फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Coronavirus: Narendra Modi tells man who gave Rs 501 to PM fund, there is nothing big or little

पीएम केयर्स फंड में शख्स ने दिए 501 रुपये, पीएम मोदी बोले- छोटा या बड़ा कुछ नहीं होता

Sat, 28 Mar 2020 10:52 PM IST
आसिम खान पीटीआई, नई दिल्ली
पीटीआई, नई दिल्ली Published by: आसिम खान Updated Sat, 28 Mar 2020 10:52 PM IST
विज्ञापन
Coronavirus: Narendra Modi tells man who gave Rs 501 to PM fund, there is nothing big or little
नरेंद्र मोदी (फाइल फोटो) - फोटो : PTI

कोरोना वायरस और ऐसी ही चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों से लड़ने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा बनाए गए कोष में योगदान देने की घोषणा करने वाले अभिनेता अक्षय कुमार संभवत: पहले व्यक्ति हैं। बॉलीवुड अभिनेता द्वारा इस कोष में 25 करोड़ रुपये देने की घोषणा किए जाने के बाद मोदी ने ट्वीट किया- शानदार पहल ,अक्षय कुमार। स्वस्थ भारत के लिए आइए दान करते रहें।

विज्ञापन


जब एक व्यक्ति ने अपने द्वारा इस कोष में दिए गए 501 रुपये के योगदान पर ट्वीट करते हुए इसे महज एक छोटी रकम बताया तो प्रधानमंत्री ने उस कर कहा, कुछ भी छोटा या बड़ा नहीं होता। पीएम मोदी ने कहा, हर एक योगदान महत्व रखता है। यह कोविड-19 को हराने के हमारे सामूहिक संकल्प को दर्शाता है।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन



प्रधानमंत्री ने एक छात्र द्वारा दिए गए 1000 रुपये के योगदान के लिए उसे शुक्रिया अदा करते हुए कहा कि देश का भविष्य राष्ट्र के भविष्य को सुनिश्चित कर रहा है। क्रिकेटर सुरेश रैना ने जब प्रधानमंत्री नागरिक सहायता एवं आपात स्थिति राहत कोष के लिए 31 लाख रुपये और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री आपदा राहत कोष के लिए 21 लाख रुपये के योगदान का एलान किया तो मोदी ने ट्वीट किया, यह शानदार अर्धशतक है, रैना।


अक्षय कुमार ने ट्विटर पर लिखा, यह ऐसा वक्त है जब जिंदगी में जो मायने रखता है वह है हमारे लोगों की जिंदगी। और हमें इसके लिये जो कुछ भी जरुरी हो करने की जरूरत है। मैं नरेंद्र मोदीजी के पीएम-केयर्स फंड में अपनी बचत से 25 करोड़ रुपये देने की शपथ लेता हूं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed