फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Coronavirus Updates: महाराष्ट्र में आज कोरोना के 8139 नए मामले, 223 लोगों की मौत

Sat, 11 Jul 2020 10:23 PM IST
योगेश साहू न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: योगेश साहू Updated Sat, 11 Jul 2020 10:23 PM IST
खास बातें

  • महाराष्ट्र में आज कोरोना के 8139 नए मामले सामने आए और 223 लोगों की मौत हो गई। राज्य में संक्रमितों की कुल संख्या 2,46,600 हो गई है।
  • गुजरात में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 872 नए मामले सामने आए और 10 लोगों की मौत हो गई। राज्य में कुल संक्रमितों की संख्या 41,027 हो गई है।
  • बिहार में आज कोरोना के 709 नए मामले दर्ज किए गए हैं। राज्य में संक्रमित मरीजों की कुल संख्या 15,039 हो गई है।
  • देशभर में बीते 24 घंटों में कोरोना के रिकॉर्ड 27,114 नए केस सामने आए और 519 लोगों की मौत हो गई। 
  • भारत में कोरोना मामलों का आंकड़ा आठ लाख के पार हो गया। भारत में इस समय कोरोना के 8,20,916 मामले हैं। 
  • देश में सक्रिय मामलों की संख्या 2,83,407 हैं और 5,15,386 लोग ठीक हो चुके हैं और अबतक 22,123 लोगों की मौत हुई है।

विज्ञापन
Coronavirus Live Updates News In Hindi Covid19 July 11 Unlock 2 Day eleven, Coronavirus in assam, bihar, delhi, Maharashtra, Madhya Pradesh, kerala, world
भारत में कोरोना वायरस का कहर - फोटो : PTI

लाइव अपडेट

10:22 PM, 11-Jul-2020

सामाजिक कार्यकर्ता अखिल गोगोई कोरोना संक्रमित

किसान नेता अखिल गोगोई के शनिवार को गुवाहाटी केंद्रीय जेल में कोविड-19 से संक्रमित होने की पुष्टि हुई। यह जानकारी एक अधिकारी ने दी।
10:19 PM, 11-Jul-2020

हैदराबादः सीआरपीएफ के एक अधिकारी की कोरोना से मौत

केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के 51 वर्षीय एक अधिकारी की शनिवार को कोरोना वायरस संक्रमण के कारण मौत हो गई जिससे देश के इस सबसे बड़े अर्धसैनिक बल में इस महामारी से मृतकों की संख्या 11 हो गई है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
विज्ञापन
09:40 PM, 11-Jul-2020

राजस्थान में कोरोना के 574 नए मामले, छह की मौत

राजस्थान में कोरोना के 574 नए मामले सामने आए और छह लोगों की मौत हो गई। इसके बाद राज्य में संक्रमितों की संख्या 23,748 हो गई है और मरने वालों की संख्या 503 हो गई है। 
09:07 PM, 11-Jul-2020

पश्चिम बंगाल में पिछले 24 घंटे में 1344 नए मामले, 26 लोगों की मौत

पश्चिम बंगाल में पिछले 24 घंटे में संक्रमण के 1344 नए मामले सामने आए, 26 लोगों की मौत हो गई और 611 लोग ठीक हो गए। इसके बाद राज्य में संक्रमितों की कुल संख्या 28,453 हो गई है, जिनमें 906 लोगों की मौत हुई है और 17959 लोग अब तक ठीक हो चुके हैं। 
09:03 PM, 11-Jul-2020

जम्मू-कश्मीर में कोरोना के 268 नए मामले

जम्मू-कश्मीर में कोरोना के 268 नए मामले सामने आए, जिनमें 87 जम्मू से और 181 मामले कश्मीर से हैं। इसके साथ ही यहां संक्रमितों की कुल संख्या 10,156 हो गई है, जिनमें 4092 सक्रिय मामले हैं, 5895 ठीक हो चुके हैं और 169 लोगों की मौत हो चुकी है। 
09:00 PM, 11-Jul-2020

मुंबई में संक्रमण के 1308 नए मामले, 39 की मौत

मुंबई में कोरोना संक्रमण के 1308 नए मामले सामने आए और 39 लोगों की मौत हो गई। वहीं, 1497 लोग आज ठीक हुए। शहर में संक्रमितों की कुल संख्या 91,475 हो गई है, जिनमें 63,431 लोग ठीक हो चुके हैं, 22779 सक्रिय मामले हैं और 5241 लोगों की मौत हो गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
08:34 PM, 11-Jul-2020

हरियाणा में आज संक्रमण के 648 नए मामले

हरियाणा में आज संक्रमण के 648 नए मामले दर्ज किए और सात लोगों की मौत हो गई है। इसके बाद राज्य में कुल मामलों की संख्या 20,582 हो गई है, जिनमें 15394 लोग ठीक हो चुके हैं और 297 लोगों की मौत हो चुकी है। 
08:31 PM, 11-Jul-2020

महाराष्ट्र में आज कोरोना के 8139 नए मामले, 223 लोगों की मौत

महाराष्ट्र में आज कोरोना के 8,139 नए मामले सामने आए और 223 लोगों की मौत हो गई। वहीं, आज 4360 लोग ठीक भी हुए। राज्य में संक्रमितों की कुल संख्या 2,46,600 हो गई है और 99,202 सक्रिय मामले हैं। अब तक 10,116 लोगों की जान जा चुकी है।
08:16 PM, 11-Jul-2020

ईटानगर में लॉकडाउन को 20 जुलाई तक बढ़ाया गया

कोरोना वायरस के प्रसार को देखते हुए ईटानगर कैप्टिल रीजन में लॉकडाउन को 20 जुलाई तक बढ़ाया गया। इस बात की जानकारी अरुणाचल प्रदेश के सीएम प्रेमा खांडू ने दी। 

बंगलूरू में 14-22 जुलाई तक संपूर्ण लॉकडाउन
कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए बंगलूरू में 14 जुलाई को रात 8 बजे से 22 जुलाई सुबह 5 बजे तक संपूर्ण लॉकडाउन की घोषणा की गई है। हालांकि, इस दौरान आवश्यक सेवाओं में छूट दी जाएगीः मुख्यमंत्री कार्यालय, कर्नाटक 
 
08:09 PM, 11-Jul-2020

उत्तराखंड में आज 45 नए मामले

उत्तराखंड में आज कोरोना के 45 नए मामले सामने आए और 12 मरीज ठीक हुए। इसके बाद राज्य में संक्रमितों की कुल संख्या 3417 हो गई है, जिनमें 2718 ठीक हो चुके हैं, 623 सक्रिय मामले हैं और 46 लोगों की मौत हो चुकी है।

मणिपुर में 11 नए मामले
मणिपुर में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 11 नए मामले सामने आए। इसके साथ ही राज्य में संक्रमितों की संख्या 1593 हो गई है, जिनमें 843 लोग ठीक हो चुके हैं और 750 मामले सक्रिय हैं। 
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed