फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Coronavirus outbreak, Several members of Tablighi Jamaat flee the mosque breaking the quarantine rules

महाराष्ट्र: तब्लीगी जमात के 11 सदस्य पृथकता नियम तोड़कर मस्जिद से भागे

Fri, 03 Apr 2020 11:52 PM IST
संजीव कुमार झा पीटीआई, मुंबई
पीटीआई, मुंबई Published by: संजीव कुमार झा Updated Fri, 03 Apr 2020 11:52 PM IST
विज्ञापन
Coronavirus outbreak, Several members of Tablighi Jamaat flee the mosque breaking the quarantine rules
महाराष्ट्र पुलिस - फोटो : twitter

विज्ञापन

महाराष्ट्र के पुणे जिले की शिरूर तहसील में पृथकता की मुहर लगे तब्लीगी जमात के 11 सदस्य एक मस्जिद से कथित रूप से भाग गए हैं। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।


पुलिस के अनुसार उनमें से किसी ने भी पिछले महीने दिल्ली के निजामुद्दीन इलाके में  तब्लीगी जमात द्वारा आयोजित कार्यक्रम में शिरकत नहीं की थी, जोकि देश में कोरोना वायरस के प्रसार का प्रमुख स्रोत बनकर उभरा है।

विज्ञापन


पुलिस ने कहा कि वह 22 फरवरी से पुणे जिले में थे। पुणे (ग्रामीण) के एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा, 'वे मूलरूप से राजस्थान, मध्य प्रदेश और हरियाणा के रहने वाले हैं। उन 11 में से किसी ने भी निजामुद्दीन में हुए कार्यक्रम में हिस्सा नहीं लिया था, लेकिन उन्हें एक अप्रैल को ऐहतियातन पृथक रहने के लिए मुहर लगाई गई थी।'
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि वे 22 फरवरी को पुणे आए थे। छह मार्च तक वे शहर के नाना पेठ इलाके में थे और उसके बाद शिरूर में एक मस्जिद में चले गए थे। अधिकारी ने कहा कि दिल्ली की घटना के बाद हमने उन 11 लोगों को मुहर लगाकर मस्जिद में पृथक रहने के लिए कहा था।


उन्होंने कहा कि जिस दिन उन्हें मुहर लगाई गई उसी दिन वे सभी किसी तरह एक वाहन में बैठकर फरार हो गए। आज जब हमारे लोग जांच के लिए गए तो वे नहीं मिले। अधिकारी ने कहा कि उनके खिलाफ पृथकता नियम तोड़ने के लिए मामला दर्ज कर लिया गया है और तलाशी शुरू कर दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed