{"_id":"5e7de7928ebc3e6fc9416961","slug":"coronavirus-lockdown-union-ministry-of-health-says-75-new-cases-in-past-24-hours-four-of-them-died","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"कोरोना लॉकडाउन: केंद्र सरकार ने दिए 30 हजार वेंटिलेटर तैयार करने के आदेश","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
कोरोना लॉकडाउन: केंद्र सरकार ने दिए 30 हजार वेंटिलेटर तैयार करने के आदेश
Fri, 27 Mar 2020 05:16 PM IST
योगेश साहू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: योगेश साहू
Updated Fri, 27 Mar 2020 05:16 PM IST
विज्ञापन
लॉकडाउन के दौरान वाहन ना मिलने पर नोएडा में एनएच 24 पर अपने गंतव्य की ओर जाती लड़की।
- फोटो : PTI
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने शुक्रवार को कहा कि कोरोना वायरस के कारण देश में अब तक 17 लोगों की मौत हो चुकी है जबकि 724 लोग संक्रमित पाए गए हैं। वहीं, पिछले 24 घंटों में 75 नए मामले सामने आए हैं, जबकि इनमें से चार की मौत हुई है।
विज्ञापन
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के संयुक्त सचिव लव अग्रवाल ने कहा कि हमने 10,000 वेंटिलेटर बनाने के लिए एक पीएसयू को आदेश दिया है। साथ ही भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड (बीईएल) से भी एक से दो महीने के अंदर 30,000 अतिरिक्त वेंटिलेटर खरीदने का अनुरोध किया गया है। हमारे अनुरोध पर लगभग 1.4 लाख कंपनियों ने अपने कर्मचारियों को घर से काम करने को कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
अस्पतालों में ओपीडी बंद होने के को लेकर कहा कि हमने टेली-मेडिसिन सुविधा के लिए दिशा-निर्देश जारी किए हैं, मरीजों से अनुरोध है कि वे उसका लाभ उठाएं। स्वास्थ्य मंत्रालय ने यह भी कहा कि हमें सावधान रहना होगा, लॉकडाउन और सामाजिक मेलजोल में कमी को शिद्दत से अपनाना होगा, क्योंकि अगर एक भी व्यक्ति कोविड-19 के दिशानिर्देशों का पालन नहीं करता है तो हमारे सभी प्रयास मिट्टी में मिल जाएंगे।
गृह मंत्रालय में संयुक्त सचिव पुण्य सलिला श्रीवास्तव ने जानकारी दी कि राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों से प्रवासी मजदूरों के लिए भोजन, पानी और स्वच्छता की व्यवस्था करने का अनुरोध किया गया है। होटल और किराए के आवास सभी कोरोना वायरस से सावधानियां बरतते हुए खुले और कार्यात्मक रहने चाहिए।
उन्होंने बताया कि इस संबंध में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने कुछ राज्यों के मुख्यमंत्रियों से बात भी की है। बता दें कि 21 दिन के लॉकडाउन की घोषणा के बाद से ही कई मजदूर दूसरे राज्यों से अपने घरों को लौट रहे हैं।
श्रीवास्तव ने कहा कि केंद्र गृह सचिव अजय भल्ला ने भी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के प्रशासनिक अधिकारियों से श्रमिकों को खाना और भोजन उपलब्ध कराने के लिए कहा है।
बता दें कि लॉकडाउन लागू होने के बाद से ही लगातार ऐसी खबरें आ रही हैं कि लोग कई सौ किलोमीटर का सफर या तो किसी वाहन से या फिर पैदल ही तय कर रहे हैं। इस दौरान रास्ते में होटल आदि ना खुले होने से उनके सामने खाने की समस्या भी है।
भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद के आर गंगा केतकर ने बताया कि विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) द्वारा शुरू की जा रही एकजुटता परीक्षण में जल्द ही अपनी भागीदारी शुरू करने की संभावना है। पहले हमने ऐसा नहीं किया क्योंकि हमारी संख्या बहुत कम थी।
एक नजर में यहां समझें
- स्वास्थ्य मंत्रालय के अधिकारी ने बताया कि कोरोना वायरस संक्रमण के दौरान कमी को ध्यान में रखते हुए सरकारी बीईएल को 30,000 वेंटिलेटर बनाने को कहा गया है।
- कोरोना वायरस से संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए 1.4 लाख कंपनियों ने कर्मचारियों को घर से काम करने की अनुमति दी है।
- गृह मंत्रालय ने राज्यों, केंद्र शासित प्रदेशों से कहा है कि लॉकडाउन के मद्देनजर वे प्रवासी कामगारों के लिए आश्रय और भोजन की व्यवस्था करें।
- कैबिनेट सचिव ने राज्यों से कहा है कि वे सुनिश्चित करें कि विदेश से लौटे सभी यात्रियों की निगरानी की जाए।
- स्पतालों में ओपीडी बंद होने को लेकर स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा है कि टेली-मेडिसिन सुविधा के लिए दिशा-निर्देश जारी किए हैं, मरीज इसका लाभ ले सकते हैं।
- स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि हमें सावधान रहना होगा, लॉकडाउन और सामाजिक मेलजोल में कमी को शिद्दत से अपनाना होगा।