फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Coronavirus in India Update News records more than 35000 Covid19 cases in a day

2021 में कोरोना: पहले से तेज हो सकती है दूसरी लहर, ठीक होने वाले मरीजों की संख्या में आई कमी

Fri, 19 Mar 2021 07:27 AM IST
देव कश्यप अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: देव कश्यप Updated Fri, 19 Mar 2021 07:27 AM IST
सार

  • महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा 23 हजार मरीज आए सामने।
  • नागपुर में लॉकडाउन के बाद भी तीन हजार मरीज एक दिन में मिले।
  • पंजाब में कोरोना की दूसरी लहर हुई जानलेवा।

विज्ञापन
Coronavirus in India Update News records more than 35000 Covid19 cases in a day
कोरोना जांच करते स्वास्थ्यकर्मी (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

देश में फिर से तेजी से फैल रहे कोरोना संक्रमण के बीच दिसंबर के बाद पहली बार एक दिन में 35,871 नए संक्रमित मरीज मिले हैं। संक्रमण के मामले में, बृहस्पतिवार को विश्व में ब्राजील और अमेरिका के बाद भारत तीसरे नंबर पर पहुंच गया। स्वास्थ्य मंत्रालय ने आशंका जताई है कि कोरोना की दूसरी लहर पहले से ज्यादा तेज हो सकती है। पिछले वर्ष मार्च में रोजाना 20 हजार से कम मरीज मिल रहे थे, अप्रैल के आखिरी में इनकी संख्या 35 हजार पहुंची थी।

विज्ञापन


स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, देश में मरीजों की संख्या 1,14,74,605 हो गई है। इनमें अकेले महाराष्ट्र में 25 हजार से ज्यादा मरीज हैं। वहीं, एक दिन में 172 लोगों की मौत के साथ मृतकों की कुल संख्या 1,59,216 हो गई है। देश में अब तक बेशक 1,10,63,025 से ज्यादा मरीज कोरोना को मात दे चुके हैं, लेकिन रोजाना आ रहे नए मरीजों की तुलना में ठीक होने वालों की संख्या में काफी कमी आई है। तीन महीने के बाद फिर से कोरोना के सक्रिय मामले ढाई लाख के पार पहुंच गए हैं। अभी कोरोना के सक्रिय मरीज 2,52,364 हैं।
विज्ञापन


महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा 23 हजार मरीज
महाराष्ट्र में बीते बुधवार को एक दिन में सबसे ज्यादा 23,179 कोरोना मरीज मिले हैं। यह इस साल का सबसे बड़ा आंकड़ा है। पिछले साल मार्च में कोरोना महामारी शुरू होने के बाद से एक दिन में मरीजों की छठी सबसे बड़ी संख्या है। इससे पहले सितंबर में पांच दिन सबसे ज्यादा मरीज मिले थे। अब तक तक राज्य में कुल 23.70 लाख मरीज हो चुके हैं। मुख्यमंत्रियों के साथ बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी महाराष्ट्र के हालात पर चिंता जता चुके हैं। पिछले एक दिन में यहां 84 लोगों की मौत हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


नागपुर में लॉकडाउन के बाद भी तीन हजार मिले मरीज
नागपुर में इस वक्त लॉकडाउन चल रहा है। फिर भी यहां पिछले एक दिन में 3,370 नए मरीज मिले हैं। इनमें से 2,894 नागपुर सिटी और 1,611 मरीज ग्रामीण इलाकों में सामने आए हैं। इसके अलावा 16 मरीजों की मौत भी हुई है। यहां 11 मार्च से ही हर दिन दो हजार से ज्यादा संक्रमित मरीज मिल रहे हैं।

गुजरात में 10 अप्रैल तक ऑफलाइन कक्षाएं नहीं
कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों के मद्देनजर गुजरात सरकार ने कहा कि इस वायरस को फैलने से रोकने के लिए राज्य के आठ बड़े शहरों में विद्यालय 19 मार्च से अपने परिसरों में अध्यापन बंद करेंगे। राज्य सरकार ने कहा कि इन शहरों के विद्यालयों में 10 अप्रैल तक ऑफलाइन कक्षाएं नहीं लगेंगी। ये शहर अहमदाबाद, राजकोट, वड़ोदरा, सूरत, भावननगर, गांधीनगर, जामनगर और जूनागढ़ हैं।

पंजाब के नौ शहरों में बढ़ा रात्रि कर्फ्यू
पंजाब के नौ शहरों में रात का कर्फ्यू दो घंटे के लिए बढ़ा दिया गया है। प्रदेश में 15 दिन पहले तक कोरोना के रोजाना 531 मामले आते थे। वहीं, बृहस्पतिवार को 24 घंटे में 2,387 नए केस आए, जबकि 32 की मौत हो गई। मृत्युदर दिसंबर में तीन से बढ़कर मार्च में 4.5 फीसदी हो गई है। लुधियाना, जालंधर, पटियाला, मोहाली, अमृतसर, गुरदासपुर, होशियारपुर, कपूरथला और रूपनगर में अब रात 11 बजे की जगह नौ बजे से सुबह पांच बजे तक कर्फ्यू रहेगा।  

पीएम की बैठक के बाद बढ़ी कोरोना जांच
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की बैठक के ठीक एक दिन बाद देश में कोरोना जांच भी बढ़ गई है। पिछले तीन महीने में रोजाना औसतन छह से सात लाख सैंपल की जांच हो रही थी। इस दौरान संक्रमित मरीज घटते-बढ़ते रहे लेकिन जांच के आंकड़ें में बढ़ोत्तरी नहीं आई। इसे लेकर प्रधानमंत्री ने भी सवाल खड़े किए थे जिसके बाद बृहस्पतिवार को भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) ने बताया कि पिछले एक दिन में 10 लाख से भी ज्यादा सैंपल की जांच हुई है जिनमें पांच फीसदी से कम सैंपल कोरोना संक्रमित मिले हैं।


एक दिन में 160, अब तक 400 मरीजों में नए स्ट्रेन मिले
दुनियाभर में फैले वायरस के नए स्वरूप के मामले भारत में भी बढ़ने लगे हैं। एक दिन में 160 लोगों में नए स्ट्रेन की पुष्टि हुई है। इनमें ब्रिटेन, ब्राजील और दक्षिण अफ्रीका के तीन स्ट्रेन शामिल हैं। भारत में दिसंबर में नए स्ट्रेन के आठ मरीज मिले थे। अब तक 400 मरीजों में नए स्ट्रेन की पुष्टि हो चुकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed