{"_id":"6043f1e55fa20b384b10416d","slug":"coronavirus-to-handle-situations-in-punjab-and-maharashtra-central-teams-leave-from-delhi","type":"story","status":"publish","title_hn":"Coronavirus : पंजाब-महाराष्ट्र में हालात संभालने के लिए दिल्ली से केंद्रीय टीमें रवाना","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Coronavirus : पंजाब-महाराष्ट्र में हालात संभालने के लिए दिल्ली से केंद्रीय टीमें रवाना
Sun, 07 Mar 2021 02:49 AM IST
Jeet Kumar
एजेंसी, नई दिल्ली।
एजेंसी, नई दिल्ली।
Published by: Jeet Kumar
Updated Sun, 07 Mar 2021 02:49 AM IST
विज्ञापन
कोरोना वायरस
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंजाब और महाराष्ट्र में कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों को देखते केंद्र सरकार ने सतर्कता बरतनी शुरू कर दी है। पंजाब और महाराष्ट्र में हालात संभालने के लिए शनिवार को दिल्ली से केंद्रीय टीमें रवाना हुई हैं।
विज्ञापन
स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि पंजाब के लिए राष्ट्रीय महामारी नियंत्रण केंद्र (एनसीडीसी) के निदेशक डॉ. सुजीत कुमार सिंह की निगरानी में टीम भेजी गई है।
विज्ञापन
वहीं, महाराष्ट्र के लिए स्वास्थ्य मंत्रालय के ही आपदा प्रबंधन प्रकोष्ठ के वरिष्ठ डॉ. पी रवींद्रन की निगरानी में टीम भेजा गया है। दोनों ही टीमें हॉटस्पॉट इलाकों में पहुंच वहां के जमीनी हालात को लेकर केंद्र तक जानकारी देंगी।
विज्ञापन
साथ ही कोरोना वायरस के खिलाफ संक्रमण की लड़ाई में राज्य सरकारों की मदद भी करेंगी। दोनों ही टीमों से मुख्य सचिवों के साथ बैठक करने के आदेश दिए जा चुके हैं।
जानकारी के अनुसार इससे पहले भी पांच राज्यों के लिए केंद्र की ओर से टीमें भेजी जा चुकी हैं। अभी तक इनकी ओर से मिली रिपोर्ट को लेकर स्वास्थ्य मंत्रालय ने सार्वजनिक तौर पर जानकारी नहीं दी है।
कोरोना संक्रमण को लेकर पिछले एक साल से केंद्र लगातार प्रभावित राज्य और जिलों में केंद्रीय स्तर पर मौजूद विशेषज्ञों की टीमें भेज रहा है ताकि संक्रमण को नियंत्रण में लाया जा सके और भविष्य के लिए वहां के प्रशासन को तैयार कर सके।
स्वास्थ्य मंत्रालय का कहना है कि इस समय महाराष्ट्र में एक दिन में 10 हजार से भी ज्यादा मरीज मिल रहे हैं। वहीं, पंजाब में मरीजों की संख्या एक हजार के करीब पहुंच चुकी है। पिछले दो दिन में पंजाब में डेढ़ हजार से ज्यादा लोग कोरोना वायरस की चपेट में आए हैं।
कर्नाटक में भी रोजाना मिल रहे 500 से अधिक मरीज
पंजाब की तरह कर्नाटक में भी पिछले कुछ दिन से 500-500 से अधिक संक्रमित मरीज प्रतिदिन मिल रहे हैं। हालांकि, अभी केंद्र ने कर्नाटक के लिए दोबारा से कोई टीम नहीं गठित की है।