फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Coronavirus in kerala, talngana, tamil nadu all updates, covid19 in India Coronavirus 3rd Wave Cases

संकट: कोरोना से सबसे अधिक बेहाल केरल और महाराष्ट्र, दिल्ली को राहत, जानें क्या है बाकी राज्यों का हाल

Sun, 19 Sep 2021 07:41 PM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संजीव कुमार झा Updated Sun, 19 Sep 2021 07:41 PM IST
सार

देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के 30,773 नए मामले सामने आए हैं, जबकि 309 लोगों की मौत हो गई। लेकिन इनमें अधिकतर मामले दक्षिण के राज्यों से आ रहे हैं। इन राज्यों में केरल में अभी भी संक्रमण दर सबसे अधिक है।

विज्ञापन
Coronavirus in kerala, talngana, tamil nadu all updates, covid19 in India  Coronavirus 3rd Wave Cases
भारत में कोरोना - फोटो : पीटीआई

विस्तार

पिछले चार दिनों से 30 हजार के पार आ रहे कोरोना के मामलों ने एक बार फिर से लोगों की चिंता बढ़ा दी है। देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के 30,773 नए मामले सामने आए हैं, जबकि 309 लोगों की मौत हो गई। लेकिन इनमें अधिकतर मामले दक्षिण के राज्यों से आ रहे हैं। इन राज्यों में केरल में अभी भी संक्रमण दर सबसे अधिक है। आइए आंकड़ों से जानने की कोशिश करते हैं कि देश के अन्य राज्यों  को कोरोना किस तरह से प्रभावित कर रहा है।

विज्ञापन


केरल
कोरोना संक्रमण के मामले में केरल सबसे ज्यादा प्रभावित राज्यों में से एक रहा है। देश भर से दर्ज हो रहे कुल मामलों का लगभग 60 फीसदी हिस्सा केरल से सामने आ रहा है। केरल में बीते 24 घंटे में कोरोना के 19,653 नए मामले सामने आए हैं और 152 लोगों की मौत हो गई। इस दौरान 26,711 लोग स्वस्थ भी हो गए। वहीं राज्य में कुल सक्रिय मरीजों की बात करें तो यह 1,73,631 पहुंच गई है और कुल 43,10,674 लोग स्वस्थ हो गए। राज्य में कुल मृतकों की संख्या 23,591 हो गई है। वहीं पॉजिटिविटी दर 17.34 फीसदी है। पिछले 24 घंटों में 1,13,295 नमूनों की जांच की गई।
विज्ञापन


महाराष्ट्र 
वहीं महाराष्ट्र में शनिवार को कोरोना वायरस के 3,391 नए मामले सामने आए थे और 80 लोगों की मौत हुई थी। इससे राज्य में कुल संक्रमितों की संख्या 65,18,502 हो गई और मरने वालों की संख्या 1,38,469 हो गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


आंध्र प्रदेश
आंध्र प्रदेश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 1,337 नए मामले सामने आए हैं और नौ लोगों की मौत हो गई। इस दौरान 1,282 लोग स्वस्थ भी हो गए। राज्य में कुल मरीज की संख्या की बात करें तो यह 20,38,690 पहुंच गई है। वहीं कुल 20,09,921 लोग स्वस्थ होकर अस्पताल से छुट्टी पा चुके हैं। राज्य में सक्रिय मामले 14,699 हो गए हैं। वहीं राज्य में अब तक कुल मरने वालों की संख्या 14,070 हो गई है।

तेलंगाना
तेलंगाना में बीते 24 घंटे में कोरोना के 173 नए मामले दर्ज किए गए और एक मरीज की मौत हो गई, जिससे राज्य में कुल सक्रिय मामलों की संख्या 6,63,454 हो गई। इनमें से ग्रेटर हैदराबाद नगर निगम ने सबसे अधिक 64 मामले दर्ज किए, इसके बाद वारंगल अर्बन (18) और करीमनगर (17) का स्थान रहा। वहीं 33 में से आठ जिलों में शून्य मामले दर्ज किए गए।

तमिलनाडु और कर्नाटक
तमिलनाडु में बीते 24 घंटों में कोरोना संक्रमण के 1,653 नए मामले सामने आए हैं। जबकि कर्नाटक में 889 नए मरीज पाए गए हैं।

दिल्ली में एक भी मौत नहीं
दिल्ली में बीते 24 घंटे में कोरोना के 28 नए मामले सामने आए हैं और एक भी मरीज की मौत नहीं हुई। दैनिक संक्रमण दर 0.04 फीसदी पर बनी हुई है।


देश में कोरोना महामारी आंकड़ों में

  • बीते 24 घंटे में कुल नए केस आए-30,773 हजार
  • बीते 24 घंटे में कुल ठीक हुए- 38,945 हजार
  • बीते 24 घंटे में कुल मौतें-309 
  • बीते 24 घंटे में कुल टीका- 85.42 लाख
  • देश में अभी सक्रिय मरीजों की संख्या-  3.32 लाख
  • अब तक कुल संक्रमित हुए लोग- 3.34 करोड़
  • अब तक कुल ठीक हुए लोग- 3.26 करोड़
  • अब तक कुल मौतें- 4,44 लाख
  • अब तक कुल कोरोना टीका- 80.43 करोड़ 

कोरोना के मद्देनजर लातूर में हजारों मूर्तियों को 16 संग्रह केंद्रों पर सौंपा गया

महाराष्ट्र के लातूर शहर में रविवार को गणेशोत्सव के अंतिम दिन हजारों मूर्तियों को 16 संग्रह केंद्रों पर सौंपा गया। कोरोना की तीसरी लहर की आशंका के बीच प्रशासन का यह फैसला भीड़भाड़ से बचने के लिए काफी अहम माना जा रहा है। सिविक अधिकारियों ने बताया कि लातूर नगर निगम ने पिछले तीन वर्षों में लोगों से कहा है कि वे इन संग्रह केंद्रों में विसर्जन के बजाय सार्वजनिक मूर्तियों के साथ-साथ घरेलू मूर्तियों को दान करें, मुख्य रूप से शहर में पानी की कमी के कारण। महापौर विक्रांत गोजामुंडे ने कहा कि महाराष्ट्र का लातूर एकमात्र ऐसा शहर है जहां पिछले तीन सालों से सार्वजनिक स्थानों पर विसर्जन करने के बजाय सभी गणपति मूर्तियों को इकट्ठा किया जा रहा है।

विदेशी पर्यटकों को भारत आने की अनुमति जल्द

देश में कोरोना के मामलों में कमी को देखते हुए भारत जल्द ही विदेशी पर्यटकों को देश आने की अनुमति दे सकता है। कोरोना की वजह से मार्च 2020 में लगाए गए राष्ट्रव्यापी लाकडाउन से बुरी तरह प्रभावित पर्यटन और विमानन क्षेत्रों में नई जान डालने की कवायद के तहत पहले पांच लाख विदेशी पर्यटकों को मुफ्त वीजा जारी किया जाएगा। केंद्रीय गृह मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारी विदेशी पर्यटकों को देश में आने देने के लिए संभावित तारीख और तौर-तरीकों पर सभी हितधारकों के साथ विचार-विमर्श कर रहे हैं। इसकी औपचारिक घोषणा अगले 10 दिनों के भीतर की जा सकती है।

एमपी में सुधर रहे हालात

मध्य प्रदेश में रविवार को कोरोना वायरस के सिर्फ आठ नए मामले सामने आए हैं। अच्छी बात यह रही इस दौरान एक भी मौत नहीं हुई। आठ नए केस से साथ राज्य में कोरोना वायरस के कुल संक्रमितों का आंकड़ा 7 लाख 92 हजार 394 पर पहुंच गया है। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी ने बताया कि राज्य में कोरोना के एक्टिव मामलों की संख्या भी अब 100 से नीचे पहुंच गई है। फिलहाल राज्य में कुल 96 एक्टिव केस हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed