फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Coronavirus Updates on 18th April 2021: India reports 261500 new COVID19 cases and 1501 deaths, lockdown, night curfew active case

कोरोना: 24 घंटे में मिले रिकॉर्ड 2.61 लाख से ज्यादा नए मरीज, मौतों ने बढ़ाई चिंता, सक्रिय मामले 18 लाख के पार

Sun, 18 Apr 2021 09:33 AM IST
दीप्ति मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: दीप्ति मिश्रा Updated Sun, 18 Apr 2021 09:33 AM IST
सार

रविवार को देश में कोरोना संक्रमण ने अब तक के सभी रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिए। बीते 24 घंटों में रिकॉर्ड 2.61 लाख से अधिक नए कोरोना मरीज मिले और 1500 से ज्यादा लोगों की संक्रमण के चलते जान चली गई है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने रविवार को यह जानकारी दी।

विज्ञापन
Coronavirus Updates on 18th April 2021: India reports 261500 new COVID19 cases and 1501 deaths, lockdown, night curfew active case
अहमदाबाद में कोरोना की जांच के लिए नमूने एकत्र करते स्वास्थ्य कर्मी। - फोटो : PTI

विस्तार

देश में वैश्विक महामारी कोरोना वायरस की दूसरी लहर बेकाबू हो चुकी है। लगातार कोरोना संक्रमण के मरीजों और कोविड से होने वाली मौतों की संख्या में वृद्धि ने सरकार से लेकर आम लोगों तक की चिंता बढ़ा दी है। कोरोना संक्रमण का प्रकोप बढ़ने के साथ ही देश में अस्पतालों की हालत बेहद खराब नजर आ है। कोरोना से सर्वाधिक प्रभावित राज्यों में बेड, वेंटिलेटर, रेमडेसिविर और ऑक्सीजन की किल्लत हो गई है। रविवार को देश में कोरोना संक्रमण ने अब तक के सभी रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिए। बीते 24 घंटों में रिकॉर्ड 2.61 लाख से अधिक नए कोरोना मरीज मिले और 1500 से ज्यादा लोगों की संक्रमण के चलते जान चली गई है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने रविवार को यह जानकारी दी।

विज्ञापन


स्वास्थ्य मंत्रालय ने रविवार को आंकड़े जारी कर बताया कि देश में बीते 24 घंटों में सर्वाधिक रिकॉर्ड 2,61,500 नए कोरोना मरीज सामने आए हैं, इसी के साथ देश में संक्रमित मरीजों की कुल संख्या बढ़कर 1,47,88,109  हो गई है। वहीं बीते 24 घंटों में 1,501 लोगों ने कोरोना की वजह से दम तोड़ दिया, इसी के साथ कोविड से मरने वालों की संख्या 1,77,150 पहुंच गई। महामारी के दस्तक देने से लेकर अब तक एक दिन में मिले नए कोरोना मरीजों की यह सर्वाधिक संख्या है। वहीं पिछले सात महीने में एक दिन में जान गंवाने वालों का यह सबसे बड़ा आंकड़ा है। 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

 
 1.38 लाख मरीजों ने दी कोरोना को मात 
स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, देश में सक्रिय मामलों में लगातार बढ़ोतरी जारी है। पिछले 24 घंटों में 1,38,423 कोरोना मरीज स्वस्थ होकर अपने घर लौट गए हैं, इसी के साथ देश में अब तक 1,28,09,643 मरीज कोरोना वायरस को मात देने में कामयाब हुए हैं। रोजाना के आधार पर दर्ज होने वाले नए कोरोना केसों की तुलना में ठीक होने वाले मरीजों की संख्या करीब आधी है। फिलहाल, देश में सक्रिय मामले बढ़कर 18,01,316 पहुंच गए हैं। बता दें कि कोरोना के सक्रिय मरीजों की संख्या 15 फरवरी के बाद तेजी से बढ़ी है, 15 फरवरी से पहले देश में दो लाख के करीब सक्रिय मामले थे। 
 

टीकाकरण: 12.26 करोड़ लोगों को लगा कोरोना का टीका

देश में दुनिया का सबसे बड़ा टीकाकरण अभियान जारी है। कोविड टीकाकरण का तीसरा चरण चल रहा है। इसके तहत 45 साल से ऊपर वालों को भी कोविड वैक्सीन लगाई जा रही है। देश में अब तक 12,26,22,590 लोगों का टीकाकरण किया जा चुका है, जिनमें से 26,84,956 लोगों को शनिवार को कोविड टीका लगाया गया है।
 





अब तक इतने लोगों की हुई जांच
देश में कोरोना वायरस की दूसरी लहर की रफ्तार को देखते हुए कोरोना की जांच में तेजी लाई गई है। भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के मुताबिक, देश में शनिवार शाम तक 26,65,38,416 नमूनों की जांच की गई, जिनमें से 15,66,394 नमूनों की जांच कल की गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed