फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

उपराष्ट्रपति, पीएम मोदी सहित कई गणमान्यों ने लगवाई कोरोना वैक्सीन, कल हर्षवर्धन लगवाएंगे टीका

Mon, 01 Mar 2021 06:24 PM IST
स्नेहा बलूनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: स्नेहा बलूनी Updated Mon, 01 Mar 2021 06:24 PM IST
खास बातें

देश में कोरोना वायरस के खिलाफ टीकाकरण का दूसरा चरण आज से शुरू हो गया है। 60 साल से ज्यादा उम्र और गंभीर बिमारियों से ग्रसित लोगों को इस चरण में टीका लगाया जाएगा। साथ ही निजी अस्पतालों में भी लोग टीका लगवा पाएंगे। इसी कड़ी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार को दिल्ली स्थित एम्स अस्पताल पहुंचे और उन्होंने कोवैक्सीन का पहला डोज लिया। उन्होंने योग्य लोगों को कोरोना का टीका लगवाने के लिए साथ आने की अपील की। इसके अलावा बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और ओडिशा के मुख्यमंत्री ने भी कोरोना का टीका लगवा लिया है। वहीं कांग्रेस सांसद मल्लिकार्जुन खड़गे का कहना है कि युवाओं को वैक्सीन दी जानी चाहिए। यहां पढ़ें इससे संबंधित सभी अपडेट्स-

विज्ञापन
coronavirus vaccination second phase live updates pm modi took covaxin jab corona vaccine covishield govt and private hospitals
उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू- डॉ. हर्षवर्धन - फोटो : ANI

लाइव अपडेट

06:23 PM, 01-Mar-2021

विदेश मंत्री जयशंकर ने भी लगवाया टीका

विदेश मंत्री एस जयशंकर ने भी कोरोना वायरस वैक्सीन की पहली खुराक ली। उन्होंने टीका लगवाने के बाद एक ट्वीट कर इसकी जानकारी दी। उन्होंने ट्वीट में लिखा, वैक्सीन की पहली खुराक लगवाई। जो लोग जानना चाहते हैं उन्हें बता दूं कि यह कोवैक्सीन थी। सुरक्षित महसूस किया, सावधानी के साथ यात्रा करूंगा।


 
04:08 PM, 01-Mar-2021

बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने लगवाई वैक्सीन, की ये अपील

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पटना में कोविड-19 वैक्सीन की पहली खुराक लगवाई। उन्होंने राज्य की जनता से टीकाकरण करवाने की अपील की।
 

 
विज्ञापन
03:48 PM, 01-Mar-2021

केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने लगवाई वैक्सीन

केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने राष्ट्रीय राजधानी नई दिल्ली में एम्स अस्पताल में कोरोना वायरस वैक्सीन की पहली खुराक लगवाई।
 
 
03:42 PM, 01-Mar-2021

शरद पवार ने ली वैक्सीन को पहली खुराक

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी/राकांपा) के प्रमुख शरद पवार ने मुंबई के जेजे अस्पताल में कोविड-19 वैक्सीन की पहली खुराक ली।
 

 
03:08 PM, 01-Mar-2021

उपराष्ट्रपति ने लगवाई वैक्सीन

तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई में उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू ने आज कोविड-19 वैक्सीन की पहली खुराक ली।
 
 
02:55 PM, 01-Mar-2021

नर्सों को सहज करने के लिए प्रधानमंत्री मोदी ने किया मजाक: एमस निदेशक

दिल्ली एम्स के निदेशक रणदीप गुलेरिया ने कहा, 'प्रधानमंत्री नर्सिंग अधिकारियों को सहज करना चाहते थे और इसलिए उन्होंने मजाक किया, स्थानीय भाषा में उनसे बात की और पूछा की वे कहां से हैं। इससे हकीकत में मदद मिली क्योंकि नर्सों को इस बात की जानकारी नहीं थी कि वे किसे टीका लगाने वाली हैं। यह (प्रधानमंत्री द्वारा टीका लगाना) एक बड़ा गेम-चेंजर होगा। मुझे यकीन है कि बड़ी संख्या में लोग आएंगे और टीका लगवाएंगे। हमने सरकारी और निजी क्षेत्र दोनों में लोगों को समायोजित करने के लिए कई केंद्र खोले हैं। एम्स में पांच केंद्र खोले गए हैं।'
 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
02:50 PM, 01-Mar-2021

नेपाल के सेनाध्यक्ष लगवाई वैक्सीन

नेपाल के सेनाध्यक्ष पूर्ण चंद्र थापा ने सोमवार को मेड इन इंडिया वैक्सीन की पहली डोज लगवाई। यह जानकारी नेपाली सेना ने दी है।
 
 
02:02 PM, 01-Mar-2021

कल टीका लगवा सकते हैं केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉक्टर हर्षवर्धन ने समाचार एजेंसी एएनआई से कहा, 'मैं आज ही बुकिंग करूंगा और कल टीका लगवाने की योजना बना रहा हूं।'
 
 
01:35 PM, 01-Mar-2021

पैसे देकर टीका लगवाएंगे भाजपा के प्रतिनिधि

भाजपा के सभी मंत्री, सांसद, विधायक तथा अन्य जनप्रतिनिधि पैसे देकर कोरोना का टीका लगवाएंगे। सभी एक हफ्ते के अंदर अपने-अपने क्षेत्रों में टीका लगवाएंगे ताकि लोगों का इन टीकों के प्रति भरोसा बढ़े और वे जल्द से जल्द कवचधारण कर कोरोना मुक्त भारत में योगदान दें।
01:30 PM, 01-Mar-2021

नीतीश ने लगवाया कोरोना का टीका

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सोमवार को कोरोना की वैक्सीन लगवा ली है। मुख्यमंत्री ने आईजीआईएमएस में वैक्सीन लगवाई है। वे आधे घंटे तक डॉक्टरों की निगरानी में रहेंगे। मुख्यमंत्री के साथ दो मंत्रियों ने भी वैक्सीन लगवाई है।
 


 
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed