फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   coronavirus patients in India reached from 3 to 1071 in just 28 days, infection increasing at the rate of 1.81, details here

28 दिन में 3 से 1,071 तक पहुंची भारत में कोरोना मरीजों की संख्या, 1.81 की दर से बढ़ रहा संक्रमण

Wed, 01 Apr 2020 06:14 PM IST
pradeep pandey प्रदीप पाण्डेय
Updated Wed, 01 Apr 2020 06:14 PM IST
विज्ञापन
coronavirus patients in India reached from 3 to 1071 in just 28 days, infection increasing at the rate of 1.81, details here
- फोटो : PTI

भारत में कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या 1,600 के आंकड़े को पार कर गई है, वहीं खबर लिखे जाने तक 38 लोगों के मरने की पुष्टि हुई है। पूरी दुनिया में कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या आठ लाख से ऊपर पहुंच गई है। भारत में कोरोना संक्रमण की दर अन्य देशों के मुकाबले बहत कम है, लेकिन संख्या बढ़ भी रही है। 

विज्ञापन


चेन्नई के इंस्टीट्यूट ऑफ मैथमेटिकल साइंसेज के वैज्ञानिक सिताभरा सिन्हा के मुताबिक 19 मार्च को भारत में कोरोना के संक्रमण का औसत 1.7 प्रति व्यक्ति था जो कि 26 मार्च तक 1.81 प्रति व्यक्ति तक पहुंच गया। हालांकि भारत में कोरोना का संक्रमण प्रति व्यक्ति ईरान और इटली से काफी कम है।
विज्ञापन


भारत के मुकाबले वैश्विक स्तर पर कोरोना संक्रमण का प्रति व्यक्ति दर 2-3 है, जबकि भारत में यह दर 1.81 है। सिन्हा का मानना है कि पांच अप्रैल तक भारत में कोरोना से संक्रमित लोगों की संख्या 3,000 से ऊपर हो जाएगी और यदि ज्यादा खराब होती है तो यह संख्या 5,000 के आंकड़े को भी पार कर जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सप्ताह-दर-सप्ताह कैसे फैला कोरोना
सप्ताह-दर-सप्ताह कोरोना के संक्रमण की बात करें तो भारत में इसकी संख्या पहले सप्ताह में तीन थी, इसके बाद 42, फिर 114, फिर 415 और चौथे सप्ताह में 1,071 तक पहुंच गई। दक्षिण कोरिया में पहले सप्ताह में चार मामले सामने आए थे जो कि चौथे सप्ताह तक 1,776 हो गई। सिंगापुर की बात करें तो यहां पहले सप्ताह में कोरोना मरीजों की संख्या चार थी जो कि चौथे सप्ताह में 91 पहुंची। इटली में पहले सप्ताह में सिर्फ तीन मरीज थे लेकिन चौथे सप्ताह में पहुंचने तक यह संख्या 41,035 के आंकड़े को पार कर गई।

सप्ताह-दर-सप्ताह मृतकों की संख्या में इजाफा
भारत में कोरोना से मरने वालों की संख्या किसी भी देश के मुकाबले कम रही है। कोरोना संक्रमण का मामला सामने आने के बाद पहले दो सप्ताह में होने वाली मौत के आंकड़ों की बात करें तो भारत में यह संख्या एक से 17 तक पहुंची, वहीं दक्षिण कोरिया में यह संख्या एक से 35 तक, स्पेन में एक से 598 तक, ईरान में दो से 92 तक और इटली में दो से 234 तक पहुंच गई।


कोरोना संक्रमण की दर
रोग निवारण और नियंत्रण के लिए यूरोपीय केंद्र के मुताबिक भारत में कोरोना के संक्रमण की दर 1.81 है, जबकि इटली में यही दर 2.76 से 3.25 के बीच है। इस दर को री-प्रोडक्शन नंबर या आरओ भी कहा जाता है। यदि आरओ एक से कम है तो इसका मतलब यह है कि संक्रमित व्यक्ति से संक्रमण नहीं फैला रहा है। जिन देशों में सामाजिक दूरी (सोशल डिस्टेंशिंग) का पूरा ख्याल रखा गया है, वहां कोरोना से संक्रमण की दर काफी कम रही है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed