फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Coronavirus Situation in Maharashtra 985 deaths 63309 new cases reported in one day

महाराष्ट्र में कोरोना का तांडव: एक ही दिन में ले ली 985 लोगों की जान, 63309 नए संक्रमित

Thu, 29 Apr 2021 12:49 AM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: देव कश्यप Updated Thu, 29 Apr 2021 12:49 AM IST
सार

  • महाराष्ट्र में संक्रमितों की संख्या 44,73,394 और मृतकों की संख्या 67,214 हो गई है

विज्ञापन
Coronavirus Situation in Maharashtra 985 deaths 63309 new cases reported in one day
कोरोना वायरस का कहर (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : PTI

विस्तार

देश में कोरोना वायरस की दूसरी लहर खतरनाक रूप ले चुकी है और लाखों लोगों को रोजाना संक्रमित कर रही है। कोरोना से देश में सबसे ज्यादा प्रभावित राज्य महाराष्ट्र में बुधवार को कोविड-19 के 63,309 नए मामले आए तथा संक्रमण से 985 और लोगों की मौत हो गई।

विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक नए मामलों के साथ राज्य में संक्रमितों की संख्या 44,73,394 और मृतकों की संख्या 67,214 हो गई है। पिछले 24 घंटे के दौरान कुल 61,181 मरीजों को छुट्टी दे दी गई। अब तक 37,30,729 मरीज ठीक हो चुके हैं। राज्य में 6,73,481 उपचाराधीन मरीज हैं।
विज्ञापन


मुंबई में कोविड-19 के 4,966 नए मामले सामने आए और 78 लोगों की मौत हो गई। बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) ने बताया कि नए मामलों के साथ संक्रमितों की संख्या 6,40,507 हो गई जबकि मृतकों की संख्या 12,990 हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बीएमसी के मुताबिक पिछले 24 घंटे के दौरान 5,300 मरीजों को अस्पतालों से छुट्टी दे दी गई। शहर में अब तक 5,60,401 मरीज ठीक हो चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed