फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Coronavirus in India: 5 states saw big surge in Coronavirus cases despite fall in national average

कोरोना के राष्ट्रीय औसत में गिरावट, लेकिन इन पांच राज्यों में तेजी से बढ़ रहा संक्रमण

Tue, 06 Oct 2020 08:42 AM IST
अनवर अंसारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अनवर अंसारी Updated Tue, 06 Oct 2020 08:42 AM IST
विज्ञापन
Coronavirus in India: 5 states saw big surge in Coronavirus cases despite fall in national average
जांच के लिए नमूना लेता स्वास्थ्यकर्मी (फाइल फोटो) - फोटो : PTI

देश में जहां कोरोना वायरस के मामलों में पिछले तीन हफ्तों में गिरावट देखी जा रही है। वहीं, इसके उलट देश के पांच राज्यों में कोविड-19 के मामलों में तेजी से बढ़ोतरी हो रही है। सरकार द्वारा जारी किए गए डाटा में इसकी जानकारी मिली है। 

विज्ञापन


केरल, छत्तीसगढ़, उत्तराखंड, ओडिशा और मध्यप्रदेश में 13 सितंबर और 4 अक्तूबर के बीच कोरोना के मामलों में वृद्धि हुई है, जबकि वायरस के राष्ट्रीय औसत में गिरावट हुई है। इस अवधि में भारत में  कोरोना मामलों में 37 फीसदी की वृद्धि हुई। इससे पहले यह आंकड़ा 56 फीसदी था। 
विज्ञापन



केंद्र और राज्य सरकार के आंकड़ों के अनुसार, केरल में कोविड-19 संक्रमण मामलों में 112 फीसदी, छत्तीसगढ़ में 93 फीसदी वृद्धि, उत्तराखंड में 61 फीसदी और ओडिशा और मध्यप्रदेश दोनों में 54 फीसदी की वृद्धि दर्ज की गई। वास्तव में, आंकड़ों से पता चलता है कि केरल में देश में प्रति 10 लाख जनसंख्या पर सक्रिय मामलों की संख्या सबसे अधिक है। केरल में 10 लाख की जनसंख्या पर 2,421 कोरोना मामले हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: महाराष्ट्र में कोरोना संक्रमितों की संख्या 14.50 लाख के पार, एक दिन में मिले 10,244 नए मरीज 

हालांकि, कुछ राज्य ऐसे थे, जहां इन पांचों राज्यों की तुलना में संक्रमण की दर कम रिपोर्ट की गई। बिहार में पिछले तीन हफ्तों में कोविड-19 मामलों में 19 फीसदी वृद्धि हुई है और यह देश के किसी भी राज्य में सबसे कम है। 

बिहार के बाद तमिलनाडु है, जहां 13 सितंबर और 4 अक्तूबर के बीच कोरोना के मामले 23 फीसदी बढ़े। इसके बाद गुजरात में 26 फीसदी, आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में 27 फीसदी और असम 32 फीसदी की वृद्धि दर्ज की गई।


आंकड़ों से यह भी पता चला कि देश के सबसे ज्यादा कोरोना प्रभावित राज्य महाराष्ट्र में कोरोना मामलों में 36 फीसदी की वृद्धि देखी गई और वायरस से दूसरे सबसे ज्यादा प्रभावित राज्य कर्नाटक में 39 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है। 

सरकार ने कहा है कि कोरोना संक्रमण की भारत की पॉजिटिविटी रेट लगातार 10 फीसदी से नीचे बनी हुई है। पॉजिटिविटी रेट उन लोगों के अनुपात को दर्शाता है जो परीक्षण किए गए लोगों में पॉजिटिव पाए जाते हैं। सरकार ने यह भी कहा है कि कई राज्य और केंद्र शासित प्रदेश पॉजिटिविटी रेट को सामने रख रहे हैं, जो कोरोना को समझने के लिए एक महत्वपूर्ण मीट्रिक है। पॉजिटिविटी रेट के राष्ट्रीय औसत से अधिक होने पर आक्रामक और व्यापक परीक्षण की आवश्यकता होती है।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed