रिकॉर्ड टीकाकरण: पांच दिन में दूसरी बार लगे एक करोड़ से ज्यादा टीके, आज आंकड़ा रहा 1.21 करोड़
हिमाचल प्रदेश देश का पहला ऐसा राज्य बन गया है जहां के हर वयस्क नागरिक को कोरोना वायरस महामारी के खिलाफ टीके की पहली खुराक लगाई जा चुकी है। वहीं, कोरोना टीकाकरण का कुल आंकड़ा 65 करोड़ से अधिक हो गया है। इसके साथ ही मंगलवार को लगे टीकों की संख्या अभी तक सबसे ज्यादा अधिक रही। पिछले पांच दिनों में यह आंकड़ा एक करोड़ के पार गया है।यहां पढ़िए देश में कोरोना वायरस से संबंधित सभी अपडेट्स
विस्तार
देश में कोरोना वायरस महामारी की दूसरी लहर लगभग-लगभग समाप्त हो चुकी है। इसके साथ ही टीकाकरण भी शानदार रफ्तार से आगे बढ़ रहा है। कोविन पोर्टल पर उपलब्ध डाटा के अनुसार आज देश में टीके की एक करोड़ 21 लाख 99 हजार 599 खुराकें लगाई गईं। इससे पहले केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने इसे लेकर एक ट्वीट में कहा था, 'पांच दिन में दो बार एक करोड़ से ज्यादा टीके। बधाई, भारत ने आज फिर एक करोड़ से ज्यादा टीके लगाए। एक दिन में टीकाकरण का यह सबसे बड़ा आंकड़ा है और गिनती अभी चल रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत मजबूती के साथ कोरोना वायरस के खिलाफ लड़ाई लड़ रहा है।
1⃣ Crore, 2⃣ Times, in 5⃣ days
Congratulations, as India administers another 1 crore #COVID19 vaccinations todayविज्ञापन
Highest one-day record of 1.09 crore vaccine doses achieved till 6 pm - and still counting!
Under PM @NarendraModi ji, India is fighting strongly against corona. pic.twitter.com/ByEECsn1T5विज्ञापन विज्ञापन— Mansukh Mandaviya (@mansukhmandviya) August 31, 2021
वहीं, आज के ही दिन देश को अपना पहला राज्य मिल गया जिसके हर वयस्क नागरिक को कोरोना महामारी के खिलाफ टीके की पहली खुराक लगाई जा चुकी है। यह राज्य हिमाचल प्रदेश है। भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने एक ट्वीट में लिखा, 'हिमाचल देश का पहला ऐसा राज्य बन गया है, जिसके हर वयस्क नागरिक को कोरोना वैक्सीन की पहली खुराक लगाई जा चुकी है। मैं इस उपलब्धि के लिए हिमाचल प्रदेश की जनता और सरकार को बधाई देता हूं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत का कोरोना टीकाकरण अभियान दुनिया में सबसे तेज है।' नड्डा ने कहा कि मुझे विश्वास है कि इस साल के अंत तक हम देश के हर पात्र का टीकाकरण कर चुके होंगे।
हिमाचल देश का पहला ऐसा राज्य बन गया है, जिसके हर वयस्क नागरिक को कोरोना वैक्सीन की पहली डोज लगाई जा चुकी है।मैं इस उपलब्धि के लिए हिमाचल प्रदेश की जनता और सरकार को बधाई देता हूँ।
— Jagat Prakash Nadda (@JPNadda) August 31, 2021
आदरणीय प्रधानमंत्री @narendramodi जी के नेतृत्व में भारत का टिकाकरण अभियान दुनिया में सबसे तेज है।
केंद्र सरकार ने अभी तक सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को कोरोना वायरस रोधी टीके की 64.36 करोड़ खुराकों की आपूर्ति की है। यह आपूर्ति मुफ्त है और प्रत्यक्ष राज्य खरीद श्रेणी के तहत की गई है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने मंगलवार को यह जानकारी दी। मंत्रालय ने कहा कि अभी 14 लाख 94 हजार 40 खुराकों की आपूर्ति और की जानी है।
मंत्रालय ने कहा कि केंद्र सरकार देश में कोविड-19 महामारी के खिलाफ टीकाकरण की रफ्तार को बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध है। टीकों की उपलब्धता के साथ टीकाकरण अभियान को और विस्तार दिया गया है। अभियान के नए चरण में, केंद्र टीका निर्माताओं की ओर से बनाए किए जा रहे 75 फीसदी टीकों की खरीद और राज्यों को मुफ्त आपूर्ति करेगा।
यह स्कूल खोलने का उचित समय: आईएमए अध्यक्ष
इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) के अध्यक्ष डॉ. जेए जयलाल ने कहा है कि कोरोना वायरस के संक्रमण के प्रसार की संभावना को मद्देनजर रखते हुए इस समय जोखिम बहुत नगण्य है, जब तक कुछ बहुत ही भयावह घटनाएं न हों। यह सही समय है जब सरकार को आगे आकर एक परिकलित जोखिम लेना चाहिए और उचित तरीके से स्कूल खोलने चाहिए।
Considering possibility of spread, the risk is quite negligible at this moment unless something very catastrophic events taking place. It's the right time when govt should come forward & take a calculated risk & open the schools in an appropriate way: IMA president Dr JA Jayalal pic.twitter.com/1AzWlSzKpp
— ANI (@ANI) August 31, 2021
केरल: 30 हजार से ज्यादा मामले, 115 की मौत
केरल में मंगलवार को भी कोरोना के दैनिक मामलों की संख्या 30 हजार के ऊपर रही। पिछले 24 घंटों में यहां कोरोना संक्रमण के 30,203 नए मामले सामने आए और 115 संक्रमितों की मौत हो गई। राज्य में कोरोना के कुल मामलों की संख्या अब 40 लाख 57 हार 233 हो गई है। वहीं, इस जानलेवा बीमारी के चलते यहां कुल 20,788 लोगों की जान जा चुकी है।
तमिलनाडु में 1512 नए मामले, 22 की मौत
तमिलनाडु में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस संक्रमण के 1512 नए मामले सामने आए। इसी अवधि में यहां 34,921 लोग ठीक हुए तो 22 संक्रमितों की मौत हो गई। राज्य में कोरोना के कुल मामलों की संख्या अब 26 लाख 14 हजार 872 हो गई है। इनमें से सक्रिय मरीजों की संख्या 16,580 है। वहीं, 35 लाख 63 हजार 101 लोग ठीक हो चुके हैं।