फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Coronavirus in india all updates, First death in Goa from Coronavirus, know condition of more states

Coronavirus in india: कोरोना से गोवा में पहली मौत, जानिए और भी राज्यों का हाल

Tue, 23 Jun 2020 06:47 AM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संजीव कुमार झा Updated Tue, 23 Jun 2020 06:47 AM IST
विज्ञापन
Coronavirus in india all updates, First death in Goa from Coronavirus, know condition of more states
coronavirus in india(file photo) - फोटो : पीटीआई

गोवा में कोरोना वायरस के कारण सोमवार को एक 85 वर्षीय महिला की मौत हो गई। राज्य में संक्रमण से मौत का यह पहला मामला है। स्वास्थ्य मंत्री विश्वजीत राणे ने बताया कि महिला उत्तरी गोवा के मोरलम गांव की रहने वाली थी और उसका ईएसआई अस्पताल में इलाज चल रहा था। सरकार ने मोरलम गांव को कंटेंमेंट जोन घोषित कर रखा है।

विज्ञापन


राणे ने कहा, यह राज्य में कोविड-19 से हुई पहली मौत है। मेरी संवेदनाएं उनके परिवार के साथ हैं। सरकार गोवा को सुरक्षित रखने के लिए सभी प्रोटोकॉल व नियमों का पालन कर रही है। रविवार तक गोवा में मरीजों की कुल संख्या 818 हो चुकी है, जिनमें से 683 एक्टिव केस हैं।

विज्ञापन

गया के डिप्टी मेयर को हुआ कोरोना

बिहार के गया में डिप्टी मेयर को भी कोरोना संक्रमित पाया गया है। अधिकारियों ने बताया कि बीते दो दिन से सर्दी और बदन दर्द की शिकायत के बाद  उनका टेस्ट किया गया था। रिपोर्ट पॉजिटिव आने पर उन्हें आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कराया गया है। गया के सिविल सर्जन डॉ. बृजेश सिंह ने भी टेस्ट नतीजे को पुष्ट किया है। सिंह ने कहा, डिप्टी मेयर के सैंपल आगे की जांच के लिए पटना भेजे गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

राजस्थान में 15 हजार के करीब मामले

राजस्थान में सोमवार को कोरोना संक्रमण के 67 नए मामले मिले हैं, जिसके बाद कुल मामले 15 हजार के करीब पहुंच गए हैं। इनमें से जयपुर में सबसे ज्यादा 28 केस, इसके बाद धौलपुर में 10, अजमेर, झुंझुनू और कोटा में छह-छह , टोंक में दो, दौसा में पांच और सिरोही में एक केस मिला है। इसके अलावा तीन मरीज दूसरे राज्यों के हैं। राजस्थान में कुल मरीजों की संख्या 14,997 हो गई है। इनमें से 11,421 मरीजों को डिस्चार्ज किया जा चुका है।

ओडिशा में मरने वालों की संख्या 15 हुई

ओडिशा के गंजम जिले में सोमवार को कोरोना संक्रमण से 46 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई। राज्य में इस बीमारी से होने वाली यह 15वीं मौत है। वहीं मयूरभंज में भी कोरोना संक्रमित 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत हुई है, लेकिन उसकी मौत का मुख्य कारण कैंसर को माना गया है। इसके साथ राज्य में 143 नए केस मिलने के बाद यहां कुल मामले बढ़कर 5303 हो गए हैं।

 नगालैंड में 69 नए केस

पूर्वोत्तर राज्य नगालैंड में सोमवार को कोरोना के 67 नए मामलों की पुष्टि हुई। राज्य में कुल मरीजों की सख्या 280 हो चुकी है। स्वास्थ्य विभाग ने बताया, रविवार को 275 सैंपल की जांच की गई थी, जिनमें से 67 की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed