फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Coronavirus deaths in May in India news in Hindi, situation is getting worse

कैसे लड़ेंगे कोरोना से: मई में अभी तक 13 दिन मृतकों की संख्या चार हजार के ऊपर रही

Wed, 26 May 2021 09:58 PM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: गौरव पाण्डेय Updated Wed, 26 May 2021 09:58 PM IST
सार

देश इस समय कोरोना वायरस संक्रमण की दूसरी लहर का सामना कर रहा है। दूसरी लहर के दौरान जहां दैनिक मामलों की संख्या में नए रिकॉर्ड बने तो इस बीमारी के चलते होने वाली मौतों का आंकड़ा भी तेजी से ऊपर गया। हालांकि, रोज सामने आने वाले मामलों में कुछ कमी आई है लेकिन मौतों की संख्या नीचे नहीं जा रही। यहां हम आपको बताने जा रहे हैं मई महीने में रोज होने वाली मौतों के आंकड़े।

विज्ञापन
Coronavirus deaths in May in India news in Hindi, situation is getting worse
Covid deaths in India in May - फोटो : Amar Ujala Graphics

विस्तार

एक मई से 25 मई के बीच 13 दिन ऐसे रहे हैं जब कोरोना से होने वाली मौतों की संख्या चार हजार के पार रही है। 18 मई को यह आंकड़ा सबसे अधिक रहा। आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार इस दिन 4529 कोरोना संक्रमितों की मौत हुई। वहीं, दो मई को सबसे कम मौतें दर्ज की गई थीं। दो मई को यह संख्या 3417 रही थी। 

विज्ञापन


25 मई को देश में कोरोना के कुल दो लाख आठ हजार 921 नए मामले दर्ज किए गए। इसके अलावा इस दिन कोरोना के 4157 मरीजों की मौत हुई। उल्लेखनीय है कि अब देश में संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर दो करोड़ 71 लाख 57 हजार 795 हो गई। वहीं, देश में अबतक तीन लाख 11 हजार 726 लोगों की मौत हो चुकी है।

विज्ञापन

मई में किस दिन हुई कितने लोगों की मौत

तारीख मृतकों की संख्या
01 मई 3689
02 मई 3417
03 मई 3449
04 मई 3780
05 मई 3980
06 मई 3915
07 मई 4187
08 मई 4077
09 मई 3769
10 मई 3876
11 मई 4205
12 मई 4120
13 मई 4000
14 मई 3890
15 मई 4077
16 मई 4106
17 मई 4329
18 मई 4529
19 मई 3874
20 मई 4209
21 मई 4194
22 मई 3741
23 मई 4454
24 मई 3511
25 मई 4157

 

मंगलवार को ऐसे रहे हालात

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से बुधवार सुबह आठ बजे अपडेट किए गए आंकड़ों के अनुसार मंगलवार को एक दिन में सर्वाधिक 22 लाख 17 हजार 320 नमूनों की जांच की गई। देश में अभी तक कुल 33 करोड़ 48 लाख 11 हजार 496 नमूनों की जांच की गई है और नमूनों के संक्रमित आने की दर 9.42 फीसदी है।

देश में अभी 24 लाख 95 हजार 591 लोगों का कोरोना वायरस संक्रमण का इलाज चल रहा है, जो कुल मामलों का 9.19 फीसदी है। वहीं, कुल दो करोड़ 43 लाख 50 हजार 816 लोग अभी तक संक्रमण से मुक्त हो चुके हैं और मरीजों के ठीक होने की राष्ट्रीय दर 89.66 फीसदी है। कोविड-19 से मृत्यु दर 1.15 फीसदी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed