फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   coronavirus in just six days India raced past 5 lakh mark 18 thousand plus new cases reported on friday

कोरोना: केवल छह दिन में एक लाख मामले बढ़े, शुक्रवार को सामने आए 18 हजार केस

Sat, 27 Jun 2020 08:03 AM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Sneha Baluni Updated Sat, 27 Jun 2020 08:03 AM IST
विज्ञापन
coronavirus in just six days India raced past 5 lakh mark 18 thousand plus new cases reported on friday
स्वैब का नमूना एकत्र करती महिला स्वास्थ्य कर्मी। (फाइल फोटो) - फोटो : PTI

भारत में शुक्रवार को कोरोना वायरस मामलों की संख्या बढ़कर पांच लाख हो गई। केवल छह दिनों में कोविड-19 के मामलों में एक लाख की वृद्धि हुई। वहीं शुक्रवार को पहली बार 18,000 हजार नए मामले सामने आए। वायरस के कारण शुक्रवार को 381 लोगों की मौत हुई। पहली बार चार दिनों में मृतकों की संख्या 400 से कम रही।

विज्ञापन

राज्य सरकारों के आंकड़े के अनुसार, देश में अब इस खतरनाक वायरस के 5,09,377 मामले सामने आए हैं और 15,681 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं 2.95 लाख लोग अब तक ठीक हो चुके हैं। भारत में इस वायरस के मामलों में लगातार इजाफा हो रहा है। शुक्रवार को 18,572 नए मामले दर्ज किए गए। इससे पहले एक दिन में सामने आए अधिकतम मामलों का रिकॉर्ड 17,870 था। यह पिछले आठ दिनों में मामलों की अधिकतम संख्या थी।
विज्ञापन



महाराष्ट्र में शुक्रवार को पहली बार पांच हजार से ज्यादा मामले सामने आए। यहां एक दिन में 5,024 नए कोविड मामले दर्ज किए गए। इसके साथ ही राज्य में कुल मामलों की संख्या बढ़कर 1,52,765 हो गई है। राज्य में कोरोना की विकास दर धीमी होने के दावे के बावजूद यहां 10,000 नए मामले सामने आए हैं। शुक्रवार को राज्य में 175 लोगों की वायरस की वजह से मौत हुई। इसके साथ ही राज्य में कुल मृतकों की संख्या 7,106 पर पहुंच गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- अमेरिका के टेक्सास में बाजार फिर बंद, विश्व में संक्रमण के मामले 98 लाख के पार

तमिलनाडु में लगातार तीसरे दिन कोरोना के मामलों में इजाफा हुआ। यहां शुक्रवार को 3,645 नए मामले सामने आए। राज्य में कोविड-19 के कारण मरने वालों की संख्या बढ़कर 957 हो गई है। वहीं देश की राजधानी दिल्ली की बात करें तो शुक्रवार को यहां 3,460 नए मामले दर्ज किए गए। राजधानी में कुल मामलों की संख्या 77,000 हो गई है वहीं मृतकों की संख्या 2,492 है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed