फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Coronavirus Vaccine update: Covid vaccine Serum Institute Covishield commercialised in 73 days, Indians to get free shots

'कोवीशील्ड' की जल्द बिक्री वाली खबरों का सीरम इंसटीट्यूट ने किया खंडन

Sun, 23 Aug 2020 08:16 AM IST
अनवर अंसारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अनवर अंसारी Updated Sun, 23 Aug 2020 08:16 AM IST
विज्ञापन
Coronavirus Vaccine update: Covid vaccine Serum Institute Covishield commercialised in 73 days, Indians to get free shots
Serum Institute of India - फोटो : ANI

भारत की पहली कोविड वैक्सीन को सीरम इंस्टीट्यूट तैयार कर रहा है। वहीं, इस वैक्सीन के 73 दिनों में बाजार में उतरने के दावे को लेकर एक मीडिया रिपोर्ट सामने आई थी। हालांकि सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया (एसआईआई) की तरफ से इस तरह की खबर का खंडन किया गया है। कंपनी ने कहा है कि परीक्षण सफल होने के बाद ही वैक्सीन बाजार में उपलब्ध होगी।  

विज्ञापन


एक मीडिया रिपोर्ट में कहा गया था कि 'कोवीशील्ड' नाम की इस वैक्सीन को जल्द ही लोगों के लिए बाजार में उतारा जाएगा और सरकार राष्ट्रीय टीकाकरण कार्यक्रम (एनआईपी) के तहत इस वैक्सीन को मुफ्त में नागरिकों को लगाएगी। लेकिन कंपनी का कहना है कि अभी तक परीक्षण पूरे नहीं हुए हैं, इसलिए परीक्षण पूरा होने के बाद ही यह लोगों के लिए उपलब्ध होगी। 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


एक बयान जारी कर कंपनी ने कहा, सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया स्पष्ट करता है कि मीडिया में 'कोवीशील्ड' की उपलब्धता पर वर्तमान दावे पूरी तरह से गलत हैं। वर्तमान में, सरकार ने हमें केवल वैक्सीन के निर्माण की अनुमति दी है और भविष्य में उपयोग के लिए भंडारित करने की अनुमति दी है।

कंपनी ने कहा, एक बार परीक्षण सफल साबित होने के बाद 'कोवीशील्ड' को बाजार में उतारा जाएगा और फिलहाल विनियामक अनुमोदन की प्रतीक्षा की जा रही है। ऑक्सफोर्ड-एस्ट्राजेने का वैक्सीन के लिए तीसरे चरण का परीक्षण चल रहा है। जब वैक्सीन इम्युनोजेनिक और प्रभावी सिद्ध हो जाएगी, तब एसआईआई आधिकारिक रूप से इसकी उपलब्धता की पुष्टि करेगा।

यह भी पढ़ें: अमेरिका की मॉडर्ना वैक्सीन पर भारतीयों से जुड़ी बड़ी खबर, जानें ताजा अपडेट्स


कोरोना वैक्सीन का ट्रायल दो माह में हो जाएगा पूरा : डॉ. हर्षवर्धन

केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने भी कहा है कि देश के वैज्ञानिक कोरोना की वैक्सीन बनाने में सफलतापूर्वक आगे बढ़ रहे हैं और उम्मीद है कि दो माह में ट्रायल पूरा हो जाएगा। वैक्सीन इसी साल लोगों को मिल जाएगी। क्लीनिकल ट्रायल अंतिम चरण में है और तीन व्यक्ति क्लीनिकल टेस्ट के तीसरे चरण में भी पहुंच चुके हैं। 

उन्होंने कहा कि कोरोना वैक्सीन बनाने के लिए करीब 150 से ज्यादा लोगों पर अलग-अलग फेज में ट्रायल चल रहा है। 26 लोगों पर क्लीनिकल ट्रायल शुरू हो चुका है। इसमें से भी तीन लोग क्लीनिकल ट्रायल के थर्ड फेस में पहुंच गए हैं। भारत इन ट्रायल में सफलतापूर्वक आगे बढ़ रहा है और उम्मीद है कि अगले दो माह में ट्रायल पूरा हो जाएगा। उन्होंने कहा कि इसी साल भारत वैक्सीन देश के लोगों को उपलब्ध करा देगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed