फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Coronavirus Covid 19 Cases Today in India Latest News 29398 new covid 19 infections reported in last 24 hours 414 people died

Coronavirus India: कोरोना के दैनिक मामलों में आई गिरावट, पिछले 24 घंटे में सामने आए 29398 नए मरीज

Fri, 11 Dec 2020 03:26 PM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Sneha Baluni Updated Fri, 11 Dec 2020 03:26 PM IST
विज्ञापन
Coronavirus Covid 19 Cases Today in India Latest News 29398 new covid 19 infections reported in last 24 hours 414 people died
आज कोरोना मामले भारत में (फाइल फोटो) - फोटो : PTI

देश में कोरोना वायरस के दैनिक मामलों में उतार-चढ़ाव का सिलसिला जारी है। गुरुवार की तुलना में शुक्रवार को दैनिक मामलों में कमी दर्ज की गई है। गुरुवार को जहां 31,522 नए मामले सामने आए थे। वहीं शुक्रवार को 29,398 नए मामले रिपोर्ट किए गए हैं। हालांकि मृतकों की संख्या में कल के मुकाबले आज हल्की बढ़ोतरी है।

विज्ञापन


केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार पिछले 24 घंटे में 29,398 लोग कोविड-19 से संक्रमित हुए हैं। इस तरह देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 97,96,770 हो गई है। वहीं देश में कोरोना के सक्रिय मामलों की संख्या चार लाख से नीचे बनी हुई है। 
विज्ञापन

 

वायरस के चलते पिछले 24 घंटे में 414 मरीजों ने जान गंवाई है, जिसके बाद भारत में मृतकों की कुल संख्या बढ़कर 1,42,186 हो गई है। देश में संक्रमणमुक्त होने वाले मरीजों की संख्या 92 लाख से अधिक है। पिछले 24 घंटे में 37,528 मरीजों ने वायरस को मात दी है और इलाज के बाद अस्पताल से घर लौटे हैं। इस तरह संक्रमणमुक्त मरीजों की कुल संख्या 92,90,834 हो गई है। देश में कोरोना के सक्रिय मामलों की संख्या 3,63,749 है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed