Coronavirus in India: 16 लाख की स्क्रीनिंग, स्कूलों के लिए एडवाइजरी, बाजार से मास्क गायब
भारत में कोरोनावायरस के कुल 29 मामले सामने आए हैं। इटली से आए 21 पर्यटकों के समूह में 17 लोग कोरोना से प्रभावित पाए गए हैं, इनमें एक भारतीय भी शामिल है। सभी को आईटीबीपी के छावला कैंप में रखा गया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लाइव अपडेट
स्कूलों को एडवाइजरी जारी
स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने स्कूलों को एडवाइजरी जारी की है। इसमें कोरोनावायरस से जुड़े लक्षणों के प्रति अलर्ट रहने बच्चों की साफ-सफाई को लेकर खासतौर पर सजग रहने को कहा गया है।- बच्चों को अपने हाथ सैनिटाइजर से धोने को कहें
- किसी में भी वायरस के लक्षण दिखने पर तुरंत सूचित करें
- स्कूल में ज्यादा भीड़ एकत्र ना होने दें।
Ministry of Health & Family Welfare, Government of India issues advisory for schools in view of #CoronaVirus. #COVID19 pic.twitter.com/QZsBa30n3w
— ANI (@ANI) March 4, 2020
महाराष्ट्र में जनवरी से अब तक 106 लोग पृथक रखे गए
गुरुग्राम की एक कंपनी का एक कर्मचारी भी चपेट में
गुरुग्राम में पेटीएम का कर्मचारी भी कोरोनावायरस से पीड़ित। कंपनी ने कहा कि हमारे गुरुग्राम ऑफिस का एक कर्मचारी हाल ही में इटली से लौटा था और दुर्भाग्य से वह कोरोनावायरस पॉजीटिव निकला। उसे उचित इलाज दिया जा रहा है। हमने अपने सभी कर्मचारियों को टेस्ट कराने की सलाह दी है।सीबीएसई छात्रों को मास्क और सैनिटाइजर लाने की अनुमति
कोरोनावायरस की पृष्ठभूमि में दसवीं और 12 वीं कक्षा के लिए जारी बोर्ड परीक्षा के दौरान सीबीएसई ने छात्रों को मास्क और सैनिटाइजर लाने की अनुमति दी: सीबीएसई सचिवकारगर कदम उठाएं राज्य सरकारें: एनसीपीसीआर
राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग (एनसीपीसीआर) ने सभी राज्यों व केंद्रशासित प्रदेशों से कहा कि वे अपने यहां के स्कूलों में कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने के लिए कारगर कदम उठाएं तथा संबंधित दिशानिर्देशों का सख्ती से पालन कराएं। राज्यों व केंद्रशासित प्रदेशों के मुख्य सचिवों को लिखे पत्र में एनसीपीसीआर के अध्यक्ष प्रियंक कानूनगो ने कहा, वर्तमान शैक्षणिक सत्र का आखिरी समय होने की वजह से बच्चों के लिए यह महत्वपूर्ण है। लेकिन यह सुनिश्चित करना होगा कि कोरोना का असर नहीं हो। उन्होंने कहा कि संबंधित राज्यों के शिक्षा विभाग अपने स्वास्थ्य विभाग के साथ मिलकर कारगर कदम उठाएं।
मंत्रालय की एडवाइजरी
एचआरडी मंत्रालय ने स्कूलों के लिए जारी की एडवाइजरी। छात्रों के बीच साफ-सफाई को लेकर सावधानी बरतने के दिए निर्देश।Ministry of Human Resource Development issues advisory for schools regarding #Coronavirus pic.twitter.com/GnIffxOR1p
— ANI (@ANI) March 4, 2020
पीएमओ भी सक्रिय
स्वास्थ्य मंत्री ने की उच्चस्तरीय बैठक
दिल्ली: स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने उच्चस्तरीय बैठक की जिसमें दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन और सरकारी अस्पतालों के निदेशक व चिकित्सा अधिकारी शामिल हुए।गाजियाबाद में संदिग्ध मरीज
कोरोना वायरस की आशंका के बीच गाजियाबाद से एक मरीज राम मनोहर लोहिया अस्पताल दिल्ली को शिफ्ट। तीन दिन पहले ही तेहरान से आया था। कवि नगर में एक संदिग्ध मरीज को निगरानी में रखा गया है।मास्क पहनना ही एकमात्र उपाय नहीं: जावड़ेकर
केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने मास्क की कमी पर कहा कि मास्क पहनना ही एकमात्र उपाय नहीं है और सभी के लिए ये जरूरी भी नहीं है। अपने हाथ साफ रखिए, सार्वजनिक स्थलों पर सावधानी रखिए और हाथ मिलाने की जगह नमस्कार करिए।Union Minister Prakash Javadekar on reports of shortage of masks: Wearing masks is not the only solution and is not necessary for everyone. Other things are, keeping your hands clean, taking precautions in public places, and doing namaskar. #Coronavirus pic.twitter.com/DBJHKyIYh2
— ANI (@ANI) March 4, 2020