फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Coronavirus Japanese cruise infected Indians, Foreign Minister said Embassy caring and help

जापान के क्रूज पर सवार दो भारतीय संक्रमित, विदेश मंत्री बोले- दूतावास दे रहा सहायता

Thu, 13 Feb 2020 02:26 PM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: देव कश्यप Updated Thu, 13 Feb 2020 02:26 PM IST
विज्ञापन
Coronavirus Japanese cruise infected Indians, Foreign Minister said Embassy caring and help
विदेश मंत्री एस जयशंकर - फोटो : PTI

विदेश मंत्री एस जयशंकर ने गुरुवार को कहा कि टोक्यो स्थित भारतीय दूतावास, जापान के तट के पास जहाज डायमंड प्रिंसेस पर सवार यात्रियों एवं चालक दल को सभी तरह की सहायता दे रहा है। क्रूज जहाज पर सवार चालक दल के दो भारतीय लोगों की कोरोनावायरस के लिए जांच में नतीजे पॉजिटिव मिले हैं।

विज्ञापन


दिल्ली में मंत्री समूह ने की बैठक

इसे लेकर गुरुवार को दिल्ली के निर्माण भवन में मंत्री समूह की बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री डा. हर्षवर्धन ने की। बैठक में विदेश मंत्री एस जयशंकर, शहरी विकास मंत्री हरदीप पुरी, गृहराज्य मंत्री नित्यानंद राय समेत अन्य लोग मौजूद रहे। बैठक में चीन से आयातित दवा समेत अन्य चुनौतियों पर चर्चा की गई।

विज्ञापन


जयशंकर ने एक ट्वीट में कहा कि चालक दल के दो सदस्य कोरोनावायरस जांच में पॉजिटिव पाए गए हैं। हम आगे जानकारी देते रहेंगे। उन्होंने कहा कि टोक्यो में भारतीय दूतावास जापान के योकोहामा तट पर डायमंड प्रिंसेस पर सवाल चालक दल और यात्रियों के सतत सम्पर्क में है और सभी तरह की सहायता पहुंचाई जा रही है। यात्रियों एवं चालक दल को अभी जापान प्रशासन ने पृथक कर रखा है।

विज्ञापन
विज्ञापन


इस शिप पर आठ यात्रियों सहित 132 भारतीय क्रू सदस्य मौजूद हैं। सभी से संपर्क कर हालात पर नजर रखी जा रही है। जहाज पर मौजूद भारतीय सुरक्षा अधिकारी ने बुधवार को भारत सरकार से मदद की अपील की थी।


गौरतलब है कि जापान के तट पर खड़े क्रूज जहाज डायमंड प्रिंसेस पर मौजूद चालक दल के भारतीय सदस्यों में से दो के नमूने जांच में कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं। जापान स्थित भारतीय दूतावास ने बुधवार को इसकी जानकारी दी। जापानी अधिकारियों ने पुष्टि की है कि क्रूज पर गुरुवार तक कोरोनोवायरस से संक्रमित मामलों की संख्या 218 हो गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed