फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Coronavirus Negative report mandatory for entry in Jagannath Puri temple Odisha

ओडिशा में कोरोना: जगन्नाथ मंदिर में प्रवेश के लिए अनिवार्य हुई निगेटिव जांच रिपोर्ट

Tue, 06 Apr 2021 08:09 PM IST
गौरव पाण्डेय पीटीआई, भुवनेश्वर
पीटीआई, भुवनेश्वर Published by: गौरव पाण्डेय Updated Tue, 06 Apr 2021 08:09 PM IST
सार

ओडिशा के पुरी में जिला प्रशासन ने कोविड-19 के तेजी से बढ़ते मामलों के मद्देनजर पांच राज्यों के पर्यटकों के लिए कोरोना वायरस निगेटिव प्रमाणपत्र दिखाना मंगलवार को अनिवार्य कर दिया। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। इस जिले में ही श्री जगन्नाथ मंदिर है जहां लाखों की संख्या में पर्यटक आते हैं।

विज्ञापन
Coronavirus Negative report mandatory for entry in Jagannath Puri temple Odisha
जगन्नाथ पुरी मंदिर - फोटो : Social media

विस्तार

पुरी के जिलाधिकारी समर्थ वर्मा ने बताया कि यह शर्त पांच राज्यों (महाराष्ट्र, मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़, पंजाब और केरल) से आने वाले लोगों के लिए लगाई गई है। इसके साथ ही उन्होंने बताया कि अगर इन राज्यों से आने वाले लोगों के पास टीके की दो खुराक लेने का प्रमाण पत्र है तो उसे भी स्वीकार किया जाएगा।

विज्ञापन


बता दें कि इस तटीय राज्य में मंगलवार को 588 नए मरीज सामने आने से महामारी के मामले बढ़कर 43,856 हो गए। जानकारी के अनुसार पुरी जिला प्रशासन ने एक समीक्षा बैठक में तय किया कि इस तीर्थनगरी में पहुंचने वाले लोगों को रेलवे स्टेशन और बस स्टैंडों पर आरटी-पीसीआर निगेटिव रिपोर्ट दिखानी होगी।
विज्ञापन


वर्मा ने कहा, 'हमने इन पांच राज्यों से पुरी आ रहे लोगों के लिए आरटी-पीसीआर जांच रिपोर्ट अनिवार्य कर दिया है। अंतिम टीकाकरण प्रमाणपत्र का भी सत्यापन किया जाएगा।' उन्होंने कहा कि इसके साथ ही इन पांच राज्यों के यात्रियों की कोविड-19 जांच के लिए रेलवे स्टेशन पर विशेष इंतजाम किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मंगलवार को राज्य में जो नए मामले सामने आए, उनमें खुर्दा से सर्वाधिक 105 नए मरीज, सुंदरगढ़ से 84, कालाहांडी से 64 , झारसुगुडा से 31, कटक से 30 और नौपाड़ा से 29 नये मरीज हैं। उल्लेखनीय है कि रविवार से राज्य में किसी भी मरीज की मौत नहीं होने से मृतकों की संख्या 1,922 पर अपरिवर्तित है। 


राज्य में फिलहाल 3731 सक्रिय मरीज हैं और तीन लाख 38 हजार 150 मरीज ठीक हो चुके हैं। इस बीच राज्य में टीके की कमी की खबरों पर स्वास्थ्य सेवा निदेशक डॉ. बिजय पाणिग्रही ने बताया कि फिलहाल कोविशील्ड की 3.47 लाख से अधिक खुराक स्टॉक में हैं और आज ही 3.49 लाख और खुराक मिलने वाली हैं।

उन्होंने बताया कि पिछले पांच दिनों में 11लाख से अधिक लोगों को टीका लगाया गया है जबकि लक्ष्य 10 लाख लोगों का था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed