Coronavirus in India: देशभर में संक्रमितों की संख्या 37776 हुई, अब तक 1223 मौतें
{"_id":"5eac78028ebc3e90701b7f65","slug":"coronavirus-in-india-live-updates-news-in-hindi-covid19-2nd-may-day-thirty-nine-of-lockdown-corona-pandemic-maharashtra-madhya-pradesh","type":"live","status":"publish","title_hn":"Coronavirus in India: देशभर में संक्रमितों की संख्या 37776 हुई, अब तक 1223 मौतें","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Sat, 02 May 2020 10:48 PM IST
Rajeev Rai
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Rajeev Rai
Updated Sat, 02 May 2020 10:48 PM IST
खास बातें
देशभर में कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों की संख्या में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक, देशभर में कोरोना पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या 37,776 हो गई है। जिसमें 26,535 सक्रिय हैं, 10018 लोग स्वस्थ हो चुके हैं या उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है और 1223 लोगों की मौत हो चुकी है। यहां पढ़ें देश में कोरोना वायरस से संबंधित सभी अपडेट्स...
विज्ञापन
कोरोना वायरस के खिलाफ जागरुकता संदेश
- फोटो : PTI
लाइव अपडेट
10:47 PM, 02-May-2020
केरल के कोझिकोड से विशेष ट्रेन के जरिए झारखंड के लिए प्रवासी मजदूर रवाना हुए।
Kerala: A special train carrying migrant workers left from Kozhikode earlier today for Jharkhand, amid #CoronavirusLockdown. pic.twitter.com/XkEZNN15Uj
— ANI (@ANI) May 2, 2020
10:26 PM, 02-May-2020
छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट के पूर्व चीफ जस्टिस की कोरोना से मौत
छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट के पूर्व चीफ जस्टिस और लोकपाल के जूडिशल सदस्य अजय कुमार त्रिपाठी की कोरोना के कारण मौत हो गई। 62 वर्षीय त्रिपाठी ने सुबह करीब 9 बजे अंतिम सांस ली। वह दिल्ली एम्स के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती थे। कोरोना से संक्रमित त्रिपाठी का निधन कार्डीयक अरेस्ट की वजह से हुआ है। इस बात की जानकारी सूत्रों ने दी। वह अप्रैल के पहले ही सप्ताह से एम्स में भर्ती थे।
विज्ञापन
09:55 PM, 02-May-2020
राजस्थान में आज 106 लोग कोरोना पॉजिटिव, छह की मौत
राजस्थान में आज 106 लोगों का कोरोना टेस्ट पॉजिटिव पाया गया है। राज्य में कुल मामलों की संख्या 2772 हो गई है। आज छह लोगों की मौत हो गई। इसके साथ ही राज्य में मरने वालों की संख्या बढ़कर 68 हो गईः राजस्थान स्वास्थ्य विभाग
ओडिशा: गुजरात के सूरत में फंसे प्रवासियों को बेरहामपुर ले जा रही एक बस आज फूलबानी और बेरहामपुर के बीच कलिंगा घाट के पास पलट गई। इसमें एक की मौत हो गई और एक के घायल होने की खबर है, जबकि 40 से अधिक लोगों को बचाया गया है। इस बात की जानकारी दक्षिणी रेंज के डीआईजी सत्यब्रत भोई ने दी।
तेलंगाना में कोरोना वायरस के 17 नए मामले
तेलंगाना में कोरोना वायरस के 17 नए मामले सामने आए हैं, राज्य में कुल केस 499 हुए। अब तक 29 लोगों की मौत हुई हैः तेलंगाना स्वास्थ्य विभाग

09:29 PM, 02-May-2020
पुणे में आज तीन और मौतें, आंकड़ा बढ़कर 103 हुआ
पुणे जिले में आज तीन और मौतें हुई हैं। कोरोना के कारण जिले में मौत का आंकड़ा बढ़कर 103 हो गया: स्वास्थ्य अधिकारी, पुणे
बीएसफ के सात और जवान कोरोना पॉजिटिव
बीएसफ के सात और जवान कोरोना पॉजिटिव मिले, अब तक कुल 17 जवान कोरोना पॉजिटिव मिल चुके हैं।
पश्चिम बंगाल में पिछले 24 घंटों में 7 मौतें
पश्चिम बंगाल में आज 70 लोगों को कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। राज्य में पिछले 24 घंटों में 7 मौतें हुई हैं। 45 मरीजों को छुट्टी दे दी गई है: स्वास्थ्य विभाग, पश्चिम बंगाल
आंध्र प्रदेश: कोरोना के खिलाफ लड़ाई में फ्रंटलाइन वर्कर्स के प्रयासों का सम्मान करने के लिए पूर्वी नौसेना कमांड विशाखापत्तनम के रामकृष्ण बीच पर पूर्वाभ्यास करते हुए।
कोरोना के खिलाफ लड़ाई में फ्रंटलाइन वर्कर्स के प्रयासों का सम्मान करने के लिए भारतीय नौसेना अपने समारोह से पहले मुंबई तट पर पूर्वाभ्यास करते हुए।

#WATCH: Indian Navy conducts rehearsals off Mumbai coast ahead of its ceremony to honour the efforts of frontline workers in the fight against #COVID19. pic.twitter.com/ihxNSzOQti
— ANI (@ANI) May 2, 2020
09:17 PM, 02-May-2020
महाराष्ट्र में लॉकडाउन मानदंडों के उल्लंघन को लेकर 89,383 मामले दर्ज
महाराष्ट्र पुलिस ने बताया कि लॉकडाउन मानदंडों के उल्लंघन को लेकर 22 मार्च से लेकर आज तक आईपीसी की धारा 188 के तहत कुल 89,383 मामले दर्ज किए गए हैं। 17,813 लोगों को अब तक गिरफ्तार किया गया है। वहीं इस दौरान कुल 51,013 वाहनों को जब्त किया गया है। पुलिसकर्मियों पर हमले के मामलों में 657 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।
छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा में एक आईईडी विस्फोट में टुमकपाल और टेटम गांव को जोड़ना वाला दममन नदी पर बना पुल आज क्षतिग्रस्त हो गया। एसपी ने कहा कि कोरोना महामारी के समय में, पुल का उपयोग स्वास्थ्य कर्मियों द्वारा क्षेत्र के गांवों में जाने के लिए किया जा रहा था।

09:12 PM, 02-May-2020
अस्पतालों पर फूल बरसाएगी वायुसेना
भारतीय वायु सेना के अधिकारी ने बताया कि राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में कोरोना योद्धाओं का आभार व्यक्त करने के लिए तीन C-130J परिवहन विमान के साथ तीन सुखोई -30, तीन मिग -29 और जगुआर सहित नौ लड़ाकू विमान दिल्ली के ऊपर उड़ान भरेंगे। साथ ही कई हेलीकॉप्टर अस्पतालों पर फूलों की पंखुड़ियों की बौछार करेंगे।कर्नाटक सरकार प्रवासी श्रमिकों, तीर्थयात्रियों, पर्यटकों, छात्रों और अन्य लोगों को चार तारीख से आवागमन की अनुमति देगी। राज्य के लोगों के लिए पास जारी किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
08:53 PM, 02-May-2020
आरोग्य सेतु ऐप में डेटा चोरी के राहुल गांधी के आरोपों पर आईटी मंत्री रविशंकर प्रसाद का पलटवार
आईटी मंत्री रविशंकर प्रसाद ने आरोग्य सेतु ऐप में डेटा चोरी के राहुल गांधी के आरोपों पर पलटवार किया। उन्होंने कहा राहुल गांधी रोज एक नया झूठ बोलते हैं। आरोग्य सेतु एक पावरफुल कंपेनियन है, जो लोगों की सुरक्षा करता है। यह एक मजबूत डेटा सुरक्षा आर्किटेक्चर है। जिन्होंने अपने पूरे जीवन को निगरानी में रखा, वे नहीं जानते कि अच्छे के लिए तकनीक का लाभ कैसे उठाया जा सकता है! बता दें कि राहुल गांधी ने कहा ट्वीट कर कहा था, 'आरोग्य सेतु ऐप एक जटिल निगरानी प्रणाली है, जो एक प्राइवेट ऑपरेटर के लिए आउटसोर्स है, जिसमें कोई संस्थागत निरीक्षण नहीं है। इससे गंभीर डेटा सुरक्षा और गोपनीयता संबंधी चिंताएं बढ़ती हैं। तकनीक हमें सुरक्षित रखने में मदद कर सकती है, लेकिन नागरिकों की सहमति के बिना उनको ट्रैक करने के लिए डर का फायदा नहीं उठाया जाना चाहिए।'
Union Information Technology Minister Ravi Shankar Prasad responds to Rahul Gandhi’s allegations about data security issues with Aarogya Setu app. pic.twitter.com/WzoL9mPd6G
— ANI (@ANI) May 2, 2020
08:38 PM, 02-May-2020
महाराष्ट्र में आज 790 नए मामले, 36 लोगों की मौत
महाराष्ट्र में आज 790 नए मामले दर्ज किए गए और 36 लोगों की मौत हो गई। राज्य में कोरोना से संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 12,296 हो गई है, जबकि मरने वालों का आंकड़ा 521 हो गया है। 121 मरीजों को आज छुट्टी दे दी गई है और अब तक 2000 लोग ठीक हो गए हैं और उन्हें डिस्चार्ज कर दिया गया है।
मुंबई में आज 547 नए मामले और 27 लोगों की मौत
मुंबई में आज कोरोना के 547 नए मामले सामने आए और 27 लोगों की मौत हो गई। इसके साथ ही मुंबई में कुल मामले 8172 हो गए हैं और अब तक शहर में 322 मौतें हो गई हैं। 137 लोगों को आज अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। कुल मिलाकर 1704 लोग ठीक हो चुके हैं: सार्वजनिक स्वास्थ्य विभाग, मुंबई

08:25 PM, 02-May-2020
झारखंड में दो और मामले, संक्रमितों की संख्या 115 हुई
झारखंड में दो और व्यक्तियों को कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। ये दोनों देवघर से हैं। राज्य में कुल मामलों की संख्या 115 हो है: नितिन मदन कुलकर्णी, स्वास्थ्य सचिव, झारखंड
समारोह से पहले मुंबई तट पर रिहर्सल का दृश्य
कोरोना वॉरियर्स का सलामी देने के लिए कल फ्लाईपास्ट का आयोजन होना है। इसके लिए भारतीय नौसेना पूरी तरह से तैयार है। समारोह से पहले मुंबई तट पर रिहर्सल का दृश्य।

08:02 PM, 02-May-2020
गुजरात में पिछले 24 घंटे में 333 नए पॉजिटिव केस
गुजरात में पिछले 24 घंटे में 333 नए पॉजिटिव मामले सामने आए हैं। राज्य में अब संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 5054 हो गई। इनमें से 896 ठीक हो गए हैं या उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है, जबकि राज्य में 262 लोगों की मौत हो चुकी है: गुजरात पुलिस विभागहिमाचलः कर्फ्यू में ढील को पांच घंटे तक बढ़ाने का फैसला
हिमाचल प्रदेश सरकार ने राज्य में सोमवार से कर्फ्यू में ढील को पांच घंटे तक बढ़ाने का फैसला किया है: हिमाचल प्रदेश सूचना एवं जनसंपर्क विभाग
हरियाणा पुलिस ने सोनीपत में 5200 बॉक्स अवैध शराब बरामद की
हरियाणा पुलिस ने सोनीपत में 5200 बॉक्स अवैध शराब बरामद की। बाजार में इसकी कीमत तीन करोड़ रुपये के आसपास बताई जा रही है।