Coronavirus in India: महाराष्ट्र में आज 1165 नए मामले, 48 लोगों की मौत
{"_id":"5eb5abbe8ebc3e9c9a5fbf86","slug":"coronavirus-in-india-live-updates-news-in-hindi-covid19-may-9-day-fourty-six-of-lockdown-corona-pandemic-maharashtra-madhya-pradesh","type":"live","status":"publish","title_hn":"Coronavirus in India: महाराष्ट्र में आज 1165 नए मामले, 48 लोगों की मौत","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Sat, 09 May 2020 11:10 PM IST
Rajeev Rai
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Rajeev Rai
Updated Sat, 09 May 2020 11:10 PM IST
खास बातें
देशभर में कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों की संख्या में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में 3320 नए मामले सामने आए हैं और 95 लोगों की मौत हुई है। इसके बाद देशभर में कोरोना पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या 59,662 हो गई है, जिनमें 39,834 सक्रिय हैं, 17,847 लोग स्वस्थ हो चुके हैं या उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है और 1981 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं, आज राजस्थान में 76, आंध्र प्रदेश में 43, कर्नाटक में 36 और उत्तराखंड में चार नए मामले दर्ज किए गए हैं। यहां पढ़ें देश में कोरोना वायरस से संबंधित सभी अपडेट्स...
विज्ञापन
भारत में कोरोना
- फोटो : PTI
लाइव अपडेट
11:09 PM, 09-May-2020
बिहार में आज 16 और पॉजिटिव मामले, कुल संख्या 611 हुई
बिहार में आज 16 और कोरोना के पॉजिटिव मामले सामने आए। राज्य में कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या 611 हो गई है: बिहार सरकार
10:43 PM, 09-May-2020
बिहार: आईजी ने ड्यूटी पर तैनात सभी पुलिस कर्मियों का हो कोरोना टेस्ट
बिहार: आईजी (मुख्यालय) नैय्यर हसनैन खान ने राज्य के प्रमुख सचिव (स्वास्थ्य) को पत्र लिखकर ड्यूटी पर तैनात सभी पुलिस कर्मियों के कोरोना टेस्ट कराने की मांग की है।
विज्ञापन
10:41 PM, 09-May-2020
86वीं बटालियन बीएसएफ अंबासा के 17 लोगों को कोरोना पॉजिटिव पाया गया हैः त्रिपुरा के सीएम बिप्लब कुमार देब
10:26 PM, 09-May-2020
प्रधानमंत्री सुनिश्चित करें कि पीएम केयर्स फंड का ऑडिट किया गया
कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से आग्रह किया कि वह कोरोना वायरस के संकट से निपटने के मकसद से बने 'पीएम केयर्स' कोष का ऑडिट सुनिश्चित करें।उन्होंने ट्वीट किया, 'पीएम केयर्स कोष को सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों और रेलवे जैसे बड़े सरकारी उपक्रमों से काफी पैसा मिला। यह महत्वपूर्ण है कि प्रधानमंत्री सुनिश्चित करें कि इस कोष का ऑडिट हो तथा पैसे लेने और खर्च करने का रिकॉर्ड जनता के समक्ष उपलब्ध हो।' कांग्रेस नेता ने शुक्रवार को वीडियो लिंक के माध्यम से संवाददाताओं से बातचीत के दौरान भी कहा था कि पीएम केयर्स कोष का ऑडिट होना चाहिए।
10:22 PM, 09-May-2020
तेलंगाना में आज 31 नए कोरोना पॉजिटिव मामले
तेलंगाना में आज 31 नए कोरोना पॉजिटिव मामले सामने आए हैं। राज्य में पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या 1163 हो गई है: तेलंगाना स्वास्थ्य विभाग
10:03 PM, 09-May-2020
भारतीय रेलवे ने अब तक 300 से अधिक ट्रेनें चलाई हैं
भारतीय रेलवे ने अब तक मुख्य रूप से उत्तर प्रदेश, बिहार, ओडिशा, मध्य प्रदेश आदि राज्यों के लिए 300 से अधिक ट्रेनें चलाई हैं, लेकिन पश्चिम बंगाल के लिए आज सुबह तक हमें केवल दो श्रमिक विशेष ट्रेनों के लिए मंजूरी मिली, एक अजमेर शरीफ से और अन्य एर्नाकुलम से: रेलवे मंत्रालय
विज्ञापन
विज्ञापन
09:53 PM, 09-May-2020
राजस्थान में आज कोरोना के 129 नए मामले, तीन की मौत
राजस्थान में आज कोरोना के 129 नए मामले सामने आए और तीन लोगों की मौत हो गई। राज्य में कुल मामलों की संख्या 3708 हो गई है, जबकि राज्य में अब तक 106 लोगों की जान जा चुकी है। सक्रिय मामलों की संख्या 1440 है: राजस्थान स्वास्थ्य विभाग
09:50 PM, 09-May-2020
मुंबई में कोरोना कंटेनमेंट जोनों की संख्या बढ़ाकर 2646 कर दी गई
मुंबई में कोरोना कंटेनमेंट जोनों की संख्या बढ़ाकर 2646 कर दी गई है इस बात की जानकारी बीएमसी ने दी। वहीं, महाराष्ट्र के स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, मुंबई में अब तक कोरोना के 12864 मामले सामने आए हैं और अब 489 मौतें हुई हैं।
09:25 PM, 09-May-2020
केरल में रविवार को पूर्ण बंद का एलान
केरल सरकार ने अगले आदेश तक रविवार को पूरे राज्य में पूर्ण बंद का निरीक्षण करने के लिए स्टैंडर्ड ऑपरेटिंग प्रोटोकॉल जारी किया है।
'श्रमिक स्पेशल' ट्रेन सीएसटी से गोंडा के लिए रवाना
महाराष्ट्रः मुंबई के सीएसटी स्टेशन से 1200 प्रवासी मजदूरों को लेकर गोंडा (उत्तर प्रदेश) के लिए रवाना हुई 'श्रमिक स्पेशल' ट्रेन

Kerala Government has issued Standard Operating Protocol to observe complete shut down across the State on Sundays until further notice. pic.twitter.com/C9iRmTTGVw
— ANI (@ANI) May 9, 2020
'श्रमिक स्पेशल' ट्रेन सीएसटी से गोंडा के लिए रवाना
महाराष्ट्रः मुंबई के सीएसटी स्टेशन से 1200 प्रवासी मजदूरों को लेकर गोंडा (उत्तर प्रदेश) के लिए रवाना हुई 'श्रमिक स्पेशल' ट्रेन

09:10 PM, 09-May-2020
अहमदाबाद में कोरोना के 280 नए मामले, 20 की मौत
अहमदाबाद में कोरोना के 280 नए मामले सामने आए हैं और 20 लोगों की मौत हो गई है। यहां कुल संक्रमितों की संख्या 5,540 हो गई है और अब तक 363 लोगों की जान जा चुकी हैः स्वास्थ्य विभाग
हिमाचल प्रदेश में सक्रिय मामलों की कुल संख्या 10 हुई
कांगड़ा में एक व्यक्ति को कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। हिमाचल प्रदेश में सक्रिय मामलों की कुल संख्या 10 हो गई हैः राज्य के अतिरिक्त मुख्य सचिव (स्वास्थ्य) आरडी धीमान
हिमाचल प्रदेश में सक्रिय मामलों की कुल संख्या 10 हुई
कांगड़ा में एक व्यक्ति को कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। हिमाचल प्रदेश में सक्रिय मामलों की कुल संख्या 10 हो गई हैः राज्य के अतिरिक्त मुख्य सचिव (स्वास्थ्य) आरडी धीमान