फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Coronavirus: Government of India has taken the decision to receive foreign donations for PM-CARES

कोरोना से लड़ाई में पीएम केयर्स फंड में विदेशों से भी चंदा लिया जाएगा: सूत्र

Wed, 01 Apr 2020 06:23 PM IST
अनवर अंसारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अनवर अंसारी Updated Wed, 01 Apr 2020 06:23 PM IST
विज्ञापन
Coronavirus: Government of India has taken the decision to receive foreign donations for PM-CARES
coronavirus - फोटो : PTI

कोरोना वायरस के प्रसार को रोकने और संक्रमितों की सहायता के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को 'प्रधानमंत्री नागरिक सहायता और आपातकालीन स्थिति निधि में राहत' (पीएम- केयर्स) कोष का गठन किया था। कोई भी व्यक्ति कोरोना से लड़ने में भारत की सहायता के लिए इसमें पैसे दान कर सकता है। 

विज्ञापन


वही, सूत्रों ने जानकारी दी है कि भारत सरकार ने पीएम- केयर्स के लिए विदेशी दान प्राप्त करने का निर्णय लिया है। इस तरह विदेश में बसा कोई व्यक्ति या संगठन इसमें दान कर भारत की सहायता कर सकता है। 
विज्ञापन


इससे पहले, प्रधानमंत्री ने इसके गठन के दौरान कहा था कि यह एक स्वस्थ भारत बनाने में एक लंबा रास्ता तय करेगा और जीवन के सभी क्षेत्रों के लोग इस फंड में दान कर सकते हैं। उन्होंने कहा था कि यह मेरे साथी भारतीयों से मेरी अपील है कि वे कृपया कर पीएम- केयर्स फंड में योगदान करें। यह फंड आगे भी आने वाले समय में इसी तरह की संकटपूर्ण स्थितियों से सामना करने में मदद करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रधानमंत्री ने कहा था कि पीएम- केयर्स फंड छोटे से छोटे दान को भी स्वीकार करता है। यह आपदा प्रबंधन क्षमताओं को मजबूत करेगा और नागरिकों की सुरक्षा पर अनुसंधान को प्रोत्साहित करेगा। उन्होंने कहा कि आइए हम भारत को स्वस्थ बनाने और अपनी भावी पीढ़ियों को अधिक समृद्ध बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ते हैं।

वहीं, इस राहत कोष के गठन के बाद ही भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) एसोसिएशन कोरोना से निपटने के लिए प्रारंभिक योगदान के रूप में पीएम- केयर्स फंड में 21 लाख रुपये का सहयोग देने की घोषणा की थी। 

बता दें कि देश में अबतक कोरोना के कुल 1637 मामले हैं जिनमें से 386 मामले कल से आज के बीच सामने आए हैं। अबतक 38 लोगों की कोरोना संक्रमण की वजह से मौत हो चुकी है। महाराष्ट्र में बुधवार सुबह 18 और पॉजिटिव मामले सामने आए।

मध्यप्रदेश में भी कोरोना के मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती ही जा रही है। ताजा मामलों में अकेले इंदौर के 19 लोग संक्रमित पाए गए हैं। खजराना इलाके में एक ही परिवार के लोग संक्रमित हैं, इनमें तीन से आठ साल के बच्चे भी शामिल हैं।




 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed