{"_id":"60538d7abc02b20b142e66e9","slug":"coronavirus-in-gujarat-offline-classes-closed-in-schools-in-eight-major-cities-of-gujarat-from-19-march-to-10-april","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना का कहर : गुजरात के आठ बड़े शहरों में 19 मार्च से 10 अप्रैल तक विद्यालयों में ऑफलाइन कक्षाएं बंद","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
कोरोना का कहर : गुजरात के आठ बड़े शहरों में 19 मार्च से 10 अप्रैल तक विद्यालयों में ऑफलाइन कक्षाएं बंद
Thu, 18 Mar 2021 11:00 PM IST
संजीव कुमार झा
पीटीआई, अहमदाबाद
पीटीआई, अहमदाबाद
Published by: संजीव कुमार झा
Updated Thu, 18 Mar 2021 11:00 PM IST
विज्ञापन
गुजरात में कोरोनावायरस
- फोटो : पीटीआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों के मद्देनजर गुजरात सरकार ने गुरुवार को कहा कि इस वायरस को फैलने से रोकने के लिए राज्य के आठ बड़े शहरों में विद्यालय 19 मार्च से अपने परिसरों में अध्यापन बंद करेंगे।
विज्ञापन
राज्य सरकार ने कहा कि इन शहरों के विद्यालयों में 10 अप्रैल तक ऑफलाइन कक्षाएं नहीं लगेंगी। ये शहर अहमदाबाद, राजकोट, वड़ोदरा, सूरत, भावननगर, गांधीनगर, जामनगर और जूनागढ़ हैं।
विज्ञापन
एक सरकारी विज्ञप्ति के अनुसार, मुख्यमंत्री विजय रूपाणी ने शिक्षा मंत्री भूपेंद्र सिंह चूड़ास्मा और मुख्य सचिव अनिल मुकिम के साथ उच्च स्तरीय बैठक में यह निर्णय लिया। चूड़ास्मा ने कहा कि इन शहरों के अलावा अन्य क्षेत्रों में विद्यालय उन विद्यार्थियों के लिए ऑफलाइन कक्षाएं जारी रखेंगे, जिन्होंने इस विकल्प को चुना है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि कॉलेजों एवं विश्वविद्यालयों में 19 मार्च से 10 अप्रैल तक ऑफलाइन परीक्षाएं स्थगित करने का निर्णय लिया है।