फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Coronavirus in India: देशभर में संक्रमितों की संख्या 13,835 हुई, अब तक 452 लोगों की मौत

Sat, 18 Apr 2020 12:01 AM IST
Rajeev Rai न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Rajeev Rai Updated Sat, 18 Apr 2020 12:01 AM IST
खास बातें

देशभर में कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों की संख्या में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। पर अच्छी बात यह है अभी तक भारत तीसरे स्टेज में नहीं आया है। वहीं, केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में 1076 नए मामले सामने आए हैं और 32 लोगों की मौत हुई है। इसके बाद देश में कोरोना वायरस पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या 13, 835 हो गई है। जिसमें 11616 सक्रिय हैं, 1766 लोग स्वस्थ हो चुके हैं या उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है और 452 लोगों की मौत हो चुकी है।यहां पढ़ें देश में कोरोना वायरस से संबंधित सभी अपडेट्स...

विज्ञापन
Coronavirus In India Live Updates News In Hindi Covid19 17th April Day Twenty Four Of Lockdown Corona Pandemic Maharashtra, Madhya Pradesh
भारत में कोरोना वायरस - फोटो : PTI

लाइव अपडेट

11:58 PM, 17-Apr-2020
राजस्थान के जयपुर में लॉकडाउन का उल्लंघन करने पर आयेशा मस्जिद में नमाज पढ़ने गए 15 लोगों को हिरासत में लिया गया है।
 
11:58 PM, 17-Apr-2020
कर्नाटक सरकार ने निजी प्रयोगशालाओं में COVID19 के संदिग्ध मामलों के नमूनों की लागत 2250 रुपये तय कर दी है।
 
विज्ञापन
11:52 PM, 17-Apr-2020
छत्तीसगढ़ के स्वस्थ्य मंत्री टीएस सिंह देव ने कहा है कि वे भारत में स्थित एक दक्षिण कोरियाई कंपनी से रुपये 337+ जीएसटी की बेंचमार्क कीमत पर 75,000 उच्च गुणवत्ता वाले रैपिड टेस्टिंग किट खरीद रहे हैं।
 
11:06 PM, 17-Apr-2020
गुरुग्राम के मोलाहेड़ा गांव में पुलिसकर्मियों पर लोगों ने बरसाए फूल, कोरोना के समय में पुलिस का आभार जताने के लिए लोगों ने बरसाए फूल।
 

राजस्थान के भीलवाड़ा में अब कोई कोरोना मरीज नहीं
राजस्थान के भीलवाड़ा में अब कोई कोरोना मरीज नही है। आज दो पॉजिटिव मरीज की नेगेटिव रिपोर्ट आने के बाद उसे हॉस्पिटल से डिस्चार्ज किया गया। गौरतलब है कि कोरोना फाइट को लेकर भीलवाड़ा मॉडल देश भर में चर्चित रहा है।
10:20 PM, 17-Apr-2020
कोरोना वायरस लॉकडाउन के बीच महाराष्ट्र सरकार ने मेडिकल चेकअप के बाद एक लाख से अधिक प्रवासी गन्ना श्रमिकों को अपने गांव वापस जाने की अनुमति दी है। उनकी यात्रा और भोजन आदि की सारी व्यवस्था चीनी कारखाने के मालिकों द्वारा की जाएगी।
 

हिमाचल में आज कोरोना का एक मामला
हिमाचल में आज कोरोना का एक पॉजिटिव मामला सामने आया है। इसी के साथ राज्य में कुल पॉजिटिव केस 36 हो गएः राज्य स्वास्थ्य विभाग
 
महाराष्ट्र में आज 118 नए मामले
महाराष्ट्र में आज 118 नए मामले सामने आए हैं और सात लोगों की मौत हो गई है। इसके साथ ही राज्य में पॉजिटिव मरीजों की कुल संख्या अब 3320 हो गई हैः महाराष्ट्र स्वास्थ्य विभाग
 
राष्ट्रीय राजमार्गों पर 20 अप्रैल से फिर से वसूला जाएगा टोल
एनएचएआइ के मुताबिक 20 अप्रैल से राष्ट्रीय राजमार्गों पर फिर से टोल वसूला जाएगा।


10:13 PM, 17-Apr-2020
काला हिरण अवैध शिकार मामला: कोरोना वायरस लॉकडाउन के कारण जोधपुर कोर्ट में सुनवाई 4 जून तक के लिए स्थगित कर दी गई। मामले में सुनवाई कल होने वाली थी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
10:11 PM, 17-Apr-2020
अब तक 3,18,449 लोगों के 3,35,123 सैंपल की टेस्टिंग हो चुकी हैः आईसीएमआर
 

 
10:08 PM, 17-Apr-2020

इस किट के जरिए सिर्फ 2 घंटे में लगेगा कोरोना संक्रमण का पता

श्री चित्रा तिरुनाल इंस्टीट्यूट ने कोरोना की जांच के लिए एक किफायती और तेज परीक्षण किट विकसित की है। इस किट के जरिए कोरोना संक्रमण का पता सिर्फ 2 घंटे में ही लग जाएगा। 
09:59 PM, 17-Apr-2020
गृह मंत्रालय ने लॉकडाउन के चलते भारत में फंसे सभी विदेशियों के वीजा का तीन मई तक विस्तार किया।
 
09:37 PM, 17-Apr-2020

दिल्ली में आज 67 नए पॉजिटिव मामले सामने आए

दिल्ली में आज 67 नए पॉजिटिव मामले सामने आए। इसके साथ ही राजधानी में पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या अब 1707 हो गई है: दिल्ली सरकार
 


राजस्थान में कुल संक्रमितों की संख्या 1229 हुई
राजस्थान में 98 लोग कोरोना पॉजि़टिव पाए गए हैं। इसके साथ ही राज्य में कुल संक्रमितों की संख्या 1229 हो गई है: राजस्थान स्वास्थ्य विभाग
 

 
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed