{"_id":"5e7353d68ebc3e773d187950","slug":"coronavirus-ministry-of-external-affairs-covid-19-control-room-400-e-mails-1000-call-saarc","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना: विदेश मंत्रालय के कंट्रोल रूम में रोज आ रहे 1000 कॉल, इटली से जल्द लौटेंगे भारतीय","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
कोरोना: विदेश मंत्रालय के कंट्रोल रूम में रोज आ रहे 1000 कॉल, इटली से जल्द लौटेंगे भारतीय
Thu, 19 Mar 2020 04:43 PM IST
योगेश साहू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: योगेश साहू
Updated Thu, 19 Mar 2020 04:43 PM IST
विज्ञापन
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रवीश कुमार
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोरोना वायरस के प्रकोप से निपटने के लिए विदेश मंत्रालय ने प्रयास तेज कर दिए हैं। गुरुवार को विदेश मंत्रालय की ओर से किए जा रहे इन प्रयासों की जानकारी दी गई। मंत्रालय ने बताया कि उसके कंट्रोल रूम में 25-30 लोग काम कर रहे हैं। कंट्रोल रूम को रोज 400 ई-मेल और 1000 कॉल मिल रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
मंत्रालय के प्रवक्ता रवीश कुमार ने बताया कि हम सार्क नेताओं के साथ पीएम की वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के दौरान घोषित प्रस्तावों पर तेजी से आगे बढ़ रहे हैं। आपातकालीन निधि भी दी जा रही है। हमें अन्य सार्क देशों से मास्क, दस्ताने आदि के रूप में कई अनुरोध प्राप्त हुए हैं।
विज्ञापन
Raveesh Kumar, MEA on Pakistan raising Kashmir in SAARC COVID19 video conference: This SAARC platform was to address this pandemic. It was a humanitarian platform that Pakistan misused. pic.twitter.com/97z0q4qnL7
— ANI (@ANI) March 19, 2020
उन्होंने पाकिस्तान के सार्क देशों की वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में पाकिस्तान की ओर से कश्मीर मुद्दा उठाए जाने को लेकर कहा कि यह मंच वैश्विक महामारी से निपटने के प्रयासों को साझा करने के लिए था। यह एक मानवीय मंच था, जिसका पाकिस्तान ने दुरुपयोग किया।
इस दौरान दम्मू रवि ने कहा कि हम इस सप्ताह के अंत में इटली से भारतीयों के अगले जत्थे को निकालने की योजना बना रहे हैं। इस पर आगे बढ़ने के लिए नागरिक उड्डयन मंत्रालय के साथ मिलकर काम किया जा रहा है।
उन्होंने यह भी कहा कि हमने ईरान में बेहद गंभीर स्थिति के बीच 590 लोगों को निकाला है। ईरान में कोरोनो वायरस से संक्रमित भारतीयों को अलग कर दिया गया और उनकी अच्छी तरह देखभाल की व्यवस्था की गई है। हमें विश्वास है कि वे ठीक हो जाएंगे और हम उन्हें वापस लाएंगे।