फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Coronavirus Today In India All Updates Centre said Districts with over 10 percent Covid positivity need to consider strict curbs, Union Health Ministry

कोरोना: '10 फीसदी से ज्यादा संक्रमण वाले जिलों में लागू हों सख्त प्रतिबंध' केंद्र ने राज्यों को दिए निर्देश

Sat, 31 Jul 2021 05:04 PM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संजीव कुमार झा Updated Sat, 31 Jul 2021 05:04 PM IST
सार

केंद्र सरकार ने कहा है कि जिन जिलों में 10 फीसदी से अधिक संक्रमण दर है वहां सख्त प्रतिबंधों पर विचार करने की आवश्यकता है।
 

विज्ञापन
Coronavirus Today In India All Updates Centre said Districts with over 10 percent Covid positivity need to consider strict curbs, Union Health Ministry
कोरोना जांच - फोटो : पीटीआई

विस्तार

देश के कुछ राज्यों में कोरोना के बढ़ते मामले को देखते हुए केंद्र सरकार ने कहा है कि जिन जिलों में 10 फीसदी से अधिक संक्रमण दर है वहां सख्त प्रतिबंधों पर विचार करने की आवश्यकता है। केंद्र ने कहा कि 10 राज्यों में कोरोना संक्रमण दर में तेजी देखी जा रही है और यहां नियमों का पालन करवाने की सख्त जरूरत है।

विज्ञापन


केंद्र ने कहा कि 46 जिलों में 10 फीसदी से अधिक संक्रमण है। जबकि अन्य 53 जिलों में पांच से 10 फीसदी के बीच है, इसलिए राज्यों को एक बार फिर कोरोना जांच में तेजी लाने की जरूरत है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि किसी भी तरह की ढिलाई से इन जिलों में स्थिति और खराब होगी।
विज्ञापन


केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण ने केरल, महाराष्ट्र, कर्नाटक, तमिलनाडु, ओडिशा, असम, मिजोरम, मेघालय, आंध्र प्रदेश और मणिपुर में कोरोना की स्थिति की समीक्षा के लिए शनिवार को एक उच्च स्तरीय बैठक की गई। उन्होंने कहा कि इस बैठक में स्वास्थ्य अधिकारियों द्वारा कोविड-19 की निगरानी, नियंत्रण और प्रबंधन के लिए किए गए सार्वजनिक स्वास्थ्य उपायों की भी समीक्षा की गई। ये राज्य या तो दैनिक कोरोना मामलों में वृद्धि या संक्रमण दर में वृद्धि की रिपोर्ट कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्वास्थ्य मंत्रालय ने अपने बयान में कहा कि पिछले कुछ हफ्तों में 10 फीसदी से अधिक की संक्रमण दर की रिपोर्ट करने वाले सभी जिलों में लोगों की आवाजाही को रोकने / कम करने, भीड़ को और लोगों के आपस में मिलने से रोकने के लिए सख्त प्रतिबंधों पर विचार करने की आवश्यकता है। 

स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि प्रभावित राज्यों में 80 फीसदी से अधिक सक्रिय मामले होम आइसोलेशन में बताए गए हैं और इन मामलों की कड़ाई से निगरानी करने की आवश्यकता है ताकि वे अन्य लोगों से न मिलें और न संक्रमण फैलाएं।

स्वास्थ्य मंत्रालय ने राज्यों से यह भी कहा कि वे जिलेवार कोरोना के आंकड़ों के लिए अपने स्वयं के सिरो सर्वे करें, क्योंकि राष्ट्रीय स्तर पर इस तरह का सर्वेक्षण थोड़ा कठिन है।


सितंबर में स्पुतनिक वी के उत्पादन में आएगी काफी तेजी
रशियन डायरेक्ट इन्वेस्टमेंट फंड ने शनिवार को जानकारी देते हुए बताया कि भारत में रूस की कोरोना वैक्सीन स्पुतनिक वी का प्रोडक्शन सितंबर में पूरी तरह से शुरू होने की उम्मीद है। बयान में विभिन्न भारतीय फार्मास्युटिकल फर्मों का भी उल्लेख किया गया है जिनके साथ आरडीआईएफ ने भारत में वैक्सीन उत्पादन के लिए करार किया है। इनमें सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया (एसआईआई), हेटेरो बायोफार्मा, ग्लैंड फार्मा, पैनासिया बायोटेक, स्टेलिस बायोफार्मा, विरचो बायोटेक और मोरपेन लेबोरेटरीज हैं।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed