फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Coronavirus in India: देशभर में कुल संक्रमितों की संख्या 23452 हुई, अब तक 724 लोगों की मौत

Fri, 24 Apr 2020 11:59 PM IST
Rajeev Rai न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Rajeev Rai Updated Fri, 24 Apr 2020 11:59 PM IST
खास बातें

देशभर में कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों की संख्या में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में 1752 नए मामले सामने आए हैं और 37 लोगों की मौत हो गई है। इसके बाद देशभर में कोरोना पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या 23,452 हो गई है, जिसमें 17,915 सक्रिय हैं, 4813 लोग स्वस्थ हो चुके हैं या उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है और 724 लोगों की मौत हो गई है। यहां पढ़ें देश में कोरोना वायरस से संबंधित सभी अपडेट्स...

विज्ञापन
Coronavirus In India Live Updates News In Hindi Covid19 24th April Day thirty one Of Lockdown Corona Pandemic Maharashtra, Madhya Pradesh
भारत में कोरोना - फोटो : PTI

लाइव अपडेट

11:57 PM, 24-Apr-2020
इटारसी शहर के प्रसिद्ध चिकित्सक 69 वर्षीय डॉ एन एल हेडा का भोपाल के एम्स में दुखद निधन। डॉ एन एल हेडा कोरोना पॉजिटिव थे। डाक्टर हेडा कोरोना से उबर गए थे, लेकिन दिल का दौरा पड़ने से उनका निधन हुआ।
11:09 PM, 24-Apr-2020
महाराष्ट्र सरकार ने 3 करोड़ भगवा राशन कार्ड धारकों (गरीबी रेखा से ऊपर के लोग) को आठ रुपये प्रति किलो की दर से 3 किलो गेहूं और 12 रुपये प्रति किलो की दर से दो किलो चावल बांटने का काम शुरू कर दिया है। सरकार यह राशन मई और जून महीने के लिए दे रही है। इसके तहत लगभग 4.5 लाख मीट्रिक टन अनाज वितरित किया जाएगा। इस बात की जानकारी मुख्यमंत्री कार्यालय ने दी।
 
विज्ञापन
10:19 PM, 24-Apr-2020
इंडियन एयफोर्स के सी-130 एयरक्राफ्ट ने 52 लोगों को जैसलमेर से श्रीनगर और आईएल-76 एयरक्राफ्ट ने 205 लोगों को जोधपुर से लेह के लिए एयरलिफ्ट किया। क्वारंटीन पीरियड पूरा करने के बाद और कोरोना टेस्ट में नेगेटिव आया।

 


बिहार में कोरोना के मामले लगातार बढ़ रहे
बिहार में कोरोना के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। नौ और पॉजिटिव केस सामने आए हैं। राज्य में कुल संक्रमितों की संख्या 223 पहुंच गई है। 
 
09:38 PM, 24-Apr-2020

राजस्थान में आज 70 नए मामले, संक्रमितों की संख्या 2034 पहुंची

राजस्थान में आज 70 नए मामले दर्ज किए गए। इसके साथ ही राज्य में संक्रमितों की संख्या 2034 पहुंच गई हैः राजस्थान स्वास्थ्य विभाग
 

असम के मुख्यमंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने तूफान प्रभावित लेजई कालाखोवा क्षेत्र का दौरा किया
असम के मुख्यमंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने आज डिब्रूगढ़ जिले में तूफान प्रभावित लेजई कालाखोवा क्षेत्र का दौरा किया। उन्होंने चाय बागान श्रमिकों के बीच मास्क भी वितरित किए।
09:24 PM, 24-Apr-2020

झारखंड : दो और पॉजिटिव मिले, कुल मामले हुए 59

झारखंड की राजधारी रांची और हिंडपुरी में कोरोना वायरस के दो और पॉजिटिव मरीज मिले हैं। राज्य के स्वास्थ्य सचिव नितिन मदान कुलकर्णी ने बताया कि दो नए मामलों के साथ राज्य में कोरोना संक्रमण के कुल मामलों की संख्या 59 हो गई है। 
 
केंद्रीय जहाजरानी राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) मनसुख मंडाविया ने वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए भारतीय समुद्री उद्योग के प्रतिनिधियों के साथ बातचीत की। इस दौरान उन्होंने कोरोना के बाद के रणनीतियों और चुनौतियों पर चर्चा की।  
 
09:20 PM, 24-Apr-2020

दिल्ली में आज 138 नए मामले, कुल संख्या हुई 2514

दिल्ली स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि शुक्रवार को राजधानी में कोरोना वायरस संक्रमण के कुल 138 नए मामले सामने आए। इसके साथ ही यहां कोरोना संक्रमण के कुल मरीजों की संख्या 2514 हो गई है, इनमें से 1604 सक्रिय मामले हैं वहीं 857 मरीज ठीक हो चुके हैं। इसके अलावा यहां अभी तक कुल 53 लोगों की इस वायरस की वजह से मौत हो चुकी है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
09:16 PM, 24-Apr-2020

असम : गुवाहाटी में खुलीं किताबों की दुकानें

असम में राज्य सरकार के निर्देश देने के बाद राजधानी गुवाहाटी में शुक्रवार को कॉपी-किताबों की दुकानें खुल गईं। 
 
 
09:14 PM, 24-Apr-2020

कर्नाटक :लॉकडाउन के दौरान सड़क परिवहन कॉरपोरेशन ने हटाया लाइसेंस शुल्क

कर्नाटक राज्य सड़क परिवन कॉरपोरेशन ने लॉकडाउन के दौरान बस अड्डों, सड़क किनारे के स्टालों, बसों पर विज्ञापनों और बस अड्डों पर लगे यात्री सूचना व्यवस्था बोर्ड पर से लाइसेंस शुल्क माफ करने का फैसला लिया है। हालांकि, मोबाइल टॉवर और एटीएम के लिए यह निर्णय लागू नहीं होगा।
 
 
08:43 PM, 24-Apr-2020

महाराष्ट्र में आज 394 नए मामले, 18 की मौत

महाराष्ट्र में आज 394 नए मामले सामने आए हैं और 18 लोगों की मौत हुई है। इसके साथ ही राज्य में कुल मामलों की संख्या 6817 और अब तक मरने वालों की संख्या 310 हो गई है। अब तक कुल 957 लोग ठीक हो चुके हैं और उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई हैः महाराष्ट्र स्वास्थ्य विभाग
 

ओडिशा: भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT) भुवनेश्वर ने कोरोना वायरस के प्रकोप के मद्देनजर संस्थान के प्रवेश द्वार पर एक कीटाणुनाशक स्टेशन विकसित किया है।
 

गुजरात में पिछले 24 घंटों में 191 नए
गुजरात में पिछले 24 घंटों में 191 नए कोरोना मामले सामने आए हैं और 15 मौतें हुई हैं, राज्य में पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या 2815 और मौतों की कुल संख्या 127 हो गई है। कुल मामलों में से 29 रोगी वेंटिलेटर पर हैं, 2394 स्थिर हैं, 265 ठीक हो चुके हैं: गुजरात स्वास्थ्य विभाग
 

असम सरकार ने कोटा में फंसे छात्रों को निकालना शुरू कर दिया है
असम सरकार ने राजस्थान के कोटा में फंसे छात्रों को निकालना शुरू कर दिया है। 18 एसी स्लीपर बसों में 320 छात्र असम वापस आ रहे हैं। कल या रविवार को उनके गुवाहाटी पहुंचने की संभावना है: असम राज्य परिवहन निगम 
 
08:28 PM, 24-Apr-2020

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रमजान की मुबारकबाद दी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रमजान की मुबारकबाद दी है। उन्होंने लिखा, रमजान मुबारक! मैं सभी की सुरक्षा, कल्याण और समृद्धि के लिए प्रार्थना करता हूं। यह पवित्र महीना अपने साथ दया, सद्भाव और करुणा लेकर आए। हम कोरोना के खिलाफ चल रही लड़ाई में एक निर्णायक जीत हासिल कर सकते हैं और एक स्वस्थ ग्रह बना सकते हैं।
 
 
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने की राजस्थान के मुख्यमंत्री से बात
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत के साथ टेलीफोन पर चर्चा की, जिसमें दोनों राज्यों द्वारा कोरोना वायरस के प्रसार को रोकने के लिए किए गए उपायों और विभिन्न अन्य विषयों पर चर्चा की गई। उन्होंने कोटा में महाराष्ट्र के छात्रों के लिए किए गए प्रबंधों पर भी चर्चा की। बच्चों को घर वापस लाने के लिए सामूहिक तौर पर काम किया जा रहा है।  
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed