फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Coronavirus surge India adds 22.5 lakh new cases In one week death ratio also high

कोरोना से कांपा भारत: एक सप्ताह में 22 लाख नए मरीज और मौत के आंकड़े में हुई तीव्र वृद्धि

Mon, 26 Apr 2021 04:28 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रशांत कुमार Updated Mon, 26 Apr 2021 04:28 PM IST
सार

भारत में कोरोना के सारे रिकार्ड टूट चुके हैं। दुनिया के किसी भी देश के मुकाबले यहां की स्थिति बदतर हैं। एक हफ्ते के अंदर जो आंकड़े सामने आए हैं वह डरावने और चिंता में डालने वाले हैं।

विज्ञापन
Coronavirus surge India adds 22.5 lakh new cases In one week death ratio also high
कोरोना की रफ्तार तेज - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भारत में कोरोना वायरस विकराल रूप धारण किए हुए हैं। कोरोना संक्रमण की रफ्तार तेज होने से पूरा देश कांप उठा है। संक्रमण से अबतक के सारे रिकॉर्ड टूट चुके हैं। पिछले कुछ समय से हर रोज तीन लाख से ज्यादा नए मामले आ रहे हैं। एक सप्ताह के अंदर नए मरीजों का आंकड़ा 22.5 लाख हो गया है। वहीं एक सप्ताह के दौरान कोविड की वजह से होने वाली मौतों में तीव्र बढ़ोतरी देखी गई है।

विज्ञापन


दुनिया के किसी देश के मुकाबले यहां की स्थिति बदतर हैं। भारत में एक हफ्ते के अंदर जो आंकड़े हैं वह डरावने और भयावह हैं। खबर लिखे जाने तक सोमवार को भारत में 17,313,163 हजार लोग संक्रमित पाए गए हैं। इसमें 14,304, 382 लोग स्वस्थ होकर घर लौटे हैं। जबकि देश में अभी 2, 813,658 एक्टिव केस हैं। वहीं 195,129 लोगों की मौत हो चुकी हैं।
विज्ञापन


रविवार को 3.49 लाख नए कोरोना के मामले सामने आए हैं। जबकि 2,767 लोगों की मौत हुई है। आशंका जताई जा रही है कि कोरोना मरीजों की संख्या में अभी और बढ़ोतरी होगी। दरअसल, जिस तरह देश में कोरोना संक्रमण की चपेट में लोग आ रहे हैं। उससे तो यह लगने लगा है कि स्थिति वाकई में गंभीर बनेगी। देश के अधिकांश राज्यों से हर दिन कोरोना मरीजों की संख्या 15 हजार के पार आ रही हैं। मरीजों के बढ़ने से देश की स्वास्थ्य सेवाएं बुरी तरह चरमरा गईं है। कोरोना मरीजों के बढ़ने की मुख्य वजह अस्पतालों में बेड की कमी, ऑक्सीजन की किल्लत और वैक्सीन उपलब्ध नहीं होना है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मौत के आंकड़ों में भारी इजाफा
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक 18 अप्रैल से 25 अप्रैल तक भारत में कोरोना के 22.5 लाख नए केस सामने आए हैं। वहीं 18 से 25 अप्रैल के बीच मौत का आंकड़ा 16,255 हो गया। जबकि पिछले हफ्ते  देश में कोरोना से 8,588 लोगों की जान गई थी। यानी पिछले सप्ताह के मुकाबले 89 फीसदी मृत्युदर पहुंच गई हैं। ये अबतक की पूरी दुनिया में एक हफ्ते में हुई सबसे ज्यादा बढ़ोतरी है।   


कोरोना के मामले में भारत सबसे आगे
एक सप्ताह में साढ़े 22 लाख नए मरीज मिलने के बाद भारत दुनिया में कोरोना के मामले में सबसे ऊपर हो गया है। इससे पहले अमेरिका में कोरोना ने कोहराम मचाया था। इसी साल जनवरी महीने में अमेरिका में एक सप्ताह में नए संक्रमित मरीजों की संख्या 17.9 लाख तक हो गई थी। लेकिन इस सप्ताह भारत ने सभी रिकॉर्ड्स को तोड़ दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed