फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Coronavirus Update Mansukh Mandaviya Covid19 Situation in india world Statement Parliament Latest News Update

Corona Update: मंडाविया बोले- कोरोना अभी खत्म नहीं हुआ, हम महामारी से निपटने के लिए प्रतिबद्ध

Thu, 22 Dec 2022 09:48 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Thu, 22 Dec 2022 09:48 PM IST
सार

लोकसभा में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि हम वैश्विक कोविड स्थिति पर नजर रख रहे हैं और उसी के अनुसार कदम उठा रहे हैं। कोविड-19 के नए प्रकार की समय पर पहचान करने के लिए राज्यों को जीनोम-सीक्वेंसिंग बढ़ाने की सलाह दी जाती है। 

विज्ञापन
Coronavirus Update Mansukh Mandaviya Covid19 Situation in india world Statement Parliament Latest News Update
स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया - फोटो : Social Media

विस्तार

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने कोरोना की ताजा स्थिति को लेकर लोकसभा में अपना बयान जारी किया है। उन्होंने कहा कि जापान, चीन, दक्षिण कोरिया समेत कई देशों में कोरोना के केसों और मौतों में लगातार बढ़ोतरी देखी जा रही है। स्वास्थ्य मंत्रालय कोरोना से खराब होती स्थिति को देखते हुए पहले से ही कदम उठाना शुरू कर चुकी है। तकनीकी सहायता के अलावा भारत सरकार ने एनडीआरएफ, आयुष्मान योजना और अन्य सरकारी योजनाओं के जरिए कोरोना का सामना करने की तैयारी की है। कोरोना से निपटने के लिए भारत में अब तक कोरोना के 220 करोड़ से ज्यादा टीके लग चके हैं। राज्यों को कोविड से सहायता के लिए मदद दी जा रही है। उन्हें जीनोम सीक्वेंसिंग बढ़ाकर कॉन्टैक्ट ट्रेसिंग की सलाह दी गई है।

विज्ञापन


एयरपोर्ट पर विदेश से भारत आने वाले लोगों की आरटीपीसीआर जांच शुरू
मंडाविया ने बताया कि हमने अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर विदेश से भारत आने वाले लोगों की रैंडम आरटीपीसीआर जांच करना शुरू कर दिया है। हम महामारी से निपटने के लिए प्रतिबद्ध हैं और उचित कदम उठा रहे हैं।
विज्ञापन


मास्क, सैनिटाइजर को फिर से उपयोग में लाएं
मंडाविया लोकसभा में कहा कि त्योहारी और नए साल के मौसम के मद्देनजर, राज्यों को सलाह दी जाती है कि वे एहतियाती खुराक के लिए जागरूकता बढ़ाने के साथ-साथ लोगों को मास्क पहनना, सैनिटाइजर का उपयोग करना और सामाजिक दूरी बनाए रखना सुनिश्चित करें।
विज्ञापन
विज्ञापन


राज्यों को जीनोम-सीक्वेंसिंग बढ़ाने की सलाह
लोकसभा में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि हम वैश्विक कोविड स्थिति पर नजर रख रहे हैं और उसी के अनुसार कदम उठा रहे हैं। कोविड-19 के नए प्रकार की समय पर पहचान करने के लिए राज्यों को जीनोम-सीक्वेंसिंग बढ़ाने की सलाह दी जाती है। 

कोरोना के खिलाफ लड़ाई में राज्यों को वित्तीय सहायता प्रदान
मंडाविया ने कहा कि कोरोना महामारी के प्रबंधन में स्वास्थ्य विभाग काफी सक्रिय रहा है। केंद्र सरकार ने महामारी के खिलाफ लड़ाई में राज्यों को वित्तीय सहायता प्रदान की है। अब तक 220 करोड़ कोविड वैक्सीन शॉट दिए जा चुके हैं।  

पिछले कुछ दिनों से दुनिया में कोरोना के मामले बढ़ रहे
उन्होंने कहा कि पिछले कुछ दिनों से दुनिया में कोविड के मामले बढ़ रहे हैं लेकिन भारत में मामले कम हो रहे हैं। हम चीन में बढ़ते कोविड मामलों और इससे होने वाली मौतों को देख रहे हैं।

नई नेजल कोरोना वैक्सीन पर कही यह बात
मनसुख मंडाविया ने नई नेजल कोरोना वैक्सीन की भी जानकारी दी। उन्होंने कहा कि एक्सपर्ट कमेटी ने नेजल वैक्सीन को भी मंजूर कर दिया है। आने वाले दिनों में किसी भी व्यक्ति को इंजेक्शन की जरूरत नहीं होगी। बीते दिनों भारत बायोटेक इंटरनेशनल लिमिटेड ने घोषणा की थी कि इनकोवैक नाक से खुराक देने वाली (बगैर सुई के) दुनिया की पहली कोविड वैक्सीन बन गई है। इसे इंट्रानेजल कोविड वैक्सीन भी कहा जा रहा है। 


डिजिटल स्वास्थ्य प्रोत्साहन योजना की घोषणा की गई
राष्ट्रीय स्वास्थ्य प्राधिकरण (एनएचए) ने डिजिटल स्वास्थ्य प्रोत्साहन योजना (डीएचआईएस) की घोषणा की है। एनएचए ने एक बयान में कहा कि इस योजना के तहत अस्पतालों और प्रयोगशालाओं और अस्पताल या स्वास्थ्य प्रबंधन सूचना प्रणाली और प्रयोगशाला प्रबंधन सूचना प्रणाली जैसे डिजिटल स्वास्थ्य समाधान प्रदाताओं को भी प्रोत्साहन प्रदान किया जाएगा। डीएचआईएस के तहत, पात्र स्वास्थ्य सुविधाएं और डिजिटल कंपनियां अपने द्वारा बनाए गए और आयुष्मान भारत स्वास्थ्य खाते से 'लिंक' किए गए डिजिटल स्वास्थ्य रिकॉर्ड की संख्या के आधार पर चार करोड़ रुपये तक की वित्तीय प्रोत्साहन अर्जित करने में सक्षम होंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed