फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   coronavirus top 10 states of country accounts for 84 percent cases and 95 percent fatalities

10 राज्यों में हैं कोविड-19 के 84 प्रतिशत मामले और 95 प्रतिशत मृत्यु दर

Sun, 07 Jun 2020 08:50 AM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Sneha Baluni Updated Sun, 07 Jun 2020 08:50 AM IST
विज्ञापन
coronavirus top 10 states of country accounts for 84 percent cases and 95 percent fatalities
तापमान जांचता स्वास्थ्यकर्मी (फाइल फोटो) - फोटो : PTI

भारत में कोरोना वायरस के मामले 2 लाख 45 हजार तक पहुंच गए हैं। ये आंकड़ा लगातार बढ़ रहा है। देश में दस सबसे ज्यादा प्रभावित राज्य महाराष्ट्र, तमिलनाडु, दिल्ली, गुजरात, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, मध्यप्रदेश, पश्चिम बंगाल, कर्नाटक और बिहार हैं। इन राज्यों में कुल मिलाकर भारत के 84 प्रतिशत संक्रमण मामले और 95 प्रतिशत मृत्यु दर है।

विज्ञापन


दिल्ली, तमिलनाडु, राजस्थान, कर्नाटक और महाराष्ट्र ने प्रति दस लाख जनसंख्या में सबसे ज्यादा परीक्षण किए हैं। हालांकि प्रति लाख में अधिकतम पुष्ट मामलों की संख्या की आधार पर सबसे ज्यादा प्रभावित राज्य दिल्ली, महाराष्ट्र, तमिलनाडु, गुजरात और राजस्थान हैं। 
विज्ञापन


सबसे ज्यादा मौतें महाराष्ट्र, गुजरात, दिल्ली, मध्यप्रदेश और पश्चिम बंगाल में हुई हैं। इन राज्यों में कुल 83 प्रतिशत लोगों की मौत हुई है। यदि मृत्यु दर में टॉप पांच राज्यों को देखा जाए तो उनमें गुजरात, पश्चिम बंगाल, मध्यप्रदेश, महाराष्ट्र और दिल्ली हैं। मामलों का सामने आना कॉन्टैक्ट ट्रेसिंग, गंभीर श्वसन बीमारियों वाले मरीजों की निगरानी और उच्च और निम्न जोखिम वाली आबादी के सीरोलॉजिकल सर्वे पर भी निर्भर करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा, मृत्यु दर प्रारंभिक पहचान और नैदानिक प्रबंधन का एक कारक है। महाराष्ट्र में पूरे राज्य की तुलना में सबसे ज्यादा परीक्षण मुंबई में हो रहे हैं। टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार महाराष्ट्र, गुजरात, पश्चिम बंगाल और मध्यप्रदेश में प्रति सौ मामलों में मृत्यु दर चार से छह प्रतिशत के बीच है। ये राज्य दिल्ली, तमिलनाडु, राजस्थान और कर्नाटक की तुलना में प्रति दस लाख जनसंख्या पर कम परीक्षण कर रहे हैं। जबकि इन राज्यों में मृत्यु दर तीन प्रतिशत से कम है।


छह जून तक इन टॉप 10 राज्यों में कोविड-19 के दो लाख से ऊपर मरीज थे जबकि पूरे देश में संक्रमितों की संख्या 2.37 लाख थी। इन राज्यों में 6,300 लोगों की मौत हुई जबकि देश में 6,650 लोगों ने कोरोना के कारण अपनी जान गंवाई। इसी बीच देश की राजधानी दिल्ली की स्थिति चिंताजनक बनी हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed