फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Coronavirus in Delhi: FIR on 680 people for spitting and not applying face masks in Delhi

दिल्ली में इधर-उधर थूकने, मास्क न लगाने पर 680 लोगों पर एफआईआर

Mon, 22 Jun 2020 09:02 AM IST
अनवर अंसारी डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अनवर अंसारी Updated Mon, 22 Jun 2020 09:02 AM IST
सार

  • सार्वजनिक जगहों पर थूकने पर लगाया जा चुका है प्रतिबंध
  • दिल्ली में सुधर नहीं रही लोगों की आदत   
  • 680 लोगों पर कोरोना काल के नियमों का पालन न किए जाने के कारण कार्रवाई की गई   

विज्ञापन
Coronavirus in Delhi: FIR on 680 people for spitting and not applying face masks in Delhi
थूकते हुए लोग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली में कोरोना संक्रमण से हालात बिगड़ते जा रहे हैं। महाराष्ट्र और तमिलनाडु के बाद दिल्ली कोरोना संक्रमण के मामले में देश में तीसरे स्थान पर पहुंच गई है। इसके बावजूद लोग स्वास्थ्य नियमों का कड़ाई से पालन नहीं कर रहे हैं। सार्वजनिक जगहों पर थूकने और मास्क लगाने के प्रति लोग अभी भी लापरवाही बरत रहे हैं। यही कारण है कि दिल्ली पुलिस ने अब अपना रुख कड़ा कर लिया है। अब कोरोना काल के नियमों का पालन न करने वालों पर सख्ती से मामले दर्ज किए जा रहे हैं और उन पर जुर्माना लगाया जा रहा है।

विज्ञापन


दिल्ली पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक रविवार को 680 लोगों पर कोरोना काल के नियमों का पालन न किए जाने के कारण कार्रवाई की गई। इसमें सार्वजनिक जगहों पर थूकने, मास्क न लगाने और शारीरिक दूरी न बनाने के मामले शामिल हैं। जानकारी के मुताबिक, इन मामलों में अब तक कुल 7587 लोगों पर मामले दर्ज किए जा चुके हैं।
विज्ञापन



यह भी पढ़ें: अमर उजाला एक्सक्लूसिव: निजामुद्दीन तब्लीगी जमात के मरकज में कई देशों के नाबालिग भी थे शामिल
विज्ञापन
विज्ञापन


ऐसा नहीं है कि, पुलिस केवल दंडात्मक रुख अपनाए हुए है। कोरोना नियमों के पालन करने के साथ लोगों को कोरोना काल में इसके लिए जागरूक भी किया जा रहा है। दिल्ली पुलिस इसी दौरान लोगों को मास्क भी बांट रही है और लोगों से शारीरिक दूरी बनाए रखने की अपील भी कर रही है। पुलिस अब तक 31788 मास्क बांटकर अपनी सामाजिक जिम्मेदारी भी निभा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed