फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   coronavirus data increasing dramatically in india data from four mega cities are very high

कोरोना वायरस: सिर्फ चार महानगरों में संक्रमण के आधे मामले

Mon, 08 Jun 2020 11:34 AM IST
Tanuja Yadav न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Tanuja Yadav Updated Mon, 08 Jun 2020 11:34 AM IST
सार

  • देशभर में कोरोना के संक्रमित मामले 2.5 लाख के पार
  • कुल संक्रमित मरीजों के 45 फीसदी आंकड़े चार महानगरों में
  • मुंबई, दिल्ली, कोलकाता, चेन्नई में कोरोना के मामले ज्यादा 

विज्ञापन
coronavirus data increasing dramatically in india data from four mega cities are very high
फाइल फोटो - फोटो : PTI

विस्तार

देश में लॉकडाउन चार के बाद कोरोना संक्रमितों की संख्या बहुत तेजी से बढ़ी। कुल कोरोना संक्रमित में से करीब आधे मामले चार महानगरों  दिल्ली, मुंबई, कोलकाता और चेन्नई में सामने आए हैं। देश में कोरोना के मामले 2.5 लाख से ऊपर जा चुके हैं और मृतकों की संख्या सात हजार की करीब पहुंच गई है। वहीं मृतकों में से तकरीबन 45 फीसदी मामले इन्हीं चार महानगरों में से हैं।

विज्ञापन


इन चार महानगरों में अहमदाबाद, इंदौर और पुणे को भी शामिल कर लें तो कुल संक्रमित मामलों और कुल मृतकों के 80 फीसदी मामले इन्हीं शहरों से है। अब दुनिया में कोरोना वायरस से प्रभावित देशों में भारत का नंबर पांचवे स्थान पर आ गया है। अमेरिका, ब्राजील, रूस और ब्रिटेन ही भारत से आगे हैं।
विज्ञापन



विभिन्न राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के कुल संक्रमितों के आंकड़ों के अध्ययन से पता चलता है कि दिल्ली, मुंबई, कोलकाता और चेन्नई मैं 1.19 लाख से अधिक मामले सामने आए हैं। यह संख्या देशव्यापी संक्रमितों की संख्या का करीब 49 फीसदी होता है। इन महानगरों से लगते जिलों के आंकड़ों को भी इसमें शामिल कर लिया जाए तो संक्रमित और मृतकों की संख्या कहीं अधिक होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


महाराष्ट्र में कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों की संख्या 85,975 हो गई है जबकि मरने वालों की संख्या 3,060 पहुंच गई है। राज्य में अब तक 39,314 कोरोना वायरस के मरीजों को अस्पताल से छुट्टी मिल चुकी है। सबसे प्रभावित चार महानगरों में करीब 3,256 लोगों की जान गई है। यह संख्या कुल मृतकों की संख्या का करीब 47 फीसदी है।

गोवा में तीन दिन में बढ़े 70 फीसदी मामले 
स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार गोवा में 71 नए कोरोना के मामले सामने आए हैं। वहां अब कुल मरीजों की संख्या 196 पहुंच चुकी है। यहां 70 फीसदी मामले पिछले तीन दिन में सामने आए हैं। इसके अलावा सिक्किम में भी एक ही दिन में मरीजों की संख्या दो गुना हुई है वहां अब तक सात मरीज मिले हैं।

देश के नौ राज्यों में सबसे ज्यादा मरीज सामने आए हैं। तमिलनाडु 1,458, पश्चिम बंगाल 435, हरियाणा 355, बिहार 319, तेलंगाना 206, ओडिशा 173, झारखंड 119, दादर नागर हवेली में पांच और सिक्किम में चार मरीज बीते 4 घंटों में मिले हैं। रोजाना वायरस से मरने वालों का औसत देखें तो हर दिन 219 मरीजों की मौत हो रही है।

सात दिन से औसतन 1.30 लाख से ज्यादा सैंपल की जांच 
भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के अनुसार देश में अब तक 46.66 लाख सैंपल की जांच हो चुकी है। जिनमें से 1.42 लाख सैंपल की जांच भी बीते एक दिन में हुई है। पिछले सात दिन में से औसतन रोजाना 1.30 लाख से ज्यादा सैंपल की जांच देशभर में की जा रही है।

छत्तीसगढ़ में गर्भवती महिलाओं के लिए पहला क्वारंटीन केंद्र
छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में गर्भवती महिलाओं के लिए अलग से एक क्वारंटीन केंद्र बनाया गया है। एक अधिकारी ने बताया कि रायपुर से करीब 120 किलोमीटर दूर केसला गांव स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में यह सुविधा मुहैया कराई गई है। इस केंद्र में अभी 8 गर्भवती महिलाओं को रखा गया है।

यह सभी प्रवासी मजदूर हैं और दूसरे राज्यों से आए हैं। अधिकारी ने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के निर्देश पर गर्भवती महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों को क्वारंटीन केंद्रों में विशेष सुविधाएं मुहैया कराई जा रही हैं। इसी के तहत गर्भवती महिलाओं के लिए पहला क्वारंटीन केंद्र तैयार किया गया है।

केंद्र में पोषण युक्त भोजन स्क्रीनिंग सुविधा और सुरक्षात्मक गियर उपलब्ध कराए गए हैं। उपकरणों को दो दिन में तीन बार सैनिटाइज किया जाता है। साथ ही चौबीसों घंटे स्वास्थ्य कर्मी मौजूद रहता है।

मध्य प्रदेश: भोपाल में नहीं खुलेंगे धर्मस्थल 
मध्यप्रदेश में कोरोना का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। 24 घंटे के भीतर राज्य में 24 लोगों की मौत हुई है। रविवार को 232 नए मरीज मिले और कुल संक्रमितों का आंकड़ा 9,228 हो गया है। भोपाल में धर्मस्थल खोलने की अनुमति नहीं दी गई है।


तमिलनाडु:  सीएम बोले 86 फीसदी मामले बिना लक्षण वाले
कोरोना संक्रमण के 86 फीसदी मामले जो तमिलनाडु में सामने आए हैं, वो बिना लक्षण वाले हैं। मुख्यमंत्री के पलानीस्वामी ने कहा कि लॉकडाउन के कारण ऐसे मामलों की पहचान करने में सफलता मिली है। तमिलनाडु में अब तक 30,152 मरीजों में वायरस की पुष्टि हुई है। मरीजों में 251 की मौत हुई है और 16 हजार ठीक हो गए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed