फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Coronavirus in India 62064 new cases 1007 deaths in India

भारत में आज कोविड-19 के 62064 नए मामले, 1007 लोगों की मौत

Mon, 10 Aug 2020 12:23 PM IST
Rohit Ojha न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Rohit Ojha Updated Mon, 10 Aug 2020 12:23 PM IST
विज्ञापन
Coronavirus in India 62064 new cases 1007 deaths in India
coronavirus in india - फोटो : पीटीआई

भारत में कोविड-19 के 62,064 नए मामले सामने आने के बाद सोमवार को देश में संक्रमितों की कुल संख्या 22 लाख के आंकड़े को पार कर गई। वहीं, कोरोना वायरस संक्रमण से 1007 और लोगों की मौत के बाद मृतक संख्या बढ़कर 44,386 हो गई है।

विज्ञापन


केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार अभी तक 15,35,743 लोग संक्रमण से ठीक हो चुके हैं। पिछले 24 घंटों में रिकॉर्ड 54,859 लोग ठीक हुए। देश में मरीजों के ठीक होने की दर 69.33 प्रतिशत है। वहीं मृत्यु दर गिरकर दो प्रतिशत के करीब पहुंच गई है। मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार देश में 6,34,945 मरीजों का कोविड-19 का इलाज जारी है। कोविड-19 के कुल 22,15,074 मामले हैं, जिनमें संक्रमण से जान गंवाने वाले 44,386 लोग शामिल हैं।
विज्ञापन


देश में लगातार चौथे दिन कोविड-19 के 60,000 से अधिक नए मामले सामने आए हैं। भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के अनुसार देश में अभी तक कुल 2,45,83,558 नमूनों की जांच की जा चुकी है, जिनमें से रविवार को 4,77,023 नमूनों की जांच की गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed