फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Covid-19: Daily cases cross 14 thousand numbers, highest in 27 days

Covid-19: फिर डरा रहे संक्रमण के आंकड़े, 27 दिन बाद आए 14 हजार नए केस, हालात फिर लॉकडाउन जैसे

Sat, 20 Feb 2021 01:41 PM IST
दीप्ति मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: दीप्ति मिश्रा Updated Sat, 20 Feb 2021 01:41 PM IST
विज्ञापन
Covid-19: Daily cases cross 14 thousand numbers, highest in 27 days
कोरोना वायरस - फोटो : PTI

देश में एक बार फिर कोरोना संक्रमण के लगातार बढ़ते मामले डराने लगे हैं। हालात कितने भयावह होते जा रहे हैं, इसका अंदाजा इसी बात से लगा सकते हैं कि 27 दिनों बाद पिछले 24 घंटों में संक्रमण के नए मामले 14 हजार के करीब आए हैं। महाराष्ट्र, केरल, पंजाब और मध्यप्रदेश समेत कई राज्यों में दोबारा लॉकडाउन जैसे हालत बन गए हैं। केरल और महाराष्ट्र के कई जिलों में पाबंदियां बढ़ा दी गई हैं। 

विज्ञापन


कोरोना के नए मरीजों की संख्या बढ़ने से सरकार समेत आम लोगों की चिंता बढ़ गई है। पिछले 24 घंटे में संक्रमण के 13,993 नए मामले रिपोर्ट किए गए हैं। इस अवधि में कोरोना वायरस से 101 लोगों की जान चली गई। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने शनिवार को यह जानकारी दी है। 
विज्ञापन


देश में वैश्विक महामारी कोरोना वायरस के नए मामलों और सक्रिय मामलों में लगातार बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से शनिवार को जारी ताजा आंकड़ों के मुताबिक, बीते 24 घंटों में कोरोना वायरस से संक्रमण के 13,993 नए मामले दर्ज किए गए हैं। इसी के साथ देश में संक्रमण के कुल मामलों की संख्या बढ़कर 1,09,77,387 पहुंच गई है। वहीं पिछले 24 घंटों में कोरोना की वजह से 101 मरीजों की मौत हो गई, जिसके चलते देश में कोरोना से जान गंवाने वालों की कुल संख्या 1,56,212 हो गई हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रोजाना ठीक होने वाले मरीजों की संख्या में गिरावट

स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के अनुसार, पिछले 24 घंटों में 10,307 कोरोना मरीज स्वस्थ हो गए हैं। इसी के साथ देश में अब तक 1,06,78,048 मरीज कोरोना वायरस को मात देने में सफल रहे हैं। रोजाना आधार पर दर्ज होने वाले मामलों की तुलना में ठीक होने वाले मरीजों की संख्या में गिरावट आई है। जबकि पिछले लंबे समय से रोजाना आधार पर दर्ज होने वाले नए कोरोना मामलों की तुलना में ठीक होने वाले वाले मरीजों की संख्या अधिक थी।जहां कई राज्यों में लॉकडाउन के बाद जिंदगी पटरी पर लौट रही है। वहीं महाराष्ट्र और केरल में स्थिति विकराल होती जा रही है।


एक करोड़ से ज्यादा को लगा कोरोना का टीका 
देश में में कोविड टीकाकरण शुरू होने के बाद से अब तक 1,07,15,204 को कोरोना वैक्सीन लगाई जा चुकी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed