फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Coronavirus : Lock down in Mumbai currently postponed

कोरोना वायरस: महाराष्ट्र में संक्रमितों की संख्या हुई 41, मुंबई में लॉकडाउन फिलहाल टला

Wed, 18 Mar 2020 01:07 AM IST
गौरव पाण्डेय सुरेंद्र मिश्र, मुंबई
सुरेंद्र मिश्र, मुंबई Published by: गौरव पाण्डेय Updated Wed, 18 Mar 2020 01:07 AM IST
सार

महाराष्ट्र ऐसा राज्य है जहां कोरोना पॉजिटिव पीड़ितों की संख्या लगातार बढ़ रही है। इसके चलते राज्य में स्कूल, कालेज, जिम, स्वीमिंग पूल, थिएटर, मॉल्स आदि पहले ही 31 मार्च तक बंद किए जा चुके हैं। वहीं, परीक्षाएं भी टाल दी गई हैं।

विज्ञापन
Coronavirus : Lock down in Mumbai currently postponed
उद्धव ठाकरे - फोटो : पीटीआई

विस्तार

देश में कोरोना वायरस के सबसे ज्यादा पॉजिटिव महाराष्ट्र में पाए जाने से चिंतित सरकार ने लॉक डाउन का फैसला फिलहाल टाल दिया है। लेकिन मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने कहा है कि यदि स्थिति बिगड़ी तो मुंबई की लोकल ट्रेन और बेस्ट उपक्रम की लाल बसों का परिचालन बंद किया जाएगा। वहीं, सरकारी दफ्तरों को बंद करने की बजाए 50 फीसदी कर्मचारियों के सहारे काम चलाने की कोशिश की जाएगी।

विज्ञापन


उद्धव ने कैबिनेट बैठक के बाद देर शाम पत्रकारों से बातचीत में कहा कि ट्रेन और बस अत्यावश्यक सेवाओं में शुमार हैं। इसलिए फिलहाल, इसका परिचालन बंद नहीं किया जाएगा। उन्होंने लोगों से अपील की है कि कोरोना वायरस के संकट से निपटने के लिए सभी अपनी जिम्मेदारी समझें और सरकार का साथ दें। उद्धव ने सभी धर्मावलंबियों से भी अपील की है कि वे धार्मिक स्थानों पर भीड़ न होने दें। मुंबई के सिद्धिविनायक, शिर्डी के साईंबाबा सहित पंढरपुर विठ्ठल मंदिर बंद करने का स्वागत करते हुए ठाकरे ने अन्य धर्मावलंबियों से भी कहा कि वे इस तरह के कदम उठाएं।

विज्ञापन

कोरोना वायरस पॉजिटिव मरीजों की संख्या 41 हुई

महाराष्ट्र में कोरोना का असर लगातार बढ़ता ही जा रहा है। मंगलवार को मुंबई में कोरोना पॉजिटिव एक बुजुर्ग की मौत हो गई। इसी तरह मुंबई और पुणे में भी एक-एक व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। इससे राज्य में कोरोना वायरस पॉजिटिव की संख्या बढ़कर 41 हो गई है। जो कि देश के किसी अन्य राज्य की तुलना में सबसे ज्यादा है।

विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने बताया कि कुल 41 कोरोना पॉजिटिव मरीजों में 28 पुरुष और 13 महिला शामिल हैं। उन्होंने कहा कि आगामी 15 से 20 दिन काफी महत्वपूर्ण हैं। इसलिए जनता को सहयोग करना चाहिए। उन्होंने बताया कि मुंबई के कस्तूरबा अस्पताल में भर्ती एक और कोरोना पॉजिटिव की हालत गंभीर है। 

वहीं, पुणे के संभागीय आयुक्त दीपक म्हैसेकर ने कहा कि पिंपरी-चिंचवड़ में एक और व्यक्ति में कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। इससे पुणे में कोरोना पॉजिटिव पीड़ित की संख्या बढ़कर 17 हो गई है। पीड़ित व्यक्ति अमेरिका से दुबई होकर पुणे लौटा है। म्हैसेकर ने बताया कि बीते 24 घंटे में 32 लोगों को डिस्चार्ज भी किया जा चुका है।

क्या होता है लॉक डाउन

देश में महाराष्ट्र ऐसा राज्य है जहां कोरोना पॉजिटिव पीड़ितों की संख्या लगातार बढ़ रही है। इसके चलते राज्य में स्कूल, कालेज, जिम, स्वीमिंग पूल, थिएटर, मॉल्स आदि पहले ही 31 मार्च तक बंद किए जा चुके हैं। वहीं, परीक्षाएं भी टाल दी गई हैं। पुणे जैसे शहर में आरटीओ में नए लाइसेंस नहीं बन रहे हैं। लॉक डाउन होने से सिर्फ जीवनावश्यक वस्तुएं जैसे अनाज, औषधि, अस्पताल व बैंक जाने के अलावा छोटे बच्चों और बुजुर्गों की देखभाल जरूरी होने पर ही लोग घर से बाहर निकल सकेंगे।

महाराष्ट्र के सभी निकाय चुनाव स्थगित

कोरोना वायरस के मद्देनजर महाराष्ट्र के सभी निकाय चुनाव स्थगित कर दिए गए हैं। राज्य चुनाव आयोग ने कोरोना संकट को देखते हुए राज्य सरकार की सिफारिश पर यह फैसला किया है। इससे नवी मुंबई और औरंगाबाद महानगरपालिका चुनाव भी स्थगित हो गया है। राज्य चुनाव आयुक्त यूपीएस मदान ने मंगलवार को यह घोषणा की। राज्य चुनाव आयुक्त ने बताया कि कोरोना वायरस के मद्देनजर राज्य सरकार ने निकाय चुनाव टालने का आग्रह किया था। 

इसके तहत राज्य निर्वाचन आयोग ने निकाय चुनाव से संबंधित सभी कार्यक्रम को स्थगित करने का निर्णय किया है। उन्होंने बताया कि राज्य के 19 जिलों में 1 हजार 570 ग्राम पंचायत चुनाव के लिए नामांकन दाखिल करने की प्रक्रिया पूरी की जा चुकी है। यहां 31 मार्च को मतदान होना था। इसी के साथ औरंगाबाद और नवी मुंबई महानगरपालिका सहित नासिक, धुले, परभणी, व ठाणे महानगरपालिका में एक-एक सीट के लिए उपचुनाव कराने की तैयारी की गई थी। अब निकाय चुनाव के लिए दोबारा आदेश जारी किए जाएंगे।

मध्य रेलवे की 23 और प. रेलवे की 10 ट्रेनें रद्द

कोरोना वायरस संकट के चलते मध्य रेलवे ने 23 और पश्चिम रेलवे ने 10 ट्रेनें रद्द कर दी हैं। मध्य रेलवे के जनसंपर्क अधिकारी ए.के.सिंह ने बताया कि कोविड-19 के एहतियाती उपाय के मद्देनजर ट्रेनें रद्द की गई हैं। वहीं, प. रेलवे के वरिष्ठ जनसंपर्क अधिकारी गजानन महातपुरकर ने बताया कि कोरोना के प्रभाव के कारण यात्रियों की संख्या में कमी के चलते एक अप्रैल तक 10 ट्रेन के 35 फेरे रद्द किए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed