फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Coronavirus in India: 16 लाख की स्क्रीनिंग, स्कूलों के लिए एडवाइजरी, बाजार से मास्क गायब

Thu, 05 Mar 2020 03:54 PM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संजीव कुमार झा Updated Thu, 05 Mar 2020 03:54 PM IST
खास बातें

भारत में कोरोनावायरस के कुल 29 मामले सामने आए हैं। इटली से आए 21 पर्यटकों के समूह में 17 लोग कोरोना से प्रभावित पाए गए हैं, इनमें एक भारतीय भी शामिल है। सभी को आईटीबीपी के छावला कैंप में रखा गया है।

विज्ञापन
Coronavirus In India Live News In Hindi: confirmed cases Covid-19 outbreak knocks on Indian doors
कोरोना वायरस - फोटो : PTI

लाइव अपडेट

10:22 PM, 04-Mar-2020

स्कूलों को एडवाइजरी जारी

स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने स्कूलों को एडवाइजरी जारी की है। इसमें कोरोनावायरस से जुड़े लक्षणों के प्रति अलर्ट रहने बच्चों की साफ-सफाई को लेकर खासतौर पर सजग रहने को कहा गया है।
  • बच्चों को अपने हाथ सैनिटाइजर से धोने को कहें
  • किसी में भी वायरस के लक्षण दिखने पर तुरंत सूचित करें
  • स्कूल में ज्यादा भीड़ एकत्र ना होने दें। 
 
 
09:46 PM, 04-Mar-2020

महाराष्ट्र में जनवरी से अब तक 106 लोग पृथक रखे गए

इस साल 18 जनवरी से अब तक कोरोना वायरस प्रभावित देशों से महाराष्ट्र लौटने वाले कुल 106 लोगों को पृथक रखा गया था। इनमें से 104 लोगों की जांच रिपोर्ट नकारात्मक पाई गई जबकि बाकि दो की जांच रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। राज्य स्वास्थ्य विभाग ने शुक्रवार को बयान जारी कर यह जानकारी दी। बयान के अनुसार, कुल 106 लोगों में से अब केवल चार लोग पृथक वार्ड में हैं जिनमें से दो पुणे के नायडू अस्पताल और दो मुंबई के कस्तूरबा अस्पताल में हैं। उनमें से दो के स्वाब नमूने राष्ट्रीय जीवाणु संस्थान, पुणे से आना बाकी है। स्वाब उस फाहे को कहते हैं जिस पर लार, थूक या बलगम के नमूने लिए जाते हैं। विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि राज्य द्वारा भेजे गए कुल 106 नमूनों में से 104 की रिपोर्ट नकारात्मक पाई गई है। मुंबई हवाई अड्डे पर चीन, हांगकांग, थाईलैंड, सिंगापुर, दक्षिण कोरिया, जापान, नेपाल, इंडोनेशिया, वियतनाम, ईटली, ईरान और मलेशिया सहित कोरोना वायरस से प्रभावित देशों से आने वाले सभी यात्रियों की ‘कोविड-19’ की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
08:21 PM, 04-Mar-2020

गुरुग्राम की एक कंपनी का एक कर्मचारी भी चपेट में

गुरुग्राम में पेटीएम का कर्मचारी भी कोरोनावायरस से पीड़ित। कंपनी ने कहा कि हमारे गुरुग्राम ऑफिस का एक कर्मचारी हाल ही में इटली से लौटा था और दुर्भाग्य से वह कोरोनावायरस पॉजीटिव निकला। उसे उचित इलाज दिया जा रहा है। हमने अपने सभी कर्मचारियों को टेस्ट कराने की सलाह दी है। 

 
08:00 PM, 04-Mar-2020

सीबीएसई छात्रों को मास्क और सैनिटाइजर लाने की अनुमति

कोरोनावायरस की पृष्ठभूमि में दसवीं और 12 वीं कक्षा के लिए जारी बोर्ड परीक्षा के दौरान सीबीएसई ने छात्रों को मास्क और सैनिटाइजर लाने की अनुमति दी: सीबीएसई सचिव 
 
07:54 PM, 04-Mar-2020

कारगर कदम उठाएं राज्य सरकारें: एनसीपीसीआर

राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग (एनसीपीसीआर) ने सभी राज्यों व केंद्रशासित प्रदेशों से कहा कि वे अपने यहां के स्कूलों में कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने के लिए कारगर कदम उठाएं तथा संबंधित दिशानिर्देशों का सख्ती से पालन कराएं। राज्यों व केंद्रशासित प्रदेशों के मुख्य सचिवों को लिखे पत्र में एनसीपीसीआर के अध्यक्ष प्रियंक कानूनगो ने कहा, वर्तमान शैक्षणिक सत्र का आखिरी समय होने की वजह से बच्चों के लिए यह महत्वपूर्ण है। लेकिन यह सुनिश्चित करना होगा कि कोरोना का असर नहीं हो। उन्होंने कहा कि संबंधित राज्यों के शिक्षा विभाग अपने स्वास्थ्य विभाग के साथ मिलकर कारगर कदम उठाएं। 
 

06:28 PM, 04-Mar-2020

मंत्रालय की एडवाइजरी

एचआरडी मंत्रालय ने स्कूलों के लिए जारी की एडवाइजरी। छात्रों के बीच साफ-सफाई को लेकर सावधानी बरतने के दिए निर्देश। 
   

 

विज्ञापन
विज्ञापन
05:57 PM, 04-Mar-2020

पीएमओ भी सक्रिय

प्रधानमंत्री के मुख्य सचिव पीके मिश्रा ने कोरोनावायरस से निपटने की तैयारियों को लेकर उच्चस्तरीय बैठक की। समीक्षा बैठक के बाद पीएमओ ने सरकारी विभागों से कहा कि वे कॉन्फ्रेंस और अंतरराष्ट्रीय बैठक करने से परहेज करें। ऐसा करने से पहले स्वास्थ्य मंत्रालय से जरूर मशविरा करें।

 
04:43 PM, 04-Mar-2020

स्वास्थ्य मंत्री ने की उच्चस्तरीय बैठक

दिल्ली: स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने उच्चस्तरीय बैठक की जिसमें दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन और सरकारी अस्पतालों के निदेशक व चिकित्सा अधिकारी शामिल हुए। 
 
04:10 PM, 04-Mar-2020

गाजियाबाद में संदिग्ध मरीज

कोरोना वायरस की आशंका के बीच गाजियाबाद से एक मरीज राम मनोहर लोहिया अस्पताल दिल्ली को शिफ्ट। तीन दिन पहले ही तेहरान से आया था। कवि नगर में एक  संदिग्ध मरीज को निगरानी में रखा गया है।
 
04:02 PM, 04-Mar-2020

मास्क पहनना ही एकमात्र उपाय नहीं: जावड़ेकर

केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने मास्क की कमी पर कहा कि मास्क पहनना ही एकमात्र उपाय नहीं है और सभी के लिए ये जरूरी भी नहीं है। अपने हाथ साफ रखिए, सार्वजनिक स्थलों पर सावधानी रखिए और हाथ मिलाने की जगह नमस्कार करिए। 
 
बता दें कि दिल्ली में अधिकतर दुकानों और मेडिकल शॉप पर मास्क और सैनिटाइजर नहीं मिल रहा है। इसी बीच दिल्ली एनसीआर में मास्क और सैनिटाइजर का स्टॉक खत्म हो चुका है। दिल्ली के थोक बाजार में इस समय सैनिटाइजर उपलब्ध नहीं है। जबकि उत्तम गुणवत्ता के मास्क की मांग ज्यादा और आपूर्ति कम होने की वजह से स्टॉक अब खत्म हो चुका है। कोरोनावायरस से ग्रस्त मरीज की पुष्टि होने के बाद बीते दो दिन में गाजियाबाद, नोएडा, फरीदाबाद, गुरुग्राम, मेरठ, रोहतक, पानीपत, बुलंदशहर तक से मास्क और सैनिटाइजर की मांग आ रही है। दिल्ली दवा विक्रेता संघ के अध्यक्ष कैलाश गुप्ता ने बताया कि इस समय मांग बहुत है लेकिन स्टॉक उपलब्ध नहीं है। मास्क की कई गुणवत्ता होने के चलते ये कुछ दुकानों पर मिल रहा है लेकिन सैनिटाइजर की कमी एकदम से आई है। 
 
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed