फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Coronavirus : Identified, quarantined the Tablighi Jamaat and 9000 people who came in contact with them nationwide

कोरोना: जमातियों और उनके संपर्क में आए 9000 लोगों की देशभर में पहचान, क्वारंटीन किया

Fri, 03 Apr 2020 01:36 AM IST
योगेश साहू अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: योगेश साहू Updated Fri, 03 Apr 2020 01:36 AM IST
सार

  • 450 से ज्यादा पॉजिटिव, दिल्ली में दो और की मौत, देश में कुल 21
  • केंद्र ने दिया राज्यों को लॉकडाउन का सख्ती से पालन कराने का निर्देश
  • तमिलनाडु में 173 और दिल्ली में 108 जमाती अब तक संक्रमित

विज्ञापन
Coronavirus : Identified, quarantined the Tablighi Jamaat and 9000 people who came in contact with them nationwide
coronavirus - फोटो : PTI

विस्तार

देश में कोरोना संक्रमण के सबसे बड़े वाहक बने निजामुद्दीन स्थित तब्लीगी जमात के मरकज से जुड़े लोगों की पहचान युद्धस्तर पर जारी है। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने बताया, जलसे में शामिल और उनके संपर्क में आए 9000 लोगों की पहचान कर उन्हें क्वारंटीन किया गया है। इनमें से 1306 विदेशी हैं।

विज्ञापन


बृहस्पतिवार शाम तक देशभर में जमात से जुड़े 450 से ज्यादा लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई है। सबसे ज्यादा 173 तमिलनाडु और दिल्ली में 108 मरीज हैं। बृहस्पतिवार को दिल्ली में दो और संक्रमित की मौत के साथ देश में जमात से जुड़े 21 लोगों की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन


केंद्रीय गृह मंत्रालय की संयुक्त सचिव पुण्य सलिल श्रीवास्तव ने बताया, दिल्ली में मरकज से जुड़े जिन 2000 लोगों की पहुचान हुई है, उनमें 1804 क्वारंटीन हैं। जबकि 334 अस्पताल में भर्ती हैं। इनमें 250 विदेशी हैं। दिल्ली में अब तक जमात से निकाले एक दो लोगों की मौत हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस बीच केंद्र ने राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को जमात से जुड़े व उनके संपर्क में आए लोगों की तेजी से तलाश करने के निर्देश दिए हैं। श्रीवास्तव ने बताया, गृह मंत्रालय लॉकडाउन की लगातार समीक्षा कर रहा है। गृह सचिव (अजय भल्ला) ने राज्यों को कड़ाई से लॉकडाउन का पालन कराने को कहा है।

कहां कितने मिले

राज्यों को भेजे पत्र में उन्होंने कहा है कि लोगों को बताया जाए कि लॉकडाउन का पालन न करना दंडनीय अपराध है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया, जमात से जुड़े राजस्थान में 12, अंडमान-निकोबार में 9, पुडुचेरी में 2, तेलंगाना में 50, जम्मू-कश्मीर में 22, आंध्र में 67 और असम में 16 संक्रमित मिले हैं।

दिल्ली, जम्मू-कश्मीर और महाराष्ट्र में 2-2, तेलंगना में 9, आंध्र, गुजरात, कर्नाटक व बिहार में 1-1 जमाती की मौत हुई है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया, देश में 500 से ज्यादा जमातियों की तलाश अभी जारी है। इनमें आंध्रप्रदेश में 87, तेलंगना में 521, उत्तर प्रदेश में 69, पश्चिम बंगाल में 16, असम में 117 और मध्यप्रदेश में पांच लोगों की तलाश जारी है।

यूपी में 1172 चिन्हित, 287 विदेशी, दो पॉजिटिव

उत्तर प्रदेश में तब्लीगी जमात से जुड़े 1172 लोगों को चिन्हित किया गया है। इसमें शामिल 287 विदेशी नागरिकों में से 211 ने वीजा नियमों का उल्लंघन किया है। इनके पासपोर्ट जब्त कर लिए गए हैं। अब तक 32 एफआईआर दर्ज की गई हैं।

यूपी के अपर मुख्य सचिव गृह अवनीश कुमार अवस्थी ने बताया, 884 को क्वारंटीन किया गया है। इसमें से 429 की जांच हुई है। जमात से जुड़े दो की रिपोर्ट पाजिटिव आई है। इसमें एक मेरठ और एक गाजीपुर का है।Edit

यह हैं ताजा हालात

  • हिमाचल से 190 लोग जमात में शामिल हुए थे, सभी की पहचान हुई।
  • महाराष्ट्र से 1400 लोग शामिल हुए थे, जिनमें से 1300 की तलाश पूरी।
  • हरियाणा में 927 मिले, इनमें 107 विदेशी, अब तक पांच पॉजिटिव।
  • कर्नाटक में 1000 की पहचान, बीदर में 91 की जांच हुई 11 पॉजिटिव।
  • अरुणाचल प्रदेश में पहला मरीज, जमात से लौटा था, 7 अन्य निगेटिव।
  • तमिलनाडु के रामेश्वरम में दो मरीज मिले, दोनों दिल्ली से लौट थे।
  • त्रिपुरा से जमात में शामिल सभी 32 लोगों की पहचान हुई, क्वारंटीन।

विदेशियों में अमेरिका, फ्रांस, इटली सहित कई देशों के लोग

जमात से जुड़े जो 1306 विदेशी लोग अब तक मिले हैं उनमें अमेरिका, फ्रांस और इटली सहित कई देशों के लोग शामिल हैं। इनमें 250 दिल्ली में, 247 यूपी, 154 महाराष्ट्र, 133 तमिलनाडु, 96 तेलंगाना, 86 हरियाणा, 70 पश्चिम बंगाल, 59 मध्य प्रदेश, 38 झारखंड, 24-24 कर्नाटक, आंध्र प्रदेश, 12 उत्तराखंड, 7 ओडिशा, पांच राजस्थान और तीन पंजाब में मिले हैं। वहीं, 27 विदेशी लॉकडाउन शुरू होने से पहले ही अपने देश लौट गए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed