{"_id":"5ea4f9ae8ebc3e909e011470","slug":"coronavirus-india-no-food-in-the-train-journey-to-prevent-covid-19-infection-only-get-water-after-lockdown","type":"story","status":"publish","title_hn":"लॉकडाउन के बाद ट्रेनों में मिलने वाले खाने पर लग सकती है रोक, सिर्फ मिलेगा पानी","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
लॉकडाउन के बाद ट्रेनों में मिलने वाले खाने पर लग सकती है रोक, सिर्फ मिलेगा पानी
Sun, 26 Apr 2020 08:32 AM IST
आसिम खान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: आसिम खान
Updated Sun, 26 Apr 2020 08:32 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लॉकडाउन के बाद रेल यात्रियों को सफर के दौरान मिलने वाले खाने पर रोक लग सकती है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, लॉकडाउन खुलने के बाद जब रेल सेवाएं शुरू होंगी तो यात्रियों को दी जाने वाली खाने की सुविधा पर रोक लगाई जा सकती है। रेलवे ने इसके लिए तैयारी शुरू कर दी है। कोरोना वायरस के संक्रमण और सामाजिक दूरी के लिए रेलवे यह कदम उठा सकता है।
विज्ञापन
हालांकि, सफर में यात्रियों को पानी की सुविधा मिलेगी। इसके अलावा शुरू में संक्रमण रोकने के लिए बिना एसी वाले रेल चलाने पर विचार हो रहा है। वहीं, दूसरी तरफ हवाई यात्रियों को भी फ्लाइट में खाना न देने पर फैसला लिया गया है।
विज्ञापन
बता दें कि सिविल एविएशन और रेलवे मंत्रालय ने लॉकडाउन के बाद संचालन शुरू करने के किसी भी फैसले से इनकार किया है। मंत्रालय के सूत्रों ने बताया कि फ्लाइट और ट्रेनों में खाना देने से सामाजिक दूरी लागू नहीं हो पाएगी।
विज्ञापन
खाना देने के लिए रेल स्टाफ को यात्री के पास जाना पड़ेगा। ऐसे में सभी यात्री अप्रत्यक्ष रूप में एक-दूसरे के संपर्क में आ सकते हैं।