फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Coronavirus in Maharashtra Government launches online token system to reduce congestion at liquor shop

महाराष्ट्र: शराब की दुकान पर भीड़ कम करने के लिए सरकार ने शुरू की ऑनलाइन टोकन व्यवस्था

Tue, 12 May 2020 02:12 PM IST
देव कश्यप पीटीआई, मुंबई
पीटीआई, मुंबई Published by: देव कश्यप Updated Tue, 12 May 2020 02:12 PM IST
विज्ञापन
Coronavirus in Maharashtra Government launches online token system to reduce congestion at liquor shop
शराब की दुकान के बाहर भीड़ - फोटो : फाइल फोटो

देश में कोरोना से सबसे ज्यादा प्रभावित राज्य महाराष्ट्र में भी शराब बिक्री की अनुमति दे दी गई है, लेकिन शराब की दुकानों के बाहर बढ़ती भीड़ को नियंत्रित करने के लिए सरकार ने अब एक नया कदम उठाया है। 

विज्ञापन


महाराष्ट्र आबकारी विभाग ने पुणे शहर में शराब की दुकानों पर भीड़ कम करने के लिए प्रयोग के तौर पर ऑनलाइन टोकन व्यवस्था की शुरुआत की है। पिछले सप्ताह कई स्थानों पर शराब की दुकानों पर शारीरिक दूरी का उल्लंघन करते हुए बड़ी संख्या में लोग जमा हो गए थे।
विज्ञापन


विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने सोमवार को बताया कि इस नई प्रणाली के तहत राज्य के आबकारी विभाग की वेबसाइट पर लोग खुद को पंजीकृत करने के बाद टोकन हासिल करेंगे और फिर शराब खरीदने दुकान पर जा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि जिन लोगों के पास टोकन होगा, दुकान पर सिर्फ वही लोग जाएंगे। इससे शराब की दुकानों के बाहर लंबी कतार को रोकने में मदद मिलेगी। उन्होंने कहा कि सरकार की योजना एक निश्चित संख्या में ही टोकन जारी करने की है। इस व्यवस्था की शुरुआत पुणे में होगी और अगर यह यहां सफल होता है तो इसे राज्य के विभिन्न क्षेत्रों में लागू किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed