{"_id":"5ea9dfc72ea9e658fe7a3393","slug":"coronavirus-iit-guwahati-and-gujarat-based-company-hester-biosciences-will-make-covid19-vaccines","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"कोरोना से जंगः आईआईटी गुवाहाटी और गुजरात की दवा कंपनी मिलकर बनाएंगे टीका","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
कोरोना से जंगः आईआईटी गुवाहाटी और गुजरात की दवा कंपनी मिलकर बनाएंगे टीका
Thu, 30 Apr 2020 01:43 AM IST
संजीव कुमार झा
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: संजीव कुमार झा
Updated Thu, 30 Apr 2020 01:43 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : पीटीआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आईआईटी गुवाहाटी कोरोना वायरस से लड़ने के लिए रीकॉम्बिनेंट वैक्सीन विकसित करेगा। इसमें गुजरात की दवा कंपनी हेस्टर बायोसाइंस मदद करेगी। आईआईटी गुवाहाटी और कंपनी के बीच वैक्सीन बनाने को लेकर बीते दिनों समझौता हुआ है।
विज्ञापन
आईआईटी गुवाहाटी के अनुसंधान टीम के प्रमुख व जैव प्रौद्योगिकी विभाग में एसोसिएट प्रोफेसर सचिन कुमार के मुताबिक, फिलहाल अभी प्रशिक्षण के कई पड़ाव बाकी है। वैक्सीन कोविड-19 से बचाव में कितनी कारगर होगी, इस पर फिलहाल कोई टिप्पणी करना जल्दबाजी है।
विज्ञापन
हमें उम्मीद है कि अच्छा रिजल्ट आएगा। हेस्टर बायोसाइंस के प्रबंध निदेशक और सीईओ राजीव गांधी ने कहा, हेस्टर टीके के विकसित करने के शुरूआती चरण से लेकर इसके वाणिज्यिक स्तर पर जारी होने तक काम करेगी।
विज्ञापन
विशेषज्ञ टीम का कहना है कि यह टीका रीकॉम्बिनेंट एवियन पैरामिक्सोवायरस आधारित होगा, जो संक्रामक बीमारियों को रोकने के लिए इस्तेमाल किया जाता है। इसके कई प्रकार के सीरम मुख्य तौर पर मुर्गियों और अन्य जानवरों में फ्लू को फैलने से रोकने के काम आते हैं।