फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Coronavirus updates: कोरोना के कारण मणिपुर में शाम छह बजे से सुबह चार बजे तक कर्फ्यू लागू

Sat, 28 Nov 2020 10:57 AM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Sneha Baluni Updated Sat, 28 Nov 2020 10:57 AM IST
खास बातें

कोरोना वायरस के मामले देश और दुनिया में लगातार बढ़ते जा रहे हैं। भारत में दैनिक मामलों में थोड़ी सी गिरावट आई है। शुक्रवार को गुरुवार की तुलना में कोरोना वायरस के दैनिक मामलों में मामूली गिरावट दर्ज की गई है। गुरुवार को जहां 44,489 नए मामले सामने आए थे। वहीं शुक्रवार को 43,082 नए मरीज मिले हैं। इस दौरान 492 लोगों की मौत हो गई है। भारत में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 93 लाख को पार कर गई है। वहीं दूसरी ओर दुनियाा की बात करें तो संक्रमितों की संख्या 61,377,648 पर पहुंच गई है। वायरस के कारण 1,438,984 मरीजों की मौत हो चुकी है। इसके अलावा 42,451,357 मरीज वायरस को मात देकर घर लौट चुके हैं। यहां पढ़ें देश और दुनिया में कोरोना वायरस से जुड़े सभी अपडेट्स:-

विज्ञापन
coronavirus in india and world live updates new cases discharge death toll covid 19 vaccine govt worldwide caseload
कोरोा वायरस वैक्सीन (फाइल फोटो) - फोटो : PTI

लाइव अपडेट

01:18 AM, 28-Nov-2020

मणिपुर में शाम छह बजे से सुबह चार बजे तक रात में कर्फ्यू

कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामले को देखते हुए मणिपुर में शाम छह बजे से सुबह चार बजे तक रात में कर्फ्यू लगा दिया गया है। यह आदेश 31 दिसंबर 2020 तक या अगले आदेश तक तक लागू रहेंगे। इस दौरान आवश्यक सेवाओं, माल ट्रकों और ड्यूटी पर अधिकारियों को छूट दी गई है। वहीं सामाजिक और प्रथागत समारोहों में उपस्थित लोगों की संख्या 20 कर दी गई है।
01:11 AM, 28-Nov-2020

केरल में  3966 नए मामले सामने आए

केरल सरकार की ओर से बताया गया कि राज्य में शुक्रवार को कोविड-19 के 3,966 नए मामले सामने आए हैं और 4,544 लोग ठीक हुए हैं। अब राज्य में 63,885 सक्रिय मामले हैं।
विज्ञापन
12:34 AM, 28-Nov-2020

मध्यप्रदेश में 1645 नए मामले सामने आए

मध्यप्रदेश स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, राज्य में शुक्रवार को कोविड-19 के 1,645 नए मामले सामने आए। इस दौरान 1,152 लोग डिस्चार्ज किए गए और 15 लोगों की मौत हुई। मध्यप्रदेश में अब तक कुल मामले 2,01,597 हैं जिसमें से 1,83,696 ठीक हो चुके हैं, 14,677 सक्रिय हैं और  3,224 लोगों की मौत हो चुकी है।
11:52 PM, 27-Nov-2020

दिल्ली में 5482 नए मामले सामने आए

दिल्ली स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, दिल्ली में शुक्रवार को 64,455 लोगों की जांच की गई जिसमें से कोरोना संक्रमण के 5,482 नए मामले सामने आए हैं। वहीं, 5,937 लोग ठीक हुए हैं और पिछले 24 घंटों में 98 मौतें हुईं हैं। दिल्ली में कुल मामले: 5,56,744 हो गए हैं जिसमें से 5,09,654 लोग ठीक हो चुके हैं, 38,181 सक्रिय मामले हैं और अब तक 8,909 लोगों की मौत हो गई है।
 
10:41 PM, 27-Nov-2020

मिजोरम के सभी स्कूल इस साल के अंत तक रहेंगे बंद

मिजोरम में बढ़ते कोरोना संक्रमण को देखते हुए सभी स्कूलों को इस साल के अंत तक बंद रखने का फैसला किया गया है।
09:06 PM, 27-Nov-2020

इंदौर पीठ के 52 कर्मचारी कोरोना पॉजिटिव

स्वास्थ्य विभाग द्वारा पिछले पांच दिनों में कराए गए रैपिड एंटीजन टेस्ट में मध्यप्रदेश हाईकोर्ट की इंदौर पीठ के 52 कर्मचारियों के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। इनमें से सर्वाधिक 35 कर्मचारी शुक्रवार को महामारी की जद में आए।

कोविड-19 की रोकथाम के लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा गठित स्क्रीनिंग टीम के प्रभारी अनिल डोंगरे ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि हाईकोर्ट परिसर में कराए गए रैपिड एंटीजन टेस्ट में सोमवार को पांच, मंगलवार को तीन, बुधवार को नौ और शुक्रवार को 35 कर्मचारी संक्रमित पाए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
08:51 PM, 27-Nov-2020

राजस्थान में कोरोना से और 18 लोगों की मौत

राजस्थान में एक और मंत्री सहित और 3093 लोगों के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की शुक्रवार को पुष्टि हुई हैं राज्य में अभी तक कुल 2,60,040 लोग संक्रमित हुए हैं।  स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, राज्य में संक्रमण से और 18 लोगों की मौत हो गई जिससे राज्य में संक्रमण से कुल मरने वालों का आंकड़ा 2,255 तक पहुंच गया। शुक्रवार को वनमंत्री सुखराम विश्नोई के संक्रमित होने की पुष्टि हुई है, वह अस्पताल में भर्ती हैं।

 
07:18 PM, 27-Nov-2020

रेल भवन कार्यालय दो दिनों के लिए बंद

सैनिटाइज करने के लिए रेल भवन कार्यालय एक और दो दिसंबर को बंद रहेगा। सरकार ने कोरोना के बढ़ते मामले को देखते हुए यह फैसला लिया है।
 
06:26 PM, 27-Nov-2020

कोरोना वैक्सीन की समीक्षा के लिए निर्धारित कार्यक्रम रद्द

पुणे में कोरोना वैक्सीन की समीक्षा के लिए चार दिसंबर को होने वाले निर्धारित कार्यक्रम को रद्द कर दिया गया है। इस कार्यक्रम में 100 से अधिक देशों के प्रतिनिधियों को आमंत्रित किया गया था। यह कार्यक्रम  सीरम इंस्टीट्यूट और जिनोवा बायोफर्मास्यूटिकल्स  के द्वारा आयोजित की जाने वाली थी।
05:52 PM, 27-Nov-2020
  • भारत में कोरोना वायरस संक्रमण के करीब 70 फीसदी उपचाराधीन मामले महाराष्ट्र, केरल, दिल्ली, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, कर्नाटक, पश्चिम बंगाल,छत्तीसगढ़ से हैं। केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। मंत्रालय ने बताया कि संक्रमण से अब तक हुई मौतों में से 83.80 प्रतिशत मामले महाराष्ट्र, कर्नाटक, तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल, उत्तर प्रदेश, आंध्र प्रदेश, पंजाब, गुजरात, मध्य प्रदेश और दिल्ली के हैं।
  • मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि शुक्रवार को भारत में उपचाराधीन मरीजों की संख्या 4,55,555 थी, जो कि कुल मामलों का 4.89 प्रतिशत है। बयान के अनुसार महाराष्ट्र में 87,014, केरल में 64,615 और दिल्ली में 38,734 मरीजों का उपचार चल रहा है।
  • देश में एक दिन में कोविड-19 के 43,082 नए मामले सामने आने के बाद संक्रमितों की संख्या बढ़कर 93.09 लाख हो गई। इनमें से 87,18,517 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं और संक्रमण से ठीक होने की राष्ट्रीय दर बढ़कर 93.64 प्रतिशत हो गई।
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed