फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Coronavirus in maharashtra, Corona positive in maharashtra, Shops will open seven days in Mumbai from 5 August

महाराष्ट्र में कोरोना संक्रमित साढे़ चार लाख के पार, मुंबई में पांच अगस्त से सातों दिन खुलेंगी दुकानें

Tue, 04 Aug 2020 04:13 AM IST
संजीव कुमार झा अमर उजाला नेटवर्क, मुंबई
अमर उजाला नेटवर्क, मुंबई Published by: संजीव कुमार झा Updated Tue, 04 Aug 2020 04:13 AM IST
विज्ञापन
Coronavirus in maharashtra, Corona positive in maharashtra, Shops will open seven days in Mumbai from 5 August
Shop in Mumbai - फोटो : पीटीआई

कोरोना महामारी से सबसे ज्यादा प्रभावित महाराष्ट्र में संक्रमितों की संख्या साढ़े चार लाख के पार पहुंच गई है। वहीं, सोमवार को एक दिन में 8,968 नए संक्रमित सामने आए और बीते 24 घंटे में 266 लोगों की मौत हो गई। हालांकि सूबे में जितने नए संक्रमित मिलें उससे ज्यादा 10,221 लोग स्वस्थ हुए हैं।

विज्ञापन


राज्य स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के अनुसार प्रदेश में अब तक 4,50,196 कोरोना महामारी से संक्रमित हुए हैं जिसमें से 2,87,030 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। इससे राज्य में मरीजों के स्वस्थ होने की दर 63.76 फीसदी हो गई है। प्रदेश में 1,47,018 एक्टिव मरीज हैं। महाराष्ट्र में अब तक कोरोना से 15,842 लोगों की जान जा चुकी है लेकिन वर्तमान में मृत्युदर कम होकर 3.52 फीसदी पहुंच गई है। फिलहाल, प्रदेश में 9,40,486 लोग होम क्वारंटीन और 37,009 लोग संस्थागत क्वारंटीन हैं।
विज्ञापन


मुंबई में पांच अगस्त से सातों दिन खुलेंगी दुकानें, बीएमसी ने जारी किया सर्कुलर
कोरोना संकट के बीच देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में पांच अगस्त से दुकानें खुल जाएंगी। इसके साथ ही दुकानें खोलने के लिए लागू सम-विषम का फार्मूला भी रद्द हो जाएगा। इस संबंध में बीएमसी ने सोमवार को सर्कुलर जारी किया, जिसके तहत अब मुंबई में सातों दिन दुकानें खोली जा सकेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुंबई में हाल के दिनों में कोरोना संक्रमण पर नियंत्रण का दावा किया जा रहा है। इस बीच संक्रमितों की संख्या में भी कमी आई है। हालांकि राज्य में लॉकडाउन की कालावधि 31 अगस्त तक बढ़ाई गई है, लेकिन मिशन बिगेन अगेन के तहत चरणबद्ध तरीके से पाबंदियां हटाई जा रही हैं। इस कड़ी में पांच अगस्त से सुबह 7 बजे से रात 9 बजे तक दुकानें खोली जा सकेंगी। वहीं, शराब की बिक्री अब तक ऑनलाइन होम डिलीवरी हो रही थी, लेकिन पांच अगस्त से शराब की दुकानें भी खुल जाएंगी।  

मुंबई में मिले 970 केस, 46 की मौत
मुंबई में बीते 24 घंटे के दौरान 970 कोरोना संक्रमित सामने आए जबकि 46 मरीजों की मौत हो गई। मुंबई में अब तक कुल 1,17,406 लोग संक्रमित हुए हैं जिसमें से 90,089 लोग स्वस्थ हो चुके हैं जबकि 6493 लोगों की मौत हो चुकी है।

वहीं, राज्य स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के अनुसार मुंबई में कोरोना का कहर धीरे-धीरे कम हो रहा है लेकिन ठाणे, पालघर, नवी मुंबई यानी मुंबई महानगर क्षेत्र में कोरोना का प्रकोप नहीं थम रहा है। सोमवार तक मुंबई, ठाणे, कल्याण-डोंबिवली, नवी मुंबई, उल्हासनगर, मीरा-भाइंदर, भिवंडी-निजामपुर, पालघर, वसई-विरार, रायगढ़ और पनवेल में एक दिन में 2957 नए संक्रमित मिले और 83 लोगों की मौत हो गई। अब तक मुंबई महानगर क्षेत्र में कुल 9970 लोगों की जान जा चुकी है जबकि 2,49,111 लोग संक्रमित हुए हैं।

मिजोरम में कोरोना पीड़ित सुरक्षाबलों का अलग से इलाज

मिजोरम में कोरोना पीड़ित सुरक्षाबलों और सिविलियन मरीजों का अब अलग-अलग इलाज होगा। राज्य के स्वास्थ्यमंत्री डॉ. आर लथांगलियाना के नेतृत्व में रविवार को हुई बैठक के बाद ये फैसला लिया गया। मालूम हो कि उत्तरपूर्वी राज्यों में तैनात सुरक्षाबलों में कोरोना  संक्रमण  के बढ़ते मामले को देखकर ये फैसला लिया गया है।

इसी को देखते हुए बीएसएफ और दूसरे पैरामिलिट्री फोर्सेज के जवानों का इलाज आयुष अस्पताल जबकि असम राइफल्स के जवानों का इलाज उनके अस्पताल में ही होगा। राज्य में कुल 215 मरीज हैं।
 
जोधुपर के रेस्टोरेंट में कोरोना के नाम पर खाना
कोरोना से पूरी दुनिया तंग है वहीं राजस्थान के जोधुपर में वेदिक रेस्टोरेंट ने कोरोना थीम पर पकवान परोसना शुरू कर दिया है। रेस्टोरेंट में कोविड करी, मास्क नान का आनंद लोग ले रहे हैं। कोविड करी मलाई काफ्ता है जो कोरोना के आकार जैसा दिखता है वहीं मास्क नान चेहरे पर लगाए जाने वाले मास्क जैसा दिखता है।

रेस्टोरेंट के मालिक अनिल कुमार बताते हैं कि कोरोना से जुड़े सभी नियमों का पालन करने के साथ ग्राहकों को डिजिटल मेन्यू दिया जा रहा है जिससे वे किसी चीज को छूने से बचें। बैठने के लिए भी दूर-दूर व्यवस्था की गई है जिससे सोशल डिस्टेंसिंग का पालन हो सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed