फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   coronavirus effect,DRDO designed ventilators will be purchased, Maruti will also manufacture

#CoronaPositive: डीआरडीओ के डिजाइन से बने वेंटीलेटर खरीदे जाएंगे, मारुति भी उतरेगी निर्माण क्षेत्र में

Sun, 29 Mar 2020 07:16 AM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संजीव कुमार झा Updated Sun, 29 Mar 2020 07:16 AM IST
विज्ञापन
coronavirus effect,DRDO designed ventilators will be purchased, Maruti will also manufacture
DRDO - फोटो : ट्विटर

दुनियाभर में कोरोना वायरस से निपटने के लिए सबसे बड़ी जरूरत वेंटीलेटर की पर्याप्त तादाद होना है। भले ही भारत में इटली, अमेरिका जैसी आपात स्थिति पैदा नहीं हुई हो लेकिन इसे लेकर तैयारियां जोरों पर हैं। ताजा जानकारी के मुताबिक, रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) के डिजायन के आधार पर सार्वजनिक उपक्रम भारत हेवी इलेक्ट्रिकल लिमिटेड (भेल) ने सस्ते वेंटीलेटर तैयार किए हैं।

विज्ञापन


अब केंद्र सरकार भेल से कुछ हफ्तों में ऐसे 30 हजार वेंटीलेटर खरीदने जा रही है। डीआरडीओ के महानिदेशक डॉ जी सतीश रेड्डी के अनुसार, कुछ समय पहले डीआरडीओ की बायोमेडिकल तकनीक समिति ने वेंटीलेटर बनाने का एक डिजायन मैसूर स्थित स्कैन-रे टैक्नोलॉजीज नामक कंपनी को स्थानांतरित किया था। रेड्डी ने बताया, वेंटीलेटर प्रमुखत दो प्रकार के होते हैं-आईसीयू और एनेस्थिटिक।
विज्ञापन


देश की प्रमुख कार कंपनी मारुति सुजुकी भी अब वेंटिलेटर व मास्क बनाएगी। मारुति ने शनिवार को कहा, देश में वेंटिलेटर का उत्पादन बढ़ाने के लिए वह एग्वा हेल्थकेयर के साथ मिलकर काम करेगी। हमारा इरादा वेंटिलेटर का उत्पादन 10 हजार प्रति माह करने का है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed