{"_id":"5e87273d8ebc3e78bb34dfec","slug":"coronavirus-president-ram-nath-kovind-and-venkaiah-naidu-interacted-with-governors-lt-governors-administrators-of-all-states-and-ut","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना वायरस: राष्ट्रपति कोविंद और उपराष्ट्रपति ने सभी प्रदेशों के राज्यपाल, उपराज्यपालों के साथ की बातचीत","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
कोरोना वायरस: राष्ट्रपति कोविंद और उपराष्ट्रपति ने सभी प्रदेशों के राज्यपाल, उपराज्यपालों के साथ की बातचीत
Fri, 03 Apr 2020 05:38 PM IST
आसिम खान
एएनआई, नई दिल्ली
एएनआई, नई दिल्ली
Published by: आसिम खान
Updated Fri, 03 Apr 2020 05:38 PM IST
विज्ञापन
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद
- फोटो : ANI
कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों को देखते हुए राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू के साथ सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के राज्यपालों, उपराज्यपालों और प्रशासकों के साथ आज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए बातचीत की।
विज्ञापन
Delhi: President Ram Nath Kovind, along with Vice President Venkaiah Naidu, interacted with the Governors, Lt Governors and Administrators of all states and union territories via video conferencing today to discuss measures to combat #COVID19 pic.twitter.com/AnsX2Bqpkd
— ANI (@ANI) April 3, 2020
विज्ञापन
राष्ट्रपति कोविंद ने कहा कि कोरोना वायरस संक्रमण का मुकाबला करने के प्रयासों को आनंद विहार में प्रवासी कामगारों के एकत्र होने और निजामुद्दीन में तब्लीगी जमात के कार्यक्रम से धक्का लगा है। कोरोना वायरस संक्रमण के मद्देनजर लागू राष्ट्रव्यापी लॉकडाउन में कोई भूखा न रहे, यह सुनिश्चित करने की जरूरत है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि कोरोना वायरस संक्रमण के खिलाफ लड़ाई में यह ध्यान रखना होगा कि सामाजिक मेलजोल से दूरी बना कर रखने में कोई समझौता नहीं हो। राष्ट्रपति भवन की तरफ से प्राप्त जानकारी के अनुसार राष्ट्रपति कोविंद ने देश के विभिन्न हिस्सों में डॉक्टरों, स्वास्थ्यकर्मियों पर हमले की घटनाओं पर चिंता जताई है।