फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   coronavirus : Mann Ki Baat, Agra, businessman family, beat Corona, shared experience, five members were infected

कोरोना: आगरा के कारोबारी की आपबीती, बोले- डॉक्टर का कहना मानें, परेशानी नहीं होगी

Mon, 30 Mar 2020 04:59 AM IST
योगेश साहू अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली।
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली। Published by: योगेश साहू Updated Mon, 30 Mar 2020 04:59 AM IST
विज्ञापन
coronavirus : Mann Ki Baat, Agra, businessman family, beat Corona, shared experience, five members were infected
लॉकडाउन के दौरान मुंबई के एक घर में कैरम खेलते बच्चे। - फोटो : Amar Ujala

मन की बात कार्यक्रम में कोरोना संक्रमण से उबरे आगरा के कारोबारी अशोक कपूर (73) ने पीएम नरेंद्र मोदी से आपबीती साझा की। उन्होंने कहा, डॉक्टर बड़ी मेहनत करते हैं। लोगों को घबराने के बजाय उनके निर्देश मानने चाहिए। कोई परेशानी नहीं होगी।

विज्ञापन


कपूर ने बताया, मेरे दो बेटे शू-फेयर में इटली गए थे। वापसी पर दोनों में संक्रमण मिला। मैं व मेरे पोते समेत परिवार के पांच लोग संक्रमित हो गए। हम 14 दिन दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में रहे। डॉक्टर जो कहते थे, मानते थे। निर्देशों का पालन करते-करते हम ठीक हो गए। मेरे पोते की परीक्षा थी पर परीक्षा नहीं दिलवाई। मैंने कहा, जिंदगी है तो सबकुछ है। 
विज्ञापन


कपूर ने बताया कि वे अपनी कहानी वीडियो बनाकर साझा कर रहे हैं, ताकि सभी जागरूक हो सकें। इस पर पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि यदि सभी लोग नियमों का पालन करें तो देश बच जाएगा। पीएम ने कपूर से कहा, आप आगरा में लोगों को नियमों का पालन करने के लिए कहें। भूखों को भोजन कराएं। हम आपकी हिम्मत और समझदारी का सम्मान करते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

डॉक्टर बोले, हम सेना की तरह कर रहे काम

पीएम ने दिल्ली व पुणे के डॉक्टरों से भी बात की। दिल्ली से डॉ. नितेश ने कहा, हम आर्मी मोड में लोगों की सेवा में लगे हैं। मरीजों को समझाते हैं कि घबराएं नहीं। पुणे के एक डॉक्टर ने बताया कि हमारे अस्पताल में 16 संक्रमित आए थे, जिनमें से 7 को हम ठीक कर डिस्चार्ज कर चुके हैं।

अपने अंदर झांकने का सही समय

मोदी से रुड़की के शशि ने फिटनेस व नवरात्र के उपवास से जुड़े सवाल पूछेे। व्रत कैसे रख रहे हैं? मोदी ने कहा, यह मेरी व शक्ति की भक्ति के बीच का विषय है। पर उन्होंने यह जरूर कहा, लॉकडाउन में बाहर निकलने के लिए मना है, लेकिन यह अंदर झांकने का अवसर है। अपने अंदर प्रवेश करो, यह सही समय है। 

तेजा बोले, क्वारंटीन जेल नहीं

हैदराबाद के रामगम्पा तेजा ने बताया कि वह दुबई से संक्रमित लौटे थे। पता चला, तो मैं क्वारंटीन में चला गया। ठीक हुआ, तो भी कुछ दिन अकेला रहा। क्वारंटीन को जेल नहीं समझना चाहिए। सरकारी सुविधाएं अच्छी हैं। पीएम ने उन्हें भी अनुभव लोगों से साझा करने का सुझाव दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed