फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Coronavirus Update : For second time in India active cases crossed 11 lakh, 28867 new infected in Delhi

कोरोना : देश में दूसरी बार सक्रिय केस 11 लाख पार, दिल्ली में 28867 नए संक्रमित

Fri, 14 Jan 2022 05:36 AM IST
योगेश साहू अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली।
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली। Published by: योगेश साहू Updated Fri, 14 Jan 2022 05:36 AM IST
सार

देश में आई कोरोना महामारी की पहली लहर में सक्रिय मरीजों की संख्या 11 लाख से नीचे रही थी। दूसरे पीक में 35 लाख तक पहुंचे थे। 

विज्ञापन
Coronavirus Update : For second time in India active cases crossed 11 lakh, 28867 new infected in Delhi
महाराष्ट्र में कोरोना - फोटो : पीटीआई

विस्तार

देश में 236 दिन बाद कोरोना के सबसे ज्यादा 2.47 लाख नए मामले आए हैं। 380 मरीजों की उपचार के दौरान मौत हुई। वहीं, सक्रिय मरीजों की संख्या 11 लाख पार हुई है। ऐसा दूसरी बार हुआ है। साल 2020 में 16-17 सितंबर को पहली लहर के पीक में सक्रिय मरीजों की संख्या 10.13 लाख तक रही। वहीं, साल 2021 में दूसरी लहर में यह संख्या 35 लाख से भी अधिक पहुंच गई थी।

विज्ञापन


दिल्ली में सर्वाधिक 28,867 नए केस मिले और 31 की मौत हो गई। देश में बृहस्पतिवार सुबह तक 2,47,417 केस मिले थे। हालांकि, देर रात तक यह बढ़कर 2,65,187 हो गया। विशेषज्ञों के मुताबिक, दिल्ली-मुंबई में अगले हफ्ते तक कोरोना का पीक संभव है। अशोका विवि के प्रोफेसर गौतम मेनन ने बताया, यही संकेत मिल रहे हैं कि बड़े शहरों में पीक 20 जनवरी तक पहुंच जाएगा। पूरे देश में यह फरवरी तक पहुंचेगा।
विज्ञापन


3 करोड़ किशोरों को टीका, नगालैंड के राज्यपाल, खरगे संक्रमित

  1. राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस नेता मल्लिकार्जुन खरगे व नगालैंड के राज्यपाल जगदीश मुखी संक्रमित।
  2. मुंबई में 13,702 नए केस। दैनिक संक्रमण दर अब 21.73 फीसदी।
  3. दिल्ली में संक्रमण दर बढ़कर अब 29 फीसदी हो गई है।

2,65,187 नए मरीज एक दिन में

  • देश में 380 मरीजों की मौत
  • दिल्ली-मुंबई जैसे बड़े शहरों में पीक अगले हफ्ते तक संभव

ओमिक्रॉन के अब 5,488 मामले
अब तक 5,488 मरीजों में नए स्वरूप की पुष्टि हो चुकी है। पिछले एक दिन में ही 620 केस मिले।

दैनिक संक्रमण दर 13.11%

  • सक्रिय मरीजों की दर 3.08% और दैनिक संक्रमण दर बढ़कर 13.11% तक पहुंच गई है। वहीं, ठीक होने की दर 95.59 फीसदी हो गई है।
  • यूपी में 24 घंटे में 14,765 मरीज मिले। सर्वाधिक 2213 केस लखनऊ में हैं। गौतमबुद्ध नगर में 1626, गाजियाबाद में 1678 मरीज मिले।

मुख्यमंत्रियों के साथ बैठक : पीएम मोदी बोले- कई गुना तेजी से संक्रमित कर रहा ओमिक्रॉन

  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि ओमिक्रॉन वायरस कोरोना के पहले के स्वरूपों की तुलना में कई गुना तेजी से लोगों को संक्रमित कर रहा है। पीएम मोदी ने राज्यों के मुख्यमंत्रियों से बातचीत में कहा, हमें सावधान रहना है, लेकिन घबराहट की स्थिति न आए। हमें देखना होगा कि त्योहारों के इस मौसम में लोगों की और प्रशासन की सतर्कता कहीं से भी कम न पड़े।
  • पीएम ने कहा, 100 साल की सबसे बड़ी महामारी से भारत की लड़ाई अब तीसरे वर्ष में प्रवेश कर चुकी है। परिश्रम एकमात्र पथ है और विजय एकमात्र विकल्प। हम 130 करोड़ भारत के लोग, अपने प्रयासों से कोरोना से जीतकर अवश्य निकलेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed