{"_id":"5e966fd18ebc3e72b422236d","slug":"coronavirus-india-lockdown-vice-president-venkaiah-naidu-says-difficulties-will-have-to-be-raised-today-for-a-bright-future","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना संकट: उपराष्ट्रपति ने कहा -उज्ज्वल भविष्य के लिए आज कठिनाइयां उठानी होंगी","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
कोरोना संकट: उपराष्ट्रपति ने कहा -उज्ज्वल भविष्य के लिए आज कठिनाइयां उठानी होंगी
Wed, 15 Apr 2020 07:52 AM IST
संजीव कुमार झा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: संजीव कुमार झा
Updated Wed, 15 Apr 2020 07:52 AM IST
विज्ञापन
वेंकैया नायडू (फाइल फोटो)
- फोटो : Facebook
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने लॉकडाउन की अवधि बढ़ाने के फैसले को देशहित में बताते हुए कहा, बेहतर भविष्य के लिए देशवासियों को आज कठिनाइयों का सामना करना पड़ेगा। नायडू ने कहा, मैं सभी लोगों से आह्वान करता हूं कि आप इस महामारी की चुनौती को परास्त करने के अपने संकल्प को और मजबूत करें। उज्ज्वल भविष्य के लिए हमें आज कुछ मुश्किलें उठानी पड़ेंगी। अंतत: हमारी ही विजय होगी। यह लड़ाई कितनी लंबी चलेगी, यह हम लोगों पर निर्भर करेगा।
विज्ञापन
उपराष्ट्रपति ने कहा, लॉकडाउन की अवधि बढ़ाने की प्रधानमंत्री की घोषणा, कोरोना वायरस महामारी के खिलाफ हमारे साझा अभियान में जनता की चिंताओं को परिलक्षित करती है। यह इस आम धारणा को रेखांकित करती है कि अभी तक देश इस लड़ाई में सफल रहा है।
विज्ञापन
लेकिन अभी भी कोई ढील देने का अवसर नहीं है। नायडू ने कहा कि प्रधानमंत्री ने कमजोर वर्गों की आजीविका संबंधी चिंताओं से सहमति जताते हुए कहा, उनके हितों का यथासंभव ध्यान रखा जाएगा। सरकार, किसानों और कृषि मजदूरों सहित इन वर्गों के हितों को लाभ पहुंचाने के लिए हरसंभव उपाय करेगी।
विज्ञापन