केंद्रीय मंत्री और वरिष्ठ अधिकारियों ने शुरू किया दफ्तर से काम, पीएम मोदी ने दिया था निर्देश
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निर्देश के बाद केंद्रीय मंत्रियों और वरिष्ठ अधिकारियों ने दफ्तर से काम करना शुरू कर दिया है। पीएम मोदी के निर्देश के बाद केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर, किरेन रिजिजू, अर्जुन मुंडा समेत कई मंत्री दफ्तर पहुंच गए हैं।
Delhi: Union Youth Affairs and Sports Minister Kiren Rijiju who is joining office from today arrives at the Sports Authority of India. He says,"Only senior officials&minimum required staff will be coming to the office today onwards. We'll follow all guidelines regarding COVID19". pic.twitter.com/QPwbKUgWaH
— ANI (@ANI) April 13, 2020विज्ञापन
भारतीय खेल प्राधिकरण में अपने दफ्तर पहुंचे केंद्रीय खेल मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि केवल वरिष्ठ अधिकारी और न्यूनतम आवश्यक कर्मचारी ही आज कार्यालय आएंगे। हम कोविड-19 के बारे में सभी दिशानिर्देशों का पालन करेंगे। वहीं, दिल्ली के शास्त्री भवन में भी अधिकारियों ने पहुंचना शुरू कर दिया है। अधिकारियों के शरीर के तापमान की जांच की जा रही है और उनकी गाड़ियों को सेनिटाइज किया जा रहा है।
Delhi: Officials arriving at Shastri Bhawan being screened with a temperature gun and vehicles being sanitised, amid COVID19 disease threat pic.twitter.com/VdRfJRQeOa
— ANI (@ANI) April 13, 2020
गिरिराज सिंह भी पहुंचे कार्यालय
केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने ट्वीट किया कि "हर दिन के भांति आज भी मंत्रालय के अपने ऑफिस पहुंच गया हूं। कोरोना से लड़ाई हेतु बताए गए सभी उपायों के साथ मैं निरंतर अपने कार्यालय आता रहा हूं। आप सभी सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें एवं घर में रहें ...स्वस्थ रहें।"
पीएम मोदी ने दिया था निर्देश
प्रधानंमत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को केंद्रीय और राज्य मंत्रियों के साथ वरिष्ठ अफसरों को दफ्तर से ही काम करने का निर्देश दिया था। लॉकडाउन के चलते अधिकांश मंत्री और शीर्ष अफसर घर से ही काम कर रहे थे।
पीएमओ सूत्रों के मुताबिक, पीएम मोदी ने मंत्रिपरिषद के सभी सदस्यों से सामाजिक दूरी का पालन करते हुए सोमवार से मंत्रालयों में बैठकर काम करने के लिए कहा। अभी फिलहाल संयुक्त सचिव स्तर तक के अफसरों को ही मंत्रालय में काम के लिए बुलाया गया है। इससे नीचे के स्तर के अधिकारियों और कर्मचारियों को आवश्यकता के अनुसार से ही बुलाया जाएगा।
Delhi: Union Ministers Gajendra Singh Shekhawat, MA Naqvi, Dr. Jitendra Singh, and Arjun Munda re-joined office today. #Coronaviruslockdown pic.twitter.com/GdEmXSd324
— ANI (@ANI) April 13, 2020